प्रधानमंत्री मोदी ने 'मन की बात' के 135वें संस्करण में एमपी के ब्यावरा की बहनों द्वारा कचरे से कंचन बनाने की मुहिम की तारीफ की। जानें क्या है यह 'वेस्ट टू वेल्थ' अभियान।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बैतूल के हिल स्टेशन कुकरू में रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी के रेडियो कार्यक्रम
बैतूल। स्टार समाचार वेब
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 135वें संस्करण में मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा शहर की पर्यावरण क्रांति ने राष्ट्रीय पटल पर पहचान बनाई है। प्रधानमंत्री ने ब्यावरा की उन महिलाओं और संस्थाओं के प्रयासों की सराहना की, जिन्होंने प्लास्टिक कचरे को विकास का आधार बनाकर 'वेस्ट टू वेल्थ' (Waste to Wealth) का एक अनुकरणीय उदाहरण पेश किया है। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बैतूल जिले के ग्राम कुकरू में ग्रामीणों के साथ इस प्रसारण को सुना।
ब्यावरा में पर्यावरण प्रेमी संस्था के संयोजक श्री अनिल कुशवाहा के नेतृत्व में एक अनूठा अभियान चल रहा है। यहाँ घर-घर से निकलने वाली सिंगल-यूज़ प्लास्टिक और पॉलीथीन को एकत्र करके 'इको-ब्रिक्स' (Eco-bricks) तैयार की जा रही हैं। इन ईंटों का उपयोग गार्डन फर्नीचर, बेंच और सार्वजनिक स्थलों को सुंदर बनाने में किया जा रहा है। यह पहल न केवल शहर को प्लास्टिक मुक्त बना रही है, बल्कि कचरे को बहुपयोगी संसाधन में तब्दील करने का बेहतरीन उदाहरण भी है।
ब्यावरा की इस मुहिम की सबसे बड़ी शक्ति 'जनभागीदारी' है। शहर की गृहिणियां, व्यापारी और युवा पूरी निष्ठा से इस मिशन से जुड़े हैं। संस्था द्वारा स्थापित 'प्लास्टिक बैंक' और 'बोतल बैंक' नागरिकों को कचरा जमा करने की सुविधा देते हैं। वर्तमान में 40 से 50 युवाओं और महिलाओं की समर्पित टीम प्रतिदिन स्वैच्छिक रूप से काम कर रही है। अब तक 2 क्विंटल से अधिक प्लास्टिक का पुनर्चक्रण कर उसे नगर की सुंदरता बढ़ाने में उपयोग किया जा चुका है।
प्रधानमंत्री श्री मोदी ने ब्यावरा की बहनों के संकल्प की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने किसी बदलाव का इंतजार किए बिना स्वयं पहल की, जो पूरे देश के लिए प्रेरणा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इसे पर्यावरण संरक्षण और महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम बताया है। साथ ही, उन्होंने आगामी गणेश उत्सव में मिट्टी की प्रतिमाओं के उपयोग का आग्रह भी दोहराया है। नगरपालिका ब्यावरा भी इस पहल के साथ जुड़कर सार्वजनिक स्थानों पर इको-ब्रिक्स से बने उत्पादों के उपयोग को बढ़ावा देने की योजना बना रही है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
राजधानी भोपाल में लोक आस्था के महापर्व छठ पर उमड़ी श्रद्धा की भीड़। मंत्री विश्वास सारंग ने विभिन्न छठ घाटों पर पहुंचकर की पूजा-अर्चना। जानिए शीतलदास की बगिया सहित प्रमुख घाटों के विशेष आयोजन और पारण की पूरी जानकारी।
रीवा मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष और पूर्व डीन डॉ. मनोज इंदुलकर पर एक महिला द्वारा मानसिक उत्पीड़न और छेड़छाड़ के गंभीर आरोप लगे हैं। जूनियर डॉक्टरों के प्रदर्शन और प्रशासनिक कार्रवाई की पूरी रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।
ग्वालियर के बहोड़ापुर इलाके में आठवीं कक्षा की 13 वर्षीय छात्रा के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोपियों ने कोचिंग से लौटते वक्त उसे जबरन स्कूटी पर बैठाकर दरगाह के पास स्थित एक खाली तलघर में इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और अन्य धाराओं में केस दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना पुलिस ने ट्रांसपोर्ट नगर में चल रहे ऑनलाइन गेमिंग रैकेट का खुलासा किया है। 'LOTUS-247' के जरिए हो रही ठगी में लंदन और मुंबई कनेक्शन सामने आया है।
भोपाल के जहांगीराबाद में रविवार तड़के गोवंश काटे जाने की सूचना से तनाव फैल गया। बजरंग दल व विहिप के प्रदर्शन के बाद प्रशासन ने आरोपी के अवैध अतिक्रमण को तोड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
भोपाल के भदभदा चौराहे पर रैपिडो बाइक से ऑफिस जा रही ट्रेनी पत्रकार सपना कुमारी की डंपर से कुचलकर मौत। कट मारने के बाद असंतुलित होकर गिरी थीं सड़क पर।
मध्य प्रदेश सरकार ने सरकारी विभागों में नियमित पदों पर काम कर रहे आउटसोर्स कर्मचारियों की सेवाएं मार्च 2027 तक समाप्त करने के निर्देश दिए हैं। इस फैसले से चतुर्थ श्रेणी को छोड़कर प्रदेश के करीब 2 से 2.5 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों की नौकरी पर संकट गहरा गया है। पढ़ें पूरी खबर और नए भर्ती नियम।
वन विकास निगम लामता परियोजना मंडल बालाघाट के परियोजना परिक्षेत्र वारासिवनी अंतर्गत कटंगी-तुमसर नागपुर रेलवे ट्रैक पर पौनिया गांव के पास मालगाड़ी की चपेट में आने से तीन वर्षीय बाघ शावक की मौत हो गई। घटना दरमियानी रात करीब तीन बजे की बताई जा रही है।
लोकायुक्त पुलिस ने सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के SDO संजीव शर्मा के पचमढ़ी और छिंदवाड़ा स्थित आवासों पर छापा मारा। तलाशी में 2.5 किलो सोना, 26 लाख नकद, दो होटल-रिसॉर्ट और जमीन के 28 दस्तावेजों समेत 7.60 करोड़ की संपत्ति का खुलासा हुआ है।
इंदौर नगर निगम ने 10 साल की सेवा पूरी कर चुके दैनिक वेतनभोगी और सफाई कर्मचारियों को विनियमित (नियमित) करने का संकल्प पारित किया है। जानें मेयर पुष्यमित्र भार्गव की इस घोषणा और 2016 के सर्कुलर से जुड़ी पूरी जानकारी।