मैहर के गिरगिटा गांव में खुली खदान में डूबने से 8 वर्षीय बच्चे की मौत हुई। आक्रोशित परिजनों ने फैक्ट्री गेट पर धरना दिया, मुआवजे के बाद मामला शांत हुआ।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
मैहर जिले के गिरगिटा गांव में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 8 वर्षीय मासूम की जान चली गई। खुली खदान में भरे गहरे पानी में डूबने से हुई इस मौत के बाद गांव में भारी आक्रोश फैल गया। परिजनों और ग्रामीणों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए एक सीमेंट प्लांट के मुख्य गेट पर शव रखकर करीब साढ़े पांच घंटे तक जोरदार प्रदर्शन किया। आखिरकार प्रशासनिक हस्तक्षेप और मुआवजे के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ। जानकारी के अनुसार गिरगिटा गांव निवासी दिनेश द्विवेदी का पुत्र रघुराज गुरुवार की सुबह करीब 9 बजे अपने घर के पास स्थित खदान के नजदीक एक बच्ची के साथ खेल रहा था। इसी दौरान खेलते-खेलते वह खदान के गहरे पानी में उतर गया और डूबने लगा, साथ ही मौजूद बच्ची ने तुरंत घर जाकर परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और बच्चे को बाहर निकालकर तत्काल निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आक्रोशित परिजनों ने दोपहर करीब 12 बजे शव रखकर धरना शुरू कर दिया और 30 लाख रुपये मुआवजा व परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग रखी।
मुआवजा मिलने पर खत्म हुआ प्रदर्शन & घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना प्रभारी अनिमेष द्विवेदी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया। इस दौरान प्रशासन और फैक्ट्री प्रबंधन के बीच लगातार बातचीत चलती रही। प्रदर्शन के चलते फैक्ट्री गेट पर कामकाज भी प्रभावित रहा और माहौल तनावपूर्ण बना रहा। करीब साढ़े 5 घंटे चले विरोध प्रदर्शन के बाद परिजनों को 5 लाख रुपये का चेक और 1 लाख रुपये नकद मुआवजा देने पर सहमति जताई। इसके बाद परिजनों ने धरना समाप्त किया और शव लेकर अंतिम संस्कार के लिए रवाना हुए।
2018 से खदान शासन के पास
इधर संम्बंधित कंपनी की तरफ से सफाई देते हुए कहा गया है कि गिरगिटा स्थित जिस खदान में गुरूवार को एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना में बालक की डूबने से मृत्यु हो गई, वास्तव में वह खदान सन् 2018 से शासन के पास है। 8 सालों से यहां पर न केवल उत्खनन का काम बंद है वरन यहां से पिछले कुछ वर्ष से मैहर शहर के लिए पानी की आपूर्ति भी नगर पालिका द्वारा की जा रही है। कंपनी ने आज की दुर्घटना के बाद पीड़ित पक्ष की जो भी सहायता की है वह केवल मानवता और पड़ोसी गांव की घटना होने के नाते की है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

मध्यप्रदेश: बैंक ऑफ बड़ौदा ब्लैक लिस्ट... सरकारी लेनदेन पर प्रतिबंध

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
इंदौर के प्रसिद्ध पिकनिक स्पॉट मेहंदीकुंड में 9 साल पहले हुए सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड में जिला कोर्ट ने आरोपी बलराम को दोहरे आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। जानें क्या था पूरा मामला।
IRCTC 11 जुलाई से रीवा से 'भारत गौरव पर्यटक ट्रेन' शुरू कर रहा है। 11 दिनों के इस टूर पैकेज में सोमनाथ, द्वारकाधीश, नागेश्वर और ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराए जाएंगे।
मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में बीजेपी के तरुण चुघ, रजनीश अग्रवाल और महेश केवट निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज होने के बाद यह स्थिति बनी, जिसके खिलाफ कांग्रेस अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई है।
सुप्रीम कोर्ट की फटकार का असर अब दिखने लगा है। दरअसल चंबल अंचल के मुरैना में चंबल नदी से रेत के अवैध खनन और परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए अधिकारी रतजगा कर रहे हैं। कलेक्टर-एसपी कभी रात में हाईवे पर वाहनों की चेंकिंग करवा रहे हैं, तो कभी चंबल के घाटों पर पहुंच रहे हैं।
प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की 11वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक आज नई दिल्ली में होगी। बैठक का विषय 2047 तक विकसित भारत के लिए समावेशी मानव विकास रखा गया है। इसमें मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी भाग लेंगे।
मध्य प्रदेश से राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन पत्र रद्द होने के बाद सियासत में हंगामा मचा है। इस मामले में काफी विरोध के बाद आज यानी गुरुवार को चुनाव आयोग अपना फैसला सुना सकता है। वहीं, कांग्रेस ने मदद के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया है।
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद एमपी स्कूल शिक्षा विभाग अगले महीने शिक्षक पात्रता परीक्षा कराने की तैयारी में जुटा। 2005-2009 के व्यापमं शिक्षकों पर ली जा रही है कानूनी राय। शिक्षक मोर्चा 5 सितंबर को दिल्ली में करेगा आंदोलन।
मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज होने पर कांग्रेस ने चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाया है। जानिए अभिषेक मनु सिंघवी की 4 बड़ी कानूनी दलीलें और भोपाल से दिल्ली तक मचे सियासी घमासान की पूरी रिपोर्ट।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सशक्त नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेशवासियों की ओर से उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने भारत की आजादी के बाद निर्वाचित रूप से सबसे अधिक अवधि तक देशसेवा करने का रिकॉर्ड आज अपने नाम किया है।
रीवा जिले के जवान संजय तिवारी को जम्मू-कश्मीर में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी को मार गिराने और असाधारण साहस दिखाने पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शौर्य चक्र से सम्मानित किया।