पश्चिम बंगाल चुनाव परिणामों के बाद ममता बनर्जी ने भाजपा और चुनाव आयोग पर 'वोट लूट' का आरोप लगाया है। जानें इस्तीफे की पेशकश और हार की समीक्षा के लिए बनी 10 सदस्यीय टीम की पूरी जानकारी।

ममता बेनर्जी ने चुनाव परिणाम के बाद मीडिया से चर्चा की
ममता बेनर्जी के बड़े आरोप.. मतदान खत्म होने के बाद भी 80-90% ईवीएम का चार्ज होना नामुकिन, दावा किया सात लाख नाम चोरी छिपे जोड़े गए..
कोलकाता | स्टार समाचार
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों ने राज्य की राजनीति में भूचाल ला दिया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनाव परिणामों को सिरे से खारिज करते हुए इसे 'लोकतंत्र की हत्या' करार दिया है। भाजपा पर हमला बोलते हुए उन्होंने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाए और हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे की पेशकश तक कर दी है।
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आक्रामक होते हुए कहा कि उन्होंने अपने छात्र राजनीति के दिनों से लेकर आज तक इतना "नीच और घिनौना" चुनाव कभी नहीं देखा। उन्होंने कहा कि यह चुनाव तृणमूल कांग्रेस (TMC) और भाजपा के बीच नहीं, बल्कि टीएमसी और पूरी सरकारी मशीनरी के बीच था। ममता ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री और गृहमंत्री ने सीधे तौर पर चुनावी प्रक्रिया में हस्तक्षेप किया और निष्पक्ष आईएएस (IAS) व आईपीएस (IPS) अधिकारियों को हटाकर अपने पसंदीदा चेहरों को तैनात किया ताकि चुनाव को प्रभावित किया जा सके।
ममता बनर्जी ने चुनाव में तकनीकी धांधली का मुद्दा उठाते हुए ईवीएम (EVM) की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा, "यह नामुमकिन है कि मतदान खत्म होने के बाद भी ईवीएम 80-90% चार्ज रहें।" इसके साथ ही उन्होंने 'वोट डकैती' का आरोप लगाते हुए दावा किया कि साजिश के तहत वोटर लिस्ट से लगभग 90 लाख समर्थकों के नाम काट दिए गए थे। उन्होंने बताया कि कानूनी लड़ाई के बाद केवल 32 लाख नाम ही वापस जुड़ सके, जबकि बाद में चोरी-छिपे 7 लाख अन्य नाम जोड़ दिए गए जिसकी जानकारी किसी को नहीं दी गई।
परिणामों के बाद ममता बनर्जी ने हार की नैतिक जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए एक बड़ा राजनीतिक दांव खेला है। उन्होंने कहा, "मैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के लिए तैयार हूँ। हमारी लड़ाई भाजपा से नहीं, बल्कि पक्षपाती चुनाव आयोग से थी।" उन्होंने इसे भाजपा और चुनाव आयोग के बीच एक 'मैच फिक्सिंग' करार देते हुए कहा कि काउंटिंग के दौरान उनके एजेंटों को डराया-धमकाया गया और जनादेश का अपहरण किया गया।
पार्टी की हार के कारणों का गहराई से विश्लेषण करने के लिए ममता बनर्जी ने एक विशेष उच्च-स्तरीय टीम गठित करने की घोषणा की है। इस टीम में पार्टी के 10 वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। यह टीम बंगाल के हर ब्लॉक और जिले में जाकर चुनाव के दौरान हुई कथित गड़बड़ियों, ईवीएम लूट और सांगठनिक कमियों की समीक्षा करेगी। ममता ने स्पष्ट किया कि पूरा 'इंडिया' गठबंधन उनके साथ है और वे इस 'वोट डकैती' को अदालत में चुनौती देंगी।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के बाद सीपीएम सांसद जॉन ब्रिटास ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर तानाशाही का आरोप लगाया है। उन्होंने एसआईआर प्रक्रिया को रद्द करने और संसद से सीईसी को हटाने की प्रक्रिया शुरू करने की मांग की है।
चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति में CJI को शामिल करने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट की बेंच का बंटा हुआ फैसला। जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा की टिप्पणियां और 5 जजों की बेंच के गठन की संभावना।
पटना हाईकोर्ट के उस विवादित फैसले पर सुप्रीम कोर्ट ने स्वतः संज्ञान लिया है, जिसमें सलवार उतारने और सीने को दबाने की कोशिश को रेप की कोशिश नहीं माना गया था। जानें इस मामले से जुड़ी पूरी जानकारी।
भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में नए प्रभारियों और सह-प्रभारियों की घोषणा कर दी है। संजय भाटिया को राजस्थान और बिप्लब कुमार देव को मध्य प्रदेश का प्रभार सौंपा गया है। जानिए किस नेता को मिली कौन सी जिम्मेदारी।
बिहार के पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल अंतर्गत विभिन्न गंगा घाटों पर कर्मा-धर्मा पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन के दौरान दर्दनाक हादसे सामने आए हैं। अथमलगोला, बख्तियारपुर और बाढ़ थाना क्षेत्रों में गंगा नदी में स्नान और विसर्जन के दौरान 11 लोग डूबने लगे।
बिहार के जमुई में छात्रा से बदसलूकी और छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मुख्य आरोपी नंदन यादव को एनकाउंटर के दौरान पैर में गोली लगी है, जबकि भागने की कोशिश में दूसरे आरोपी का पैर टूट गया।
दिल्ली के कालकाजी मंदिर के पास आस्था कुंज पार्क में 17 वर्षीय नाबालिग से गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने एनकाउंटर के बाद मुख्य आरोपी आसिफ को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
भारत निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की 12 सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया है। जानिए पूरी चुनावी प्रक्रिया, तारीखें और जरूरी नियम।
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट को बताया गया है कि सीसीटीवी फुटेज में चोरी की 105 घटनाएं कैद हुई हैं। एसआईटी 25 सितंबर तक चार्जशीट दाखिल करेगी।
दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मध्यप्रदेश से 10 राज्यों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है। जानिए रूट, टाइमिंग और स्टेशनों की पूरी सूची।