मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में निर्माणाधीन रेप्टाइल पार्क एवं अनुसंधान केंद्र का निरीक्षण किया। होमगार्ड जवानों को सर्प रेस्क्यू ट्रेनिंग और आधुनिक सुविधाओं की पूरी खबर यहाँ पढ़ें।

निर्माण कार्य की प्रगति देखी सीएम मोहन यादव ने
उज्जैन। स्टार समाचार वेब
उज्जैन में निर्माणाधीन रेप्टाइल पार्क एवं अनुसंधान केंद्र का मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को औचक निरीक्षण किया। सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि रिहायशी क्षेत्रों में सांप निकलने की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए होमगार्ड के जवानों को विशेष रूप से प्रशिक्षित किया जाए। जवानों को सर्प पकड़ने और उनका सुरक्षित रेस्क्यू करने का प्रशिक्षण मिलने से वे आपात स्थिति में नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित कर सकेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पहल से न केवल आम जनता के बीच सांपों को लेकर फैला डर कम होगा, बल्कि वन्यजीव संरक्षण के कार्यों को भी एक नया बल मिलेगा।
उज्जैन को वन्यजीव संरक्षण और पर्यावरण शिक्षा के केंद्र के रूप में एक नई पहचान दिलाने के लिए बसंत विहार क्षेत्र में स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत इस रेप्टाइल पार्क (सर्प उद्यान) एवं अनुसंधान केंद्र का निर्माण किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति की बारीकी से समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों से प्रोजेक्ट की पूरी जानकारी ली। यह पार्क अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा, जिसमें आगंतुकों के लिए विशेष विजिटर जोन, विभिन्न प्रजातियों के प्रदर्शन के लिए प्रदर्शनी क्षेत्र, चिकित्सालय, पोस्टमार्टम कक्ष और एक अत्याधुनिक रेस्क्यू सेंटर शामिल है।
इस अत्याधुनिक रेप्टाइल पार्क का मुख्य उद्देश्य केवल सांपों का प्रदर्शन करना नहीं है, बल्कि समाज में सांपों और अन्य सरीसृपों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करना है। यह केंद्र लोगों को यह समझाने का काम करेगा कि अधिकांश सांप पर्यावरण और जैव विविधता के संतुलन के लिए बेहद उपयोगी होते हैं। इसके माध्यम से स्कूली बच्चों, विद्यार्थियों और शोधार्थियों को सरीसृपों के वैज्ञानिक अध्ययन का बेहतरीन अवसर मिलेगा। साथ ही, रेस्क्यू सेंटर के जरिए घायल या संकटग्रस्त सांपों का समय पर उपचार और उनका उचित पुनर्वास भी सुनिश्चित किया जाएगा। निरीक्षण के अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, विधायकगण और पुलिस एवं प्रशासनिक अमले के तमाम वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
यह भी पढ़े...
सीएम हेल्पलाइन में शिकायतों का लगा अंबार... नागरिक सेवाओं का बुरा हाल... अकेले भोपाल से 12.5% शिकायत
उज्जैन में वीर भारत संग्रहालय के निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पारंपरिक निर्माण पद्धति अपनाने और गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। नवंबर तक पूरा होने वाले इस प्रोजेक्ट की पूरी खबर यहाँ पढ़ें।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में निर्माणाधीन रेप्टाइल पार्क एवं अनुसंधान केंद्र का निरीक्षण किया। होमगार्ड जवानों को सर्प रेस्क्यू ट्रेनिंग और आधुनिक सुविधाओं की पूरी खबर यहाँ पढ़ें।
पश्चिम मध्य रेलवे ने तत्काल टिकट बुकिंग के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। 1 अगस्त से भोपाल, जबलपुर और कोटा में नई टोकन प्रणाली, परिवार के लिए प्राथमिकता, दस्तावेज अनिवार्यता और दलालों पर रोक की पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।
सावन मास में महाकाल दर्शन और सीहोर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे का बड़ा कदम। उज्जैन, भोपाल और संत हिरदाराम नगर के बीच 3 जोड़ी अनारक्षित मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू।
राजधानी भोपाल में आम लोगों के लिए एसी ई-बसें शुरू हो गई हैं। शुरुआती चरण में 3 रूटों पर 10 बसें चलाई जा रही हैं, जिनका किराया सामान्य लाल बसों के बराबर है। जानिए पूरा अपडेट।
सुशासन और त्वरित समाधान का दावा करने वाली सीएम हेल्पलाइन खुद शिकायतों के बोझ तले दबती नजर आ रही है। मध्य प्रदेश के नगर निगमों और नगर पालिकाओं में बुनियादी सुविधाएं इस कदर बदहाल हैं कि प्रदेश का समग्र प्रदर्शन गिरकर डी रेटिंग पर आ गया है।
दतिया उपचुनाव के लिए मतदान में जिले के दो लाख 20 हजार 410 मतदाता आज वोट डाल रहे हैं। मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे से वोटिंग शुरू हो गई है। दतिया विधानसभा के मतदाताओं को ढाई साल बाद ही दोबारा प्रतिनिधि चुनने का मौका इस उपचुनाव के कारण मिल रहा है।
कांग्रेस ने चुनाव आयोग से दतिया कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े और एसपी मयूर खंडेलवाल की शिकायत की है। पार्टी ने फोन न उठाने, पक्षपात और बाहरी लोगों को शरण देने का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष मतदान की मांग की है।
मध्यप्रदेश में बिजली उपभोक्ताओं पर महंगाई की मार! FCPPA सरचार्ज 3.77 प्रतिशत हुआ, जिससे बिल ₹35 से ₹87 तक बढ़े। जानिए बिजली संकट और बढ़ती मांग की पूरी जानकारी।
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने एक महत्वपूर्ण फैसले में स्पष्ट किया है कि एससी/एसटी एक्ट की एफआईआर और चार्जशीट रद्द होने पर पीड़ित वित्तीय मुआवजे के हकदार नहीं हैं। जानिए इस मामले की पूरी डिटेल।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह