मैहर में गैंगरेप और अश्लील वीडियो कांड: 8 आरोपी गिरफ्तार, खौफनाक साजिश का हुआ खुलासा

अपहरण की वारदात के बाद सामने आई खौफनाक सच्चाई
सतना, स्टार समाचार वेब
मैहर जिले के अमरपाटन थाना क्षेत्र में घर के बाहर बैठे युवक के अपहरण के बाद पुलिस सक्रिय हुई। पुलिस ने अपहृत युवक को सकुशल बरामद कर अपहरण कांड से जुड़े कई आरोपियों को अपने कब्जे में लिया। अपहृत और अपहरणकर्ताओं से पूछताछ में चौंकाने वाली जानकारी सामने आई। पुलिस ने पड़ताल की तो खौफनाक सच सामने आए। अपहरण की वारदात के पीछे गैंगरेप और अश्लील बनाने मुख्य वजह रहा। चार आरोपियों ने पहले महिला से गैंगरेप किया। फिर उसके पुरुष मित्रों को महिला से रेप करने के लिए मजबूर कर उसका अश्लील वीडियो बनाया गया। इस मामले में पुलिस ने पीड़िता के दो पुरुष मित्रों समेत 6 आरोपियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की है। मामले से जुड़े कई आरोपी राउंडअप किए जा चुके हैं।
दो युवकों के साथ गई थी पपरा
पुलिस ने बताया कि अपहरण कांड से जुड़े पीड़ित और आरोपियों से पूछताछ में यह तथ्य सामने आए कि कुछ दिनों पहले महिला के साथ गैंगरेप हुआ। गैंगरेप का वीडियो बनाया गया। गैंगरेप का वीडियो जिस मोबाइल से बनाया गया वह मोबाइल पाने के लिए कुम्हारी गांव से एक युवक का अपहरण किया गया। पूछताछ में गैंगरेप का मामला सामने आने पर एसपी मैहर सुधीर अग्रवाल ने जांच के लिए पुलिस टीम गठित की। पुलिस टीम ने पीड़ित महिला की तलाश की। पीड़ित महिला ने बताया कि 15 जून को वह भड़री थाना ताला निवासी पुष्पेन्द्र कुशवाहा और कल्लू कुशवाहा के साथ पपरा दर्शन करने बाइक से गई हुई थी।
रेप कर मोबाइल व जेवर छीने
पीड़िता मंगलवार की सुबह ताला थाना पहुंची। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह पुष्पेन्द्र और कल्लू के साथ बाइक से पपरा दर्शन करने जा रही थी। दोपहर 2 बजे धौसड़ा के जंगल में छोटे मंदिर के आगे पठरा निवासी बंटी और उसके तीन साथियों ने जबरिया रोक लिया। बंटी और उसके तीन साथियों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद बंटी और उसके साथियों ने मारपीट कर मोबाइल, सोने का टप, सोने का मंगलसूत्र, चांदी की पायल और 25 सौ रुपए छीन लिए।
दुष्कर्म करवाकर बनाया वीडियो
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि बंटी और उसके तीन साथियों ने पुष्पेन्द्र और कल्लू को दुष्कर्म करने के लिए मजबूर किया। पुष्पेन्द्र और कल्लू के द्वारा चारो के कहने पर दुष्कर्म किया गया। इस दौरान बंटी व उसके साथियों के द्वारा मोबाइल फोन से दुष्कर्म का वीडियो बनाया गया। विरोध करने पर बंटी के एक साथी ने आंख में लात मारी, थप्पड़ मारा और वीडियो वायरल करने की धमकी दी। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपियों की धमकी की वजह से वह काफी डरी हुई थी, इस वजह से उसने अपनी आपबीती किसी को नहीं बताई।
कल किया था अगवा करने का प्रयास
पीड़ित महिला ने ताला पुलिस को बताया कि सोमवार की अपरान्ह 4 बजे के करीब बस से उतरकर भड़री जा रही थी। तभी जंगल में पकड़कर जबरिया सामूहिक दुष्कर्म कर दो अन्य युवकों से दुष्कर्म कर व उसका वीडियो बनाने वाले आरोपी मिले। जिनके द्वारा कुटमी धाम के पास पकड़कर जबरिया साथ ले जाने की कोशिश की गई। गोहार मारने पर आसपास के लोग एकत्र हुए, जिन्हें देखकर आरोपी भाग खड़े हुए। ताला पुलिस ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मंगलवार की सुबह अपराध क्र. 148/25 धारा 70 (1) 309 (6) बीएनएस के तहत आरोपी बंटी निवासी पठरा व तीन अज्ञात एवं आरोपी पुष्पेन्द्र कुशवाहा, कल्लू कुशवाहा दोनों निवासी भड़री के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है।
अपहरण कांड और गैंगरेप के 8 आरोपी गिरफ्तार
