महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामले में अंतर-राज्यीय सिंडिकेट का खुलासा। मुख्य आरोपी विजेंद्र गुप्ता की तलाश जारी। सरकार ने छात्रों को दी राहत, नहीं देना होगा दोबारा शुल्क।

मुंबई। स्टार समाचार वेब
महाराष्ट्र में आयोजित होने वाली टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (TET) का पेपर लीक होना महज एक स्थानीय घटना नहीं, बल्कि एक सुनियोजित अंतर-राज्यीय गिरोह का काम निकला है। इस मामले ने पूरे शिक्षा तंत्र को हिलाकर रख दिया है।
पुलिस जांच में सामने आया है कि इस पूरे रैकेट का सरगना बिहार के समस्तीपुर का रहने वाला विजेंद्र गुप्ता है। सूत्रों के अनुसार, गुप्ता पिछले 25 वर्षों से ओडिशा, मध्य प्रदेश और बिहार में पेपर लीक जैसे अपराधों में संलिप्त रहा है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने बिहार, यूपी, दिल्ली और हरियाणा में विशेष टीमें भेजी हैं। इसके अलावा, हरियाणा के सोनीपत निवासी कपिल दहिया की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
भिवंडी अदालत ने इस मामले में गिरफ्तार तीन आरोपियों—पटना के राजीव शाह, आकाश कुमार उर्फ सूरज सिंह और हरियाणा के पानीपत निवासी धीरज सिंह—को 6 जुलाई तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस अब शिक्षा विभाग की मदद से प्रश्न-पत्रों पर मौजूद 'यूनिक क्यूआर कोड' के जरिए यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि लीक का वास्तविक स्रोत (सोर्स) क्या था।
इस पेपर लीक के कारण 28 जून को होने वाली परीक्षा को अंतिम समय पर रद्द करना पड़ा, जिससे राज्य भर के 1,028 केंद्रों पर परीक्षा देने वाले 6 लाख से अधिक अभ्यर्थी प्रभावित हुए। हालांकि, स्कूल शिक्षा मंत्री दादा भुसे ने स्पष्ट किया है कि छात्रों को दोबारा न तो रजिस्ट्रेशन करना होगा और न ही परीक्षा शुल्क देना होगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही नई तारीखों की घोषणा की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
यह भी पढ़ें...
महाराष्ट्र: टीईटी का पेपर लीक... सरकार ने रद्द की परीक्षा

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने प्रदेश के 52 जिलों में शिक्षक पात्रता परीक्षा की तैयारियां शुरू कर दी हैं। 33,834 शिक्षकों के लिए 20 नवंबर 2026 तक परीक्षा केंद्रों की सूची मांगी गई है।
मध्य प्रदेश में सेवारत शिक्षकों के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा 20 दिसंबर को होगी। 40 हजार शिक्षकों की पदोन्नति इस पर निर्भर है। जानिए परीक्षा पैटर्न, छूट और पूरी खबर।
आयुर्वेद पीजी में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के लिए बड़ी राहत। भारतीय चिकित्सा पद्धति राष्ट्रीय आयोग (NCISM) द्वारा दिसंबर में दूसरी एनटीईटी-2026 परीक्षा आयोजित करने की संभावना है।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 6 से 8 तक कौशल शिक्षा को अनिवार्य रूप से लागू करने के लिए शिक्षकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम की घोषणा की है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को एनसीईआरटी द्वारा तैयार की गई कौशल बोध पुस्तकों के जरिए बच्चों को पढ़ाने का सही तरीका सिखाना है।
शिक्षक पात्रता परीक्षा-2026 में शामिल होने वाले शिक्षकों को अब अपनी योग्यता साबित करने के लिए परीक्षा में निर्धारित न्यूनतम अंक हासिल करना अनिवार्य होगा। परीक्षा का आयोजन 20 दिसंबर को सुबह 11 बजे से किया जाएगा।अभ्यर्थियों को एक हजार रुपए परीक्षा शुल्क जमा करना होगा। हालांकि आवेदन की रफ्तार धीमी बनी हुई है।
मध्य प्रदेश सरकार ने 70 हजार शिक्षकों के छठे वेतनमान के एरियर्स पर जबलपुर हाईकोर्ट के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती। साथ ही शिक्षक पात्रता परीक्षा की तारीखों पर आया नया अपडेट।
सीआईएससीई (CISCE) ने वर्ष 2027 की ICSE (कक्षा 10) और ISC (कक्षा 12) बोर्ड परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। 10वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से और 12वीं की 9 फरवरी से शुरू होंगी।
मध्य प्रदेश में शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को लेकर शिक्षक संगठनों का विरोध और असमंजस बरकरार है। तमाम विरोध प्रदर्शनों और परीक्षा को टालने की मांग के बावजूद शासन स्तर पर परीक्षा नहीं टली है। तय कार्यक्रम के अनुसार, अब यह परीक्षा आगामी 20 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने आगामी शैक्षणिक सत्र के लिए 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट आधिकारिक रूप से जारी कर दी है। इस घोषणा के बाद से छात्रों और अभिभावकों में परीक्षा की तैयारियों को लेकर हलचल तेज हो गई है।
सीबीएसई 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर! इस साल सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट अभी तक नहीं आई है। पिछले साल जहां सितंबर में ही शेड्यूल जारी हो गया था। वहीं इस बार अक्टूबर आखिरी तक भी कोई आधिकारिक अपडेट न होने से छात्रों में असमंजस की स्थिति है।