मऊगंज के अलहौवा गांव में ईद मिलाद्दुन्नबी की तैयारी कर रहे चार युवकों पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप है। एक युवक गंभीर रूप से झुलसा, पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे और प्रधान आरक्षक निलंबित हुआ।

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
मऊगंज जिले के लौर थाना अंतर्गत अलहौवा गांव से सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां एक सरहंग ने पेट्रोल छिड़कर कर चार युवकों को जिंदा जलाने का प्रयास किया है। घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जबकि अन्य मामूली रूप से झुलसे हैं। सभी का उपचार संजय गांधी अस्पताल में कराया जा रहा है। वहीं घटना की जानकारी लगते ही पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे हैं। जबकि कार्रवाई में लेत तलीफी करने पर प्रधान आरक्षक को सस्पेंड कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार अलहौवा गांव निवासी अजहरुद्दीन उर्फ अज्जू सोमवार की शाम अपने घर के पास मौजूद था। उसके साथ मोहम्मद सद्दाम, अनवर अली और अतीक अहमद भी मौजूद थे। सभी युवक ईद मिलाद्दुन्नबी की तैयारी में जुटे थे। सजावट का काम कर रहे थे। तभी गांव का ही सरहंग रामरहीश जायसवाल पहुंचा और युवकों पर पेट्रोल डाल कर आग लगा दिया। घटना के दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया। सद्दाम, अनवर और अतीक ने तो अपने ऊपर लगी आग को किसी तरह से बुझा लिया, जिससे वह मामूली रूप से ही झुलस पाये। जबकि अजहरुद्दीन का 70 प्रतिशत शरीर बुरी तरह से जल गया है। जिसे उपचार के लिये संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रिपोर्ट लिखने में पुलिस ने की आनाकानी
आरोप है कि घटना की जानकारी तत्काल ही लौर थाना में दी गई थी। लेकिन पुलिस ने समय रहते उचित कार्रवाई नहीं किया, इतना ही नहीं रिपोर्ट लिखने में भी आनाकानी की गई। जानकारी होने पर मंगलवार को पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र जैन स्वयं घटना स्थल पहुंचे और आसपास के लोगों से जानकारी एकत्रित की। इस दौरान प्रधान आरक्षक सुरेन्द्र सिंह बघेल को कार्य में लापरवाही बरतने पर निलंबित भी कर दिया गया है।

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने उज्जैन के खाचरोद स्थित भगवान श्री राम मंदिर विवाद पर 72 साल बाद ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। अदालत ने स्पष्ट किया कि मंदिर की संपत्ति के असली मालिक सिर्फ भगवान श्री राम हैं और इसका उपयोग केवल धार्मिक कार्यों के लिए होगा।
मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इंदौर में दिव्यांग बच्चों संग राखी बांधी। शक्कर के दामों, सड़कों की स्थिति और अमेरिकी वीजा विवाद पर उनके बेबाक और हास्यप्रद बयानों की पूरी खबर यहाँ पढ़ें।
मॉडल-एक्टर त्विषा शर्मा की मौत के मामले में सीबीआई की चार्जशीट पर विवाद गहरा गया है। सीबीआई ने इसे आत्महत्या माना है, लेकिन पिता नवनिधि शर्मा ने हत्या का आरोप लगाते हुए अदालत में चुनौती देने का फैसला किया है।
रीवा में 20 अगस्त की बाढ़ के पांच दिन बाद भी कई मोहल्ले जलमग्न हैं। लोग घरों में कैद हैं और नाव से आवाजाही कर रहे हैं। महापौर ने जलभराव के कारणों की जांच और स्थायी समाधान की रिपोर्ट मांगी।
रीवा में सामाजिक कार्यकर्ता से कथित अभद्रता और नशीली सिरप कार्रवाई पर व्यापारियों ने विरोध जताया। सैकड़ों व्यापारियों ने आईजी कार्यालय तक मार्च कर ज्ञापन सौंपा। आईजी ने दोनों मामलों की जांच के निर्देश दिए।
मऊगंज के अलहौवा गांव में ईद मिलाद्दुन्नबी की तैयारी कर रहे चार युवकों पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप है। एक युवक गंभीर रूप से झुलसा, पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे और प्रधान आरक्षक निलंबित हुआ।
बाणसागर बांध का जलस्तर 340.76 मीटर पहुंचने पर तीन रेडियल गेट खोलकर सोन नदी में करीब 300 क्यूमेक्स पानी छोड़ा गया। सीधी, शहडोल और सिंगरौली में नदी किनारे गांवों को अलर्ट किया गया।
सतना में नौ साल से जारी सीवर कार्य की गुणवत्ता और सड़क रेस्टोरेशन पर सुनवाई हुई। निगरानी एजेंसी ने काम बेहतर बताया, जबकि जमीनी हालात पर सवाल उठे। तहसीलदार जांच कर रिपोर्ट सौंपेंगे।
सतना जिला अस्पताल की मॉड्यूलर ओटी में ऑक्सीजन लीकेज मिलने से मंगलवार के चार नियमित ऑपरेशन स्थगित करने पड़े। शिकायत के बाद अस्थायी मरम्मत हुई, लेकिन स्थायी समाधान और ओटी की सुरक्षा को लेकर सवाल कायम हैं।
बारिश के बाद सतना में जलभराव से डेंगू-मलेरिया का खतरा बढ़ा है। अगस्त में सात मलेरिया और दो डेंगू मरीज मिले। उचेहरा के वीरपुर निवासी युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई, प्रशासन ने रोकथाम अभियान तेज किया।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह