मोदी कैबिनेट ने खरीफ फसलों की MSP में बढ़ोतरी को मंजूरी दी। सूरजमुखी और कपास के दाम बढ़े। कोयला गैसीकरण और सेमी हाई-स्पीड रेल के लिए करोड़ों का बजट पास।

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (CCEA) की बैठक में किसानों और बुनियादी ढांचे से जुड़े कई ऐतिहासिक निर्णय लिए गए। सरकार ने विपणन सत्र 2026-27 के लिए 14 खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में वृद्धि को हरी झंडी दे दी है, साथ ही ऊर्जा और रेलवे क्षेत्र के लिए बड़े बजट आवंटित किए हैं।
अन्नदाताओं की आय बढ़ाने के उद्देश्य से सरकार ने खरीफ फसलों की दरों में संशोधन किया है। इस बार सूरजमुखी के बीज की MSP में सर्वाधिक ₹622 प्रति क्विंटल की वृद्धि की गई है। इसके अलावा, कपास के दाम में ₹557, नाइजरसीड में ₹515 और तिल की कीमतों में ₹500 प्रति क्विंटल का इजाफा किया गया है। यह कदम दलहन और तिलहन उत्पादन को प्रोत्साहित करने के लिए उठाया गया है।
ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कैबिनेट ने कोयला गैसीकरण परियोजनाओं के लिए 37,500 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन योजना को मंजूरी दी है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि भारत के पास अगले 200 वर्षों के लिए पर्याप्त कोयला भंडार है। इस योजना के तहत कोयले से गैस बनाई जाएगी, जिसका उपयोग उर्वरक (Fertilizer), बिजली और रसायनों के उत्पादन में होगा। इससे प्राकृतिक गैस के आयात पर निर्भरता कम होगी।
रेलवे सेक्टर में क्रांति लाते हुए ₹20,667 करोड़ की लागत वाली अहमदाबाद (सरखेज) – धोलेरा सेमी हाई-स्पीड रेल लाइन को मंजूरी दी गई है। यह पूरी तरह स्वदेशी तकनीक पर आधारित भारत की पहली परियोजना होगी। इससे धोलेरा एसआईआर, धोलेरा एयरपोर्ट और लोथल के बीच कनेक्टिविटी बेहतर होगी और यात्रियों के समय में भारी बचत होगी।
विमानन क्षेत्र को मजबूती देने के लिए नागपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के कायाकल्प का निर्णय लिया गया है। इसे सार्वजनिक निजी भागीदारी (PPP) मॉडल के तहत विकसित किया जाएगा। इसके अलावा, कैबिनेट ने विमानन क्षेत्र के लिए 18,100 करोड़ रुपये की आपातकालीन क्रेडिट गारंटी योजना को भी मंजूरी दी है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अहमदाबाद 2008 सीरियल ब्लास्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला लेते हुए मौत की सजा पाए दोषी अहमद बाव उर्फ अब्बू अबूबकर बरेलवी की फांसी पर रोक लगा दी है। गुजरात हाईकोर्ट ने इसके पहले इसकी सजा को बरकरार रखा था।
दिल्ली हाई कोर्ट ने माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के पक्ष में अहम फैसला सुनाते हुए बच्चों को संपत्ति से बेदखल करने के नियम को वैध ठहराया है।
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में कोर्ट ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को दोषी ठहराया है। नीले ड्रम में शव छिपाने के मामले में 14 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पटाखों पर पूरा बैन नहीं लगेगा और न ही 24 घंटे आतिशबाजी की इजाजत होगी। कोर्ट ने ग्रीन क्रैकर्स के लिए समय तय करने और शर्तों के साथ छूट देने के संकेत दिए हैं।
मोदी कैबिनेट ने रबी फसलों के लिए MSP में बढ़ोतरी, PM DHARA योजना और दिल्ली ट्रैफिक सिस्टम समेत 2.79 लाख करोड़ रुपये के कुल तीन बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
मथुरा कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सुनवाई टलने पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने मामले को जिंक्स्ड बताते हुए 6 नवंबर को अगली सुनवाई तय की है।
खड़गे ने कहा कि मोदी- शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आयोग को कठपुतली बना दिया है। भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है।
गुजरात के आनंद जिले में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सूरत से राजस्थान जा रही एक लग्जरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
भारत चुनाव आयोग ने देशभर के मतदाताओं और नए आवेदकों