सेमरिया विधायक अभय मिश्रा के फार्महाउस में कर्मचारी के साथ मारपीट का आरोप सामने आया है। एफआईआर की मांग को लेकर पूर्व विधायक केपी त्रिपाठी ने समर्थकों संग थाने का घेराव किया, पुलिस से झूमाझटकी हुई। कांग्रेस विधायक ने लगाए भाजपा पर साजिश के आरोप।

हाइलाइट्स
रीवा, स्टार समाचार वेब
सेमरिया से कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा के फार्म हाऊस में कर्मचारी के साथ हुई मारपीट को लेकर चोरहटा थाना में जमकर हंगामा हुआ। सत्ता पक्ष के पूर्व विधायक केपी त्रिपाठी शुक्रवार की शाम समर्थकों के साथ चोरहटा थाना पहुंच गये। एफआईआर की मांग को लेकर जमकर हंगामा मचाया। पुलिस के साथ झूमाझटकी हुई। जिसके बाद पुलिस अधिकारी समेत आसपास के थाना से पुलिस बल मौके पर पहुंचा गया। देर रात तक हंगामा जारी रहा।
बताया गया कि भलुहा निवासी अभिषेक मिश्रा चोरहटा थाना क्षेत्र के तिघरा में स्थित कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा के फार्म हाऊस में काम करता था। गत तीन माह से उसका वेतन नहीं मिला था। आरोप है कि गुरुवार की रात उसने वेतन मांगा तो विधायक ने उसके साथ मारपीट की। इतना ही नहीं उनके कहने पर ही अन्य कर्मचारियों ने बंधक बना कर उसे करीब तीन घंटे तक पीटा। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुये फार्म हाऊस से भगा दिया। कर्मचारी के शरीर में डंडों के निशान साफ नजर आ रहे थे। लिहाजा वह अपने वृद्ध माता-पिता के साथ चोरहटा थाना पहुंचा। लेकिन उसकी एफआईआर नहीं दर्ज की गई। बल्कि एक सादे कागज में आवेदन ले लिया गया। ऐसे में पीड़ित पक्ष ने सत्ता पक्ष के पूर्व विधायक केपी त्रिपाठी से संपर्क किया। लिहाजा शुक्रवार की शाम वह अपने समर्थकों के साथ चोरहटा थाना पहुंच गये। यहां उन्होंने पुलिस से एफआईआर दर्ज करने की मांग की, लेकिन पुलिस मेडिकल करा कर आगे की कार्रवाई करने में अड़ी रही। ऐसे में थाना परिसर में विधायक के समर्थकों ने हंगामा खड़ा कर दिया। जानकारी होते ही सीएसपी रितु उपाध्याय पहुंची, जिनके साथ पूर्व विधायक की हाट टॉक हुई। नौबत झूमाझटकी तक पहुंच गई। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने हस्ताक्षेप कर विवाद को शांत कराया।
भाजपा मुझे बदनाम करने का प्रयास कर रही है
उक्त घटना को लेकर कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा ने अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि भाजपा वाले मुझे बदनाम करने का प्रयास कर रही है। मैं अभी सिंगापुर से लौटा हूं। जिस व्यक्ति ने मेरे ऊपर मारपीट का आरोप लगाया है, वह शराब का आदी है। एक कर्मचारी से विवाद तक किया है और उसकी उंगली काट खाया है। जिसकी शिकायत सिविल लाइन थाना में दर्ज कराई गई है।
एसपी-एएसपी पहुंचे थाना
इधर घटना की जानकारी होते ही पहले एएसपी आरती सिंह चोरहटा थाना पहुंच गर्इं। इसके साथ ही लॉ एण्ड आर्डर की स्थिति को देखते हुये आसपास के थानों का पुलिस बल भी बुलाया गया। लेकिन जब इसके बाद भी बात नहीं बनी तो देर रात एसपी विवेक सिंह को चोरहटा थाना पहुंचना पड़ा। एसपी ने पूर्व विधायक से बात कर उन्हें शांत कराया।
गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज करने की मांग
इधर हंगामा बढ़ते देख चोरहटा पुलिस ने मारपीट की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर लिया है। लेकिन पूर्व विधायक केपी त्रिपाठी का कहना है कि पुलिस कांग्रेस विधायक के दबाव में आकर नार्मल धाराएं लगाई है, जबकि कर्मचारी के साथ जिस तरह से मारपीट की गई है, उसमें हत्या के प्रयास समेत अपहरण की धारा लगानी चाहिये। यही वजह है कि धाराओं को बढ़ाने की मांग को लेकर पूर्व विधायक समेत उनके समर्थक देर रात तक थाना में बैठे रहे।
हाथ जोड़ती रही पुलिस
थाना में शुरू हुआ हंगामा विकराल रूप धारण करने लगा था। ऐसे में थाना प्रभारी आशीष मिश्रा समेत अन्य पुलिसकर्मियों ने पूर्व विधायक केपी त्रिपाठी के सामने हाथ जोड़ना शुरू कर दिये। करीब 15 मिनट तक पुलिसकर्मी हाथ जोड़े उनके सामने खड़े रहे और शांत रहने की मिन्नत करते रहे।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
जबलपुर में लगातार बारिश के बाद बरगी बांध का जलस्तर 101% पार हो गया है। जलस्तर नियंत्रित करने के लिए 5 गेट खोले गए हैं, जिससे नर्मदा के घाटों पर जलस्तर बढ़ने की संभावना है।
भोपाल के अवधपुरी में कांग्रेस के पूर्व पार्षद मुकेश गजभिए ने फांसी लगाकर आत्महत्या की। वे लंबे समय से सिकल सेल बीमारी से पीड़ित थे और उनका इलाज चल रहा था। पुलिस जांच में जुटी।
त्योहारी सीजन में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने भोपाल मंडल से गुजरने वाली 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ा दिए हैं। इसके अलावा, नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण 2 ट्रेनों के मार्ग भी बदले गए हैं।
मध्य प्रदेश के इंदौर में 3 से 5 अक्टूबर तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक होने जा रही है। शताब्दी वर्ष के समापन और संगठनात्मक बदलावों पर चर्चा के लिए पढ़ें पूरी रिपोर्ट।
मंडला नगर पालिका CMO गजानन नाफड़े 2 लाख रुपए की रिश्वत लेते लोकायुक्त द्वारा रंगे हाथ गिरफ्तार। 15 लाख के भुगतान के एवज में मांग रहे थे कमिशन।
सतना में शिक्षक दंपती के सूने मकान का ताला तोड़कर जेवर और नकदी चोरी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार हुए। पुलिस ने करीब आठ लाख रुपये का सामान बरामद किया, सराफा कारोबारी फरार है।
सतना में शादी से इनकार करने पर महिला पर दिनदहाड़े चाकू से हमला किया गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया।
गोरसरी पहाड़ में डेरा जमाए नर हाथी ई-5 को सुरक्षित पकड़ने वन विभाग का रेस्क्यू अभियान जारी है। मैहर के मां शारदा मंदिर की त्रिकूट पहाड़ी पर तेंदुए की आवाजाही सीढ़ियों तक पहुंच गई।
मध्य प्रदेश में 21 साल बाद सरकारी बस सेवा की धमाकेदार वापसी हुई है। भोपाल, इंदौर समेत 7 शहरों में 351 बसों के साथ 'मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा' की शुरुआत की गई है। जानिए किराए, रूट, इलेक्ट्रिक बसों की खासियत और सरकार के आगामी लक्ष्यों के बारे में पूरी जानकारी।
सतना जिला अस्पताल में 24 घंटे में तीन गर्भस्थ शिशुओं की मौत और छह माह में 14 मातृ मृत्यु के बाद स्वास्थ्य विभाग ने समीक्षा बैठक बुलाई है। उपचार, रेफरल, संसाधनों और व्यवस्थाओं की जांच होगी।