मैहर में 111 अपात्र व्यक्तियों को बीपीएल सूची में शामिल कर योजनाओं का लाभ दिलाने के मामले में ईओडब्ल्यू ने दो पूर्व सीईओ समेत छह अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार और धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

हाइलाइट्स
रीवा, स्टार समाचार वेब
मैहर जिला में 111 अपात्र हितग्राहियों को अधिकारियों ने फर्जी तरीके से बीपीएल का लाभ दिया। इनके नाम अपात्र होते हुए भी बीपीएल सूची में जोड़ दिए। प्रमाण पत्र जारी कर दिया। शिकायत हुई तो ईओडब्लू ने जांच की। जांच में फर्जीवाड़ा सामने आने पर ईओडब्लू ने 2 तत्कालीन सीईओ जपं मैहर, सहायक विकास विस्तार अधिकारी, तत्कालीन विकासखंड अधिकारी, तत्कालीन बीपीएल प्रभारी, वर्तमान बीपीएल प्रभारी पर अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
ईओडब्लू रीवा एसपी अरविंद सिंह ठाकुर ने बताया कि प्रकोष्ठ भोपाल में एक शिकायत की गई थी। शिकायत में कहा गया था कि जनपद पंचायत मैहर जिला मैहर द्वारा प्रक्रिया का पालन किए बिना अनाधिकृत रूप से अपात्र व्यक्तियों का नाम बीपील सूची में जाड़े जाने, फर्जी बीपीएल प्रमाण पत्र जारी करने और 1 ही बीपीएल क्रमांक में 2 हितग्राहियों का नाम जोड़ने संबंधी फर्जीवाड़े किया गया है। इस शिकायत का ईओडब्लू रीवा ने सत्यापन कराया। जांच में पाया गया कि जनपद पंचायत मैहर के तत्कालीन अधिकारियों ने बीपीएल सूची का विधिवत संधारण नहीं किया। शासन के आदेशों का पालन न करते हुए तहसीलदार की लिखित अनुशंसा अथवा आदेश के बिना ही अपात्र व्यक्तियों का नाम गरीबी रेखा के नीचे यानि बीपीएल सूची में जोड़ दिया। इसमें अपात्र व्यक्तियों ने वर्ष 2018 से वर्तमान समय तक शासन के गरीबों के उत्थान के लिए जारी योजनाओं का अनुचित रूप से लाभ लिया। इससे शासन को आर्थिक क्षति पहुंची। इस मामले की जांच के बाद 6 अधिकारियों पर ईओडब्लू ने अपराध क्रमांक 420, 409, 120 बी की धारा 13(1) ए, 13(2) भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 का अपराध पंजीबद्ध किया है।
इन अधिकारियों पर दर्ज किया गया मामला
फर्जी तरीके से बीपीएल सूची में नाम जोड़ने के मामले में ईओडब्लू ने तत्कालीन मुख्य कार्यपालन अधिकारी मैहर वेदमणि मिश्र, तत्कालीन मुख्य कार्यपालन अधिकारी आरएन शर्मा, प्रेमलाल गौतम सहायक विकास विस्तार अधिकारी कार्यालय जनपद पंचायत मैहर, सुदामा प्रसाद चौरसिया तत्कालीन विकास खंड अधिकारी कार्यालय जनपद पंचायत मैहर, दीपक मिश्रा तत्कालीन बीपीएल प्रभारी मैहर, रामसुंदर मिश्रा वर्तमान बीपीएल प्रभारी कार्यालय जनपद पंचायत मैहर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देवास के पुंजापुरा में 'सेवा संकल्प बाइक यात्रा' का स्वागत किया और प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल को सराहा। साथ ही 35 लाख पेंशनर्स के खाते में राशि अंतरित की।
रामपुर बाघेलान के माधवगढ़ और जैतवारा वितरण क्षेत्रों में बिजली चोरी और बकाया वसूली के लिए सघन जांच अभियान चला। माधवगढ़ में 39 और जैतवारा क्षेत्र में 104 प्रकरण दर्ज किए गए।
सतना और मैहर स्टेशनों पर जल्द एम-यूटीएस सहायक यात्रियों के बीच पहुंचकर जनरल टिकट जारी करेंगे। मोबाइल और ब्लूटूथ प्रिंटर से टिकट मिलने पर काउंटर की लंबी कतार, समय और खुले पैसे की परेशानी घटेगी।
दशहरा और नवरात्रि से पहले सतना शहर में बिजली व्यवस्था सुधारने का अभियान शुरू हुआ। बाजार में झुके तार ऊंचे किए जा रहे हैं, जबकि फीडर और डीटीआर स्तर पर लाइन लॉस की जांच होगी।
भोपाल के जहांगीराबाद थाने में वकील से मारपीट और विवाद के बाद निलंबित किए गए TI राजन सिंह अहिरवार का वीडियो सामने आया है। उन्होंने महिला अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाए और खुद को बेकसूर बताया।
मध्य प्रदेश के 70 हजार शिक्षकों के लिए बड़ी राहत! जबलपुर हाईकोर्ट ने पहली नियुक्ति से सेवा जोड़ने और 4 हफ्ते में आदेश पालन के दिए निर्देश। जानिए एरियर, वेतन वृद्धि और पूरी खबर।
इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में फ्लैट में हुए विवाद के बाद पुलिस ने छापेमारी कर 55 ग्राम MD ड्रग्स के साथ 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजस्थान से ड्रग्स सप्लाई करने वाले मुख्य आरोपी का 4 दिन बाद निकाह था, जिसे पुलिस ने इंदौर बुलाकर धर दबोचा।
मध्य प्रदेश बीजेपी में करीब 8 महीने बाद पूर्णकालिक प्रदेश संगठन महामंत्री की नियुक्ति हो गई है। आरएसएस पृष्ठभूमि के चंद्रशेखर को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। जानिए कौन हैं चंद्रशेखर और उनका राजनीतिक सफर।
मध्य प्रदेश में 25 सितंबर 2026 से ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’ की शुरुआत होगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल से 351 बसों को हरी झंडी दिखाएंगे। जानिए रूट, सुविधाएं और योजना की पूरी जानकारी।
अमरपाटन के निजी स्कूल में फीस बकाया होने पर कक्षा 10वीं के छात्र को परीक्षा से रोकने का आरोप है। विवाद के बाद छात्र और भाई से मारपीट मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की।