मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने धार भोजशाला में 'सरस्वती लोक' और 'राजा भोज शोध संस्थान' बनाने की घोषणा की है। साथ ही आंदोलन के 3 शहीदों के परिवारों को 5-5 लाख रुपये देने का एलान किया। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने धार में जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत गंगा दशहरा कार्यक्रम को संबोधित किया।
धार/भोपाल:
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार (25 मई, 2026) को धार जिले के ऐतिहासिक भोजशाला परिसर पहुंचे। यहाँ उन्होंने गंगा दशहरा के पावन अवसर पर आयोजित 'जल गंगा संवर्धन अभियान' के राज्यस्तरीय कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान सीएम ने मां वाग्देवी (सरस्वती) की पूजा-अर्चना की और धार के गौरवशाली इतिहास को पुनर्जीवित करने के लिए कई ऐतिहासिक घोषणाएं कीं। मुख्यमंत्री ने एलान किया कि धार में भव्य 'सरस्वती लोक' और 'राजा भोज शोध संस्थान' की स्थापना की जाएगी। मुख्यमंत्री ने धार जिले को 88.04 करोड़ रुपये की लागत वाले 12 विकास कार्यों की सौगात देते हुए उनका भूमिपूजन किया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोजशाला मुक्ति आंदोलन में अपनी शहादत देने वाले तीन अमर शहीदों को नमन किया। उन्होंने मंच से घोषणा की कि शहीद स्व. श्री बनसिंह, स्व. श्री अंतरसिंह और स्व. श्री लक्ष्मण सिंह के निकटतम परिजनों को राज्य सरकार की ओर से 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित अतिथियों और नागरिकों ने शहीदों के सम्मान में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
भोजशाला मामले पर माननीय उच्च न्यायालय (High Court) के फैसले का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, "न्यायालय के निर्णय से हमारा 750 वर्षों का लंबा संघर्ष सफल हुआ है और धार में एक नए युग की शुरुआत हुई है। राज्य सरकार इस न्यायिक आदेश का अक्षरश: पालन सुनिश्चित कराएगी।" उन्होंने आगे कहा कि राजा भोज द्वारा स्थापित यह भोजशाला सदियों तक ज्ञान, विज्ञान, अनुसंधान और संस्कृत भाषा का सबसे प्रखर केंद्र रही है। सरकार पुरातत्व विभाग के साथ तालमेल बिठाकर इस पुण्य धरा के गौरव को वापस लाएगी और धार के आसपास चहुंमुखी विकास की नई धारा बहाएगी।
जल गंगा संवर्धन अभियान को संबोधित करते हुए सीएम डॉ. यादव ने राजा भोज के जल प्रबंधन की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि राजा भोज जल संरक्षण के अग्रदूत थे। उन्होंने धार में साढ़े बारह (12.5) तालाबों का ऐसा अनूठा नेटवर्क बनाया था कि एक तालाब भरने पर पानी स्वतः दूसरे में चला जाता था।
धार का छठा स्थान: जल गंगा संवर्धन अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन में खंडवा, बड़वानी, अशोकनगर, राजगढ़ और डिंडौरी के बाद धार जिला पूरे प्रदेश में छठे स्थान पर है।
शहरी और ग्रामीण विकास: धार के ग्रामीण इलाकों में जल संरक्षण के 5 हजार से अधिक कार्य पूरे हो चुके हैं, वहीं नगरीय क्षेत्र की 64 प्राचीन बावड़ियों और तालाबों का संरक्षण व जीर्णोद्धार किया जा रहा है।
जल संरक्षण में मध्य प्रदेश देश में नंबर वन: मुख्यमंत्री ने बताया कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश भर में जल संवर्धन का काम चल रहा है, जिसमें एमपी शीर्ष पर है। प्रदेश में 2500 करोड़ रुपये की लागत से 2.42 लाख से अधिक जल संरक्षण कार्य प्रगति पर हैं। इसके तहत 89 हजार से अधिक कुओं को रिचार्ज किया गया है और 55 हजार से ज्यादा खेत तालाब बनाए गए हैं।
मुख्यमंत्री ने राजा भोज की वैज्ञानिक और सांस्कृतिक विरासत को याद करते हुए कहा कि उन्होंने भोपाल के पास भोजपुर में विश्व के सबसे बड़े शिवलिंग का निर्माण कराया। इसके अलावा धार में स्थित 45 फीट लंबा ऐतिहासिक लौह स्तंभ आज भी मालवा की धरोहर है, जिस पर सदियों बाद भी जंग नहीं लगी है। अरब के इतिहासकार अलबलूनी ने भी इस स्तंभ की विशिष्टता की सराहना की थी। उन्होंने यह भी बताया कि भोपाल में राजा भोज का एक भव्य संग्रहालय (Museum) बनाया जा रहा है।
इस राज्यस्तरीय कार्यक्रम में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर और धार जिले के प्रभारी मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय भी शामिल हुए। मुख्यमंत्री द्वारा किए गए 88.04 करोड़ रुपये के भूमिपूजन में सबसे प्रमुख कार्य चंबल नदी पर लेबड़-घाटाविल्लौद मार्ग पर 27.21 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला फोरलेन उच्च स्तरीय पुल है। इस पुल के बनने से क्षेत्र के औद्योगिक परिवहन और आवागमन को एक नई रफ्तार मिलेगी।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित विशेष कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विक्रमादित्य वैदिक घड़ी-2.0 के वॉल वर्जन का लोकार्पण किया।
भोपाल के निशातपुरा थाने ने डेयरी की आड़ में गोकशी करने वाले 48 दिन से फरार 3000 के इनामी आरोपी लम्बू उर्फ नफीस को गिरफ्तार कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर।
बीना-आगासौद स्टेशन के बीच यार्ड रीमाडलिंग और तीसरी लाइन के काम के चलते 15 अक्टूबर तक भोपाल-दिल्ली और कटनी रूट की ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। श्रीधाम और इंटरसिटी एक्सप्रेस रद, शताब्दी का रूट बदला।
मध्य प्रदेश के बालाघाट के बैहर-बिरसा क्षेत्र में बच्चों की मौत के दावे पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने अखबारों के आधार पर PIL दाखिल करने पर नाराजगी जताई।
मध्य प्रदेश के रीवा जिले के कोठी गांव में जमीन विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बेटी की मूसल से कुचलकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने जानापाव को प्रमुख तीर्थस्थल के रूप में विकसित करने और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की बात कही।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुजरात के द्वारकाधीश मंदिर में सपरिवार दर्शन किए। उन्होंने कहा कि उज्जैन महाकाल लोक के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में 20 गुना वृद्धि हुई है।
मध्य प्रदेश में मानसून का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव है। सीधी में लैंडस्लाइड से यूपी रूट बंद, छतरपुर में मकान गिरा और कई जिलों में भारी बारिश का रेड-ऑरेंज अलर्ट जारी। जानिए मौसम का ताजा हाल।
बालाघाट में PWD के PIU एग्जीक्यूटिव इंजीनियर कमल किशोर सिंगारे के ठिकानों पर EOW की छापेमारी। 30 लाख के बिल पर 10 लाख कमीशन लेने और आय से अधिक संपत्ति के मामले में कार्रवाई।
बदवार में बस और बल्कर की जोरदार टक्कर से पांच यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 20 घायल हुए। तीन की हालत गंभीर है। बस की बॉडी चेंचिस से अलग होकर पानी भरे गड्ढे में जा गिरी।