मैहर जिले में 32 बाल मृत्यु मामलों में बर्बल ऑटॉप्सी नहीं होने पर कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग को फटकार लगाई। तीन दिन में जांच पूरी कर सीडीआर पोर्टल पर रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए गए।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
मैहर जिले में 0 से 5 साल के बच्चों की मौत के मामलों में निर्धारित प्रक्रिया के तहत बर्बल ऑटॉप्सी (मौत का कारण) नहीं किए जाने का मामला सामने आने पर मैहर कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी ने कड़ा रुख अपनाया है। जानकारी के अनुसार मैहर जिले में 32 बच्चों की मौत का आंकड़ा सीडीआर पोर्टल में दर्ज तो है लेकिन उनकी बर्बल आटॉप्सी आज तक नहीं की गई। इस गंभीर लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए कलेक्टर ने संबंधित स्वास्थ्य अधिकारियों को तत्काल कारणों की जांच कर सीडीआर पोर्टल में जांच रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। बताया जाता है कि बुधवार को मैहर जिले में कलेक्टर द्वारा स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा की गई जिसमें गर्भवती पंजीयन, हाईरिस्क प्रबंधन, मातृ एवं शिशु मृत्यु दर, दस्तक पोर्टल में दर्ज आंकड़ों की जानकारी ली गई।
सीडीआर पोर्टल में अमरपाटन, रामनगर में शून्य जानकारी
जानकारी के अनुसार 0 से 5 साल के 32 बच्चों की मौत चाइल्ड डेथ रिपोर्ट (सीडीआर) पोर्टल में दर्ज तो की गई है लेकिन इन बच्चों की मौत का कारण यानि बर्बल आटॉप्सी नहीं की गई है। अमरपाटन और रामनगर ब्लाक में 0 जानकारी दिखाई गई है। जबकि मैहर में कुल 5 बच्चों की बर्बल ऑटॉप्सी की गई।
मेडिकल ऑफीसर की नियुक्ति, हुई बैठक
जानकारी के अनुसार कलेक्टर ने जब बर्बल ऑटॉप्सी न होने का कारण पूछा तो बताया गया कि मेडिकल ऑफीसर की नियुक्ति न होने के चलते इसमें देरी हुई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अब मेडिकल ऑफीसर ही बच्चों की मौत के कारणों का पता लगाते हैं। कलेक्टर के निर्देश के बाद स्वास्थ्य विभाग के जिले के अधिकारियों द्वारा मैहर के प्रभारी बीएमओ डॉ. विश्वमोहन प्रजापति के साथ बैठक की गई जिसमें मैहर जिले में सीडीआर पोर्टल के अनुसार मृत बच्चों की बर्बल आटॉप्सी तीन दिन के भीतर करने के निर्देश दिए गए। बैठक में जिले से डीपीएम राकेश कर्स, डीसीएम डॉ. ज्ञानेश मिश्रा, बीपीएम मनोज सिंह, बीसीएम सुधीर तिवारी मौजूद रहे। मेडिकल ऑफीसर के साथ ग्राम की आशा, एएनएम और सीएचओ को भी सहयोग करने के निर्देश दिए गए हैं।
क्या है बर्बल ऑटॉप्सी
0 से 5 साल के बच्चों की मौत के बाद बच्चे की जानकारी सीडीआर पोर्टल में दर्ज की जाती है वहीं बच्चे की मौत का कारण भी पता किया जाता है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मौत के कारणों को जानने के लिए बर्बल आटॉप्सी की जाती है। इसमें मेडिकल ऑफीसर अपनी टीम के साथ बच्चे के घर जाकर बच्चे की मौत का कारण जानते हैं। इसमें संस्थागत प्रसव, घर में प्रसव, बच्चे को कोई बीमारी, बच्चे का हायर सेंटर रेफर न होना, आशा का घर में भ्रमण करना, बच्चे को टीका लगना आदि जानकारियां एकत्र की जाती हैं। इनमें लापरवाही बरतने वाले कार्यकर्ता एवं अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाती है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।