मैहर जिला बनने के बावजूद यहां का जिला अस्पताल सुविधाओं से वंचित है। दिव्यांग मेडिकल बोर्ड की साप्ताहिक बैठक बंद कर मासिक कर दी गई है, जिससे सैकड़ों दिव्यांगों और छात्रों को योजनाओं व शिक्षा से वंचित होना पड़ रहा है।

हाइलाइट्स
मैहर, स्टार समाचार वेब
प्रदेश सरकार द्वारा मैहर को जिला तो बना दिया गया, मगर अब तक मैहर जिला चिकित्सालय में ना तो सिविल सर्जन बैठे और ना ही यहां पर सीएमएचओ का पद सृजन किया गया। यानी सारा नियंत्रण सतना सीएमएचओ के द्वारा किया जा रहा है, जबकि मैहर को जिला बने दो वर्ष होने को है किंतु मैहर अस्पताल को जिला के अनुसार नए पद अभी तक सृजित नहीं किए गए जो चिंता का विषय है। मैहर जिला बनने के बाद रामनगर और अमरपाटन तहसील का समूचा एरिया मैहर में समाहित कर दिया गया, पर व्यवस्थाएं जस की तस ही हैं।
आंदोलन के मूड में हैं लोग
देखने में आया है कि मैहर में जिला मेडिकल टीम के महीने में केवल एक दिन के बैठने से काफी भीड़ होने के चलते अधिकांश दिव्यांगों का प्रमाण पत्र न बन पाने के कारण उन्हें निराश होकर वापस लौटना तो पड़ता है, साथ ही शासन की कई जनकल्याणकारी योजनाओं से भी उन्हें वंचित होना पड़ रहा है, जबकि विद्यार्थियों का इस समय नया शैक्षणिक सत्र प्रारंभ है और दिव्यांग छात्र-छात्राओं को विद्यालय में विकलांगता का प्रमाण पत्र देना पड़ता है। अगर अविलंब प्रत्येक गुरुवार को मैहर में जिला मेडिकल बोर्ड के बैठने के आदेश जारी नहीं किए गए तो इसके लिए मैहर में वृहद आंदोलन किया जाएगा। जिसकी जवाबदेही जिला प्रशासन की होगी।
दिव्यांगों को हो रही परेशानी
मैहर को जिले का तमगा मिलने के कारण सिविल अस्पताल मैहर में प्रत्येक गुरुवार को पांच डॉक्टरों की जिला मेडिकल बोर्ड बैठने लगी थी जिससे कि लोगों को काफी लाभ मिलता था। जिले भर से आए हुए दिव्यांगों एवं छात्र-छात्राओं का आसानी से प्रमाण पत्र बन जाता था, मगर सीएमएचओ सतना द्वारा डॉक्टरों की कमी का हवाला बताकर अब माह में केवल एक बार यानी महीने के अंतिम गुरुवार को जिला मेडिकल बोर्ड बेठने का निर्णय लिया है जिस वजह से मैहर जिले की आम जनता में काफी निराशा और नाराजगी देखी जा रही है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह