अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने भारत को बेहतरीन साझीदार बताते हुए असीमित ईंधन देने का प्रस्ताव दिया है। जानें क्वाड बैठक और वेनेजुएला से तेल आयात के नए समीकरणों के बारे में।

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
मार्को रूबियो 23 से 26 मई 2026 तक भारत की अपनी पहली आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। चार दिवसीय इस दौरे के दौरान वे कोलकाता, आगरा, जयपुर और नई दिल्ली का दौरा करेंगे।
अपनी इस यात्रा के भू-राजनीतिक (Geopolitical) महत्व को रेखांकित करते हुए रूबियो ने कहा भारत हमारे बेहतरीन सहयोगी और साझीदार हैं। हम उनके साथ मिलकर द्विपक्षीय मोर्चों पर बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। इस यात्रा के दौरान मुझे क्वाड (Quad) देशों के विदेश मंत्रियों से मिलने का मौका मिलेगा, जो इस क्षेत्र की सुरक्षा के लिए बेहद अहम है।
लद्दाख और मध्य पूर्व के समीकरणों के बीच एक और बड़ा कूटनीतिक घटनाक्रम होने जा रहा है। रूबियो ने आधिकारिक घोषणा की कि वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज भी अगले सप्ताह भारत की यात्रा पर होंगी। इस यात्रा का मुख्य एजेंडा भारत को भारी कच्चे तेल (Heavy Crude Oil) की बिक्री पर चर्चा करना है।
गौरतलब है कि अमेरिकी रिफाइनरियों में इन दिनों वेनेजुएला के हेवी क्रूड ऑयल की आवक में रिकॉर्ड बढ़ोतरी देखी गई है। खुद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में खुलासा किया था कि अमेरिका को वेनेजुएला से 80 मिलियन बैरल से ज्यादा तेल प्राप्त हुआ है। अब वेनेजुएला भारत के साथ भी इसी तर्ज पर तेल व्यापार के नए रास्ते तलाश रहा है।
ईरान और ओमान के बीच चल रही कथित रणनीतिक साठगांठ पर अमेरिकी विदेश मंत्री ने सख्त लहजे में तेहरान को चेतावनी दी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, ईरान वैश्विक व्यापार के लिए जीवन रेखा माने जाने वाले होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों पर एक 'स्थायी टोल टैक्स व्यवस्था' लागू करने के लिए ओमान के साथ चर्चा कर रहा है, जिसका अमेरिका कड़ा विरोध कर रहा है।
भारत वर्तमान में अपनी ऊर्जा जरूरतों का लगभग आधा हिस्सा और अपनी आवश्यकता का अधिकांश कच्चा तेल विदेशों से आयात करता है। ईरान संकट के कारण वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला प्रभावित होने से घरेलू स्तर पर भी तेल विपणन कंपनियों (OMCs) पर वित्तीय दबाव अत्यधिक बढ़ गया था। इस असंतुलन को नियंत्रित करने के लिए भारत सरकार ने कड़ा कदम उठाया है। तेल कंपनियों के घाटे को कम करने के उद्देश्य से महज चार दिनों के भीतर दो बार ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है, जिसमें पहले ₹3 और उसके ठीक बाद 90 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि शामिल है। ऐसे में अमेरिका और वेनेजुएला से तेल आयात के नए विकल्प भारत को इस ईंधन महंगाई से बड़ी राहत दे सकते हैं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट की 2 सितंबर को होने वाली बैठक में CEO और प्रवक्ता की नियुक्ति पर फैसला संभव है। दूसरी ओर, चढ़ावा चोरी के मामले को लेकर कंप्यूटर बाबा के नेतृत्व में संतों ने बैठक बुलाई, जिसे पुलिस ने रोक दिया।
संसद की गृह मामलों की कमेटी बैठक में जंतर-मंतर लाठीचार्ज और पैलेट गन के इस्तेमाल पर भारी हंगामा। राहुल गांधी का धरना, सुप्रीम कोर्ट की हाई पावर कमेटी और कॉकरोच जनता पार्टी के मार्च की पूरी खबर विस्तार से पढ़ें
वृंदावन के श्री बांके बिहारी मंदिर में चढ़ावे की हेराफेरी पर सुप्रीम कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। अदालत ने दान का एक-एक पैसा सीधे मंदिर के कोषागार में जमा करने और पारदर्शी व्यवस्था लागू करने का आदेश दिया है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने DRDO की पारंपरिक मिसाइल प्रणालियों की तकनीक भारतीय उद्योगों को सौंपने की मंजूरी दी। जानिए स्वदेशी रक्षा उत्पादन और MSMEs को मिलने वाले फायदों के बारे में।
कांग्रेस नेताओं द्वारा जाति जनगणना 2027 के फॉर्मेट पर जताई गई आपत्तियों, 40 नए सवालों, डिजिटल प्रक्रिया और गोपनीयता के नियमों के बारे में विस्तार से पढ़ें।
अपनी बेबाक बोली के लिए सुर्खियां बटोरने वाले केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी एक बार फिर चर्चा में हैं। दरअसल, अब गडकरी ने राजनीति से सन्यास की ओर इशारा करते हुए कहा- वे अब उतना काम नहीं कर सकते जितना पहले करते थे और अब नई पीढ़ी को जिम्मेदारियां सौंपने का समय आ गया है।
सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को रेप के दोषी पूर्व पत्रकार तरुण तेजपाल को सरेंडर करने का निर्देश दिया है। साथ ही कहा है कि उन्हें दो हफ्ते के अंदर ऐसा करना होगा। 63 साल के पूर्व पत्रकार ने हाई कोर्ट के आदेश को चुनौती दी है और दावा किया है कि वे पीड़ित हैं। गोवा सरकार ने भी सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है और इस मामले में तेजपाल की सजा बढ़ाने की मांग की है।
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को एक बार फिर पैरोल मिल गई है। राम रहीम को 21 दिन की पैरोल दी गई है। यौन शोषण के केस में 20 साल की सजा काट रहा राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल में बंद है। जेल से निकलने के बाद वह रोहतक से सीधा सिरसा पहुंचेगा।
तिरतोल ब्लॉक में 3.02 करोड़ रुपए के सरकारी धन के गबन केस में गिरफ्तार पूर्व एसआरए भंज किशोर बेहरा की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। ओडिशा विजिलेंस ने पूछताछ में मिले नए तथ्यों के आधार पर सोमवार को उसके छह ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की।
बिहार के छपरा-मुजफ्फरपुर एनएच-722 पर भेल्दी थाना क्षेत्र के टोल प्लाजा के पास आज यानी सोमवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। मकेर की ओर से छपरा की तरफ जा रहे एक अनियंत्रित 18 चक्का हाइवा ने सामने से एक टोटो को रौंद दिया।