गैंगरेप और रेप करवाकर मोबाइल से अश्लील वीडियो बनाने की घटना के बाद अमरपाटन थाना क्षेत्र से युवक का अपहरण करने की घटना में पुलिस ने सोमवार की रात से ही त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी थी। अपहृत और उसके दो साथियों को सकुशल रिहा कराने के साथ ही पुलिस ने मंगलवार की देर शाम तक अलग-अलग जगह पर दबिश देकर 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस के द्वारा संभावित जगहों पर दबिश दी जा रही है। बताया गया कि अपहरण कांड के 8 आरोपियों के अलावा गैंगरेप की घटना में शामिल कई आरोपी भी पकड़े गए हैं। एक आरोपी अमित को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया था।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
रक्षाबंधन पर भोपाल और रीवा के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी। पश्चिम मध्य रेलवे ने 25 से 31 अगस्त तक विशेष ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। साथ ही, रीवा-रानी कमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस में 16 कोच लगाए गए हैं। जानिए ट्रेनों का पूरा शेड्यूल, रूट और समय।
भोपाल के बोट क्लब पर राजा भोज मल्टी क्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप का समापन हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव ने सभी 230 विधानसभाओं में स्टेडियम बनाने और खेल बजट बढ़ाने की बात कही।
स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित एक गरिमामय समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश पुलिस और होमगार्ड्स के 47 अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक, सराहनीय सेवा पदक तथा सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक से अलंकृत कर सम्मानित किया।
मध्यप्रदेश के मुरैना जिले की पोरसा तहसील के नगरा घाट पर आज यानी रविवार की सुबह चीख-पुकार और दहशत के माहौल के साथ शुरू हुई। चंबल नदी के उफान और तेज बहाव के बीच 150 से अधिक यात्रियों और 50 मोटरसाइकिलों को ले जा रहा एक स्टीमर अचानक बीच नदी में बंद हो गया।
मध्यप्रदेश में खाद की बिक्री पर लगाई गई अस्थायी रोक के बाद सरकार ने वितरण शुरू करने की समय-सीमा तय कर दी है। किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के अनुसार भारत सरकार के आईएफएमएस पोर्टल पर दर्ज उर्वरक स्टॉक और प्रदेश के खाद विक्रेताओं के वास्तविक भौतिक स्टॉक का मिलान आज रविवार को शाम तक पूरा कर लिया जाएगा।
माधव नेशनल पार्क में स्वतंत्रता दिवस के दिन एक और खुशखबरी आई है। पन्ना से लाई गई मादा बाघिन एमटी-4 ने शावकों को जन्म दिया है, जिसकी एक शावक के साथ पहली तस्वीर सामने आई है। इस नए मेहमान के आगमन के साथ ही रिजर्व में बाघों का कुनबा बढ़कर अब 9 हो गया है।
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने 34 करोड़ के धान परिवहन घोटाले पर कड़ा रुख अपनाते हुए पूरे राज्य में व्यापक जांच के निर्देश दिए हैं। फर्जी वाहनों से धान ढुलाई के मामले में सभी जिलों के कलेक्टरों और EOW से रिपोर्ट तलब की गई है।
भोपाल के कोलार रोड पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में 'कर्मश्री' संस्था द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रधानमंत्री मोदी के विजन और वर्ष 2027 को 'युवा वर्ष' के रूप में मनाने की घोषणा से जुड़ी पूरी विस्तृत रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के शौर्य स्मारक में 'हर घर तिरंगा' और 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया।
स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के ऐतिहासिक अवसर पर राजधानी दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाला पारंपरिक एट होम समारोह इस बार मध्यप्रदेश की समृद्ध और विविधतापूर्ण जनजातीय संस्कृति के रंगों से सराबोर रहेगा।