महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को 'विमल इलायची' के सरोगेट विज्ञापनों के मामले में कारण बताओ नोटिस जारी किया है। राज्य में पान मसाला पर लगे प्रतिबंध के बीच यह बड़ी कार्रवाई की गई है।

नामी एक्टर्स को 11 अगस्त को मिला है नोटिस
मुंबई। स्टार समाचार वेब
महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह नोटिस 11 अगस्त को भेजा गया है, जिसमें विज्ञापन में उनकी भूमिका को लेकर 15 दिन के भीतर जवाब और स्पष्टीकरण मांगा गया है। FDA का आरोप है कि ‘विमल इलायची’ के विज्ञापनों के माध्यम से महाराष्ट्र में प्रतिबंधित ‘विमल पान मसाला’ का इनडायरेक्ट यानी सरोगेट प्रचार किया जा रहा है। शाहरुख खान को उनके बांद्रा स्थित आवास ‘मन्नत’, अजय देवगन को जुहू स्थित घर और टाइगर श्रॉफ को उनकी प्रोडक्शन कंपनी के पते पर यह नोटिस मिला है।
FDA की जांच के अनुसार, इन विज्ञापनों में इस्तेमाल किए गए ‘विमल’ ब्रांड के नाम, प्रोडक्ट और डायलॉग इस प्रकार डिजाइन किए गए हैं जिससे सीधे तौर पर ‘विमल’ पान मसाला ब्रांड का प्रचार होता है। चूंकि महाराष्ट्र में पान मसाला पर पूर्ण प्रतिबंध है, इसलिए FDA को अंदेशा है कि इलायची के नाम पर प्रतिबंधित उत्पादों का अप्रत्यक्ष प्रसार किया जा रहा है। हालांकि इस तरह के सरोगेट विज्ञापन अपने आप में पूरी तरह अवैध नहीं होते हैं, लेकिन जिस राज्य में संबंधित मूल उत्पाद (पान मसाला) पर ही कानूनन बैन लगा हुआ हो, वहां उस ब्रांड का इनडायरेक्ट प्रचार करना नियमों का उल्लंघन माना गया है।
महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में निकोटिन, गुटखा और पान मसाला पर साल 2012 से रोक लगा रखी है, जिसे हर साल नियमित रूप से बढ़ाया जाता है। वर्तमान में यह बैन 13 जुलाई 2026 से एक साल के लिए पुनः लागू है, जिसके तहत इसके निर्माण, भंडारण, परिवहन और बिक्री पर पूरी पाबंदी है। हाल ही में FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे ने संगठित तंबाकू व गुटखा सिंडिकेट से निपटने के लिए पुलिस के सहयोग से ‘मकोका’ (महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम) के तहत कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। विभाग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 25 मई से 31 जुलाई के बीच 658 ठिकानों पर छापेमारी कर ₹15.11 करोड़ का प्रतिबंधित सामान जब्त किया गया है तथा 701 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
विमल इलायची का यह विज्ञापन अभियान पहले भी कानूनी बहसों का सामना कर चुका है। वर्ष 2018 में स्वास्थ्य सेवाओं के महानिदेशालय ने COTPA, 2003 के तहत प्रचारक कंपनी 'विष्णु पाउच पैकेजिंग प्राइवेट लिमिटेड' को नोटिस भेजा था, जिसके जवाब में कंपनी ने तर्क दिया था कि वह घरेलू बाजार में 'विमल' नाम से तंबाकू उत्पाद नहीं बनाती है। जनवरी 2024 में दिल्ली हाईकोर्ट ने अपने एक फैसले में स्पष्ट किया था कि जब तक किसी तंबाकू-रहित और वैध उत्पाद पर कोई कानूनी प्रतिबंध न हो, तब तक उसका व्यापार करना और विज्ञापन देना कंपनी का मौलिक अधिकार है। हालांकि, महाराष्ट्र के मौजूदा स्थानीय प्रतिबंधों के चलते अब इस मामले ने एक नया मोड़ ले लिया है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
नीम करोली बाबा की फिल्म हनुमान अंश का कमाल जारी है। 54 दिनों के बाद, फिल्म ने भारत में 312.38 करोड़ रुपए कमाए, जबकि ग्रॉस 369 करोड़ रुपए रहा। फिल्म ने अपने चौथे सप्ताह 61 करोड़ रुपए कमाकर पारंपरिक बॉक्स आॅफिस रिकॉर्ड को तोड़ दिया है, जबकि ओपनिंग वीक का कलेक्शन 1.08 करोड़ रुपए था।
संजय लीला भंसाली की लव एंड वॉर से रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल के बहुप्रतीक्षित लुक सामने आए हैं, इस महत्वाकांक्षी फिल्म को लेकर उत्सुकता एक और लेवल पर पहुंच गई है। ये तीन शानदार लुक उस दुनिया की झलक दिखाते हैं जिसे भंसाली अपने नए सिनेमाई तमाशे के साथ बना रहे हैं, एक बार फिर उनकी खास विजुअल कहानी को सुर्खियों में ला रहे हैं।
फिल्मों में अपने दमदार अभिनय से पहचान बनाने वाले अक्षय खन्ना अब अपनी नई प्रॉपर्टी को लेकर चर्चा में हैं। अभिनेता ने मुंबई के पॉश इलाके मालाबार हिल में 33.26 करोड़ रुपए का आलीशान अपार्टमेंट खरीदा है। अक्षय खन्ना द्वारा खरीदे गए अपार्टमेंट का कारपेट एरिया 2,341.39 वर्ग फीट (217.52 वर्ग मीटर) है।
फिल्म कल्कि 2898 एडी में दीपिका की जगह कोई नहीं लेने वाला। इस बात का खुलासा खुद फिल्म के डायरेक्टर नाग अश्विन ने किया है। दरअसल, पिछले कुछ समय से पार्ट 2 में नई कास्टिंग को लेकर कई रिपोर्ट्स सामने आ रहे थे। अब अश्विन ने इन सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है।
संजय लीला भंसाली फैंस की बेचैनी बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। गंगुबाई काठियावाड़ी के बाद उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म लव एंड वॉर से अभिनय के एक के बाद एक दमदार पोस्टर सामने आ रहा है। सबसे पहले उन्होंने रणबीर कपूर के दो लुक शेयर किए, जिसे देखने के बाद फैंस एक्टर की तारीफ करते नहीं थके।
लालबागचा राजा दर्शन के दौरान कोमल रानी संग वायरल वीडियो पर गोविंदा ने दिया बड़ा बयान। अभिनेता ने इसे अपनी छवि खराब करने और परिवार से दूर करने की सोची-समझी साजिश बताया।
बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता मुश्ताक खान का 56 वर्ष की आयु में लिवर कैंसर के कारण निधन हो गया है. पिछले 15 दिनों से वह अस्पताल में भर्ती थे. उनकी मौत से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।
अभिनेता धनुष की अपकमिंग फिल्म ओम चैप्टर 1 की रिलीज डेट को टाल दिया गया है। ये फिल्म अब 16 अक्टूबर, 2026 को रिलीज नहीं होगी। धनुष ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि ऐसा फैसला उन्होंने अभिनेता रजनीकांत की तमिल फिल्म से क्लैश रोकने के लिए किया है।
बिग बॉस 20 के 'वीकेंड का वार' में सलमान खान ने सोशल मीडिया ट्रोलर्स को जमकर फटकार लगाई। सलमान ने कैटरीना कैफ के पोस्ट प्रेग्नेंसी वेट गेन का मजाक उड़ाने वालों को आड़े हाथों लिया और पैपराजी पर भी भड़के।
टीवी के लोकप्रिय रियलिटी शो 'पति-पत्नी और पंगा 2' में मनोज तिवारी-सुरभि तिवारी और दिव्यांका त्रिपाठी-विवेक दहिया जैसी मशहूर जोड़ियां नजर आएंगी। जानिए इस शो की पूरी डिटेल।