मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुना में अडाणी समूह की सीमेंट इकाई का भूमि पूजन किया। 1060 करोड़ के इस प्रोजेक्ट से 1500 युवाओं को रोजगार मिलेगा और गुनिया नदी का कायाकल्प होगा

गुना: स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को गुना जिले के विकास के लिए एक ऐतिहासिक अध्याय की शुरुआत की। मुख्यमंत्री ने अडाणी समूह (अंबुजा सीमेंट) की नई सीमेंट निर्माण इकाई का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता युवाओं के लिए रोजगार सृजन और हर वर्ग का कल्याण है। 32 हेक्टेयर भूमि पर स्थापित होने वाली यह इकाई 4 मिलियन टन सीमेंट का उत्पादन करेगी और क्षेत्र के लगभग 1,500 लोगों को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार प्रदान करेगी।
शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि ग्वालियर-चंबल अंचल की पहचान कभी दस्यु प्रभावित क्षेत्र के रूप में होती थी, लेकिन आज यह क्षेत्र औद्योगिक क्रांति का केंद्र बन रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 'बीमारू' राज्य की छवि को पीछे छोड़ मध्यप्रदेश अब विकास का परचम लहरा रहा है। मुख्यमंत्री ने गुना के लिए सिंचाई, पानी और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं के विस्तार का संकल्प भी दोहराया।

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के सुझावों पर त्वरित अमल करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गुना के लिए तीन प्रमुख घोषणाएं कीं:
गुनिया नदी का कायाकल्प: नदी के पुनर्जीवन के लिए 80.22 करोड़ रुपये का प्रस्ताव केंद्र सरकार की जल शक्ति योजना को भेजा जाएगा।
पार्वती नदी पर ब्रिज: लक्ष्मण कोपरा से राम नगर टकोदिया के बीच आवागमन सुगम करने के लिए 42 करोड़ रुपये की लागत से पुल बनेगा।
भुजारिया तालाब का सौंदर्यीकरण: शहर के ऐतिहासिक भुजारिया तालाब के विकास के लिए 25 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई।
अडाणी समूह के निदेशक श्री प्रणव अदाणी ने मध्यप्रदेश के औद्योगिक वातावरण की सराहना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में राज्य में लॉजिस्टिक और ट्रांसपोर्ट सुविधाएं मजबूत हुई हैं। उन्होंने बताया कि भोपाल ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में चेयरमैन गौतम अदाणी द्वारा किए गए 1 लाख करोड़ रुपये के निवेश के संकल्प के तहत यह पहला चरण है। शुरुआती तौर पर 1,060 करोड़ रुपये का निवेश किया जा रहा है, जिसे भविष्य में तीन गुना तक बढ़ाया जाएगा।
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस अवसर पर कहा कि गुना में सीमेंट प्लांट की स्थापना एक मील का पत्थर है। उन्होंने बताया कि कोटा-बीना रेल लाइन के दोहरीकरण और तात्या टोपे विश्वविद्यालय जैसी पहलों से क्षेत्र की तस्वीर बदल रही है। उद्योगों की स्थापना से स्थानीय युवाओं को रोजगार के लिए दूसरे राज्यों में नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह निवेश गुना को पंजाब की तरह समृद्ध कृषि और औद्योगिक केंद्र बनाएगा।

इससे पहले गुना आगमन पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया का भव्य रोड शो आयोजित किया गया। युवाओं, महिलाओं और व्यापारियों ने पुष्पवर्षा कर दोनों नेताओं का स्वागत किया। प्रभारी मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने भी संबोधित करते हुए बताया कि सरकार किसानों को भूमि का चार गुना मुआवजा और गेहूं का उचित दाम सुनिश्चित कर रही है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
जबलपुर में लगातार बारिश के बाद बरगी बांध का जलस्तर 101% पार हो गया है। जलस्तर नियंत्रित करने के लिए 5 गेट खोले गए हैं, जिससे नर्मदा के घाटों पर जलस्तर बढ़ने की संभावना है।
भोपाल के अवधपुरी में कांग्रेस के पूर्व पार्षद मुकेश गजभिए ने फांसी लगाकर आत्महत्या की। वे लंबे समय से सिकल सेल बीमारी से पीड़ित थे और उनका इलाज चल रहा था। पुलिस जांच में जुटी।
त्योहारी सीजन में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने भोपाल मंडल से गुजरने वाली 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ा दिए हैं। इसके अलावा, नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण 2 ट्रेनों के मार्ग भी बदले गए हैं।
मध्य प्रदेश के इंदौर में 3 से 5 अक्टूबर तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक होने जा रही है। शताब्दी वर्ष के समापन और संगठनात्मक बदलावों पर चर्चा के लिए पढ़ें पूरी रिपोर्ट।
मंडला नगर पालिका CMO गजानन नाफड़े 2 लाख रुपए की रिश्वत लेते लोकायुक्त द्वारा रंगे हाथ गिरफ्तार। 15 लाख के भुगतान के एवज में मांग रहे थे कमिशन।
सतना में शिक्षक दंपती के सूने मकान का ताला तोड़कर जेवर और नकदी चोरी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार हुए। पुलिस ने करीब आठ लाख रुपये का सामान बरामद किया, सराफा कारोबारी फरार है।
सतना में शादी से इनकार करने पर महिला पर दिनदहाड़े चाकू से हमला किया गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया।
गोरसरी पहाड़ में डेरा जमाए नर हाथी ई-5 को सुरक्षित पकड़ने वन विभाग का रेस्क्यू अभियान जारी है। मैहर के मां शारदा मंदिर की त्रिकूट पहाड़ी पर तेंदुए की आवाजाही सीढ़ियों तक पहुंच गई।
मध्य प्रदेश में 21 साल बाद सरकारी बस सेवा की धमाकेदार वापसी हुई है। भोपाल, इंदौर समेत 7 शहरों में 351 बसों के साथ 'मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा' की शुरुआत की गई है। जानिए किराए, रूट, इलेक्ट्रिक बसों की खासियत और सरकार के आगामी लक्ष्यों के बारे में पूरी जानकारी।
सतना जिला अस्पताल में 24 घंटे में तीन गर्भस्थ शिशुओं की मौत और छह माह में 14 मातृ मृत्यु के बाद स्वास्थ्य विभाग ने समीक्षा बैठक बुलाई है। उपचार, रेफरल, संसाधनों और व्यवस्थाओं की जांच होगी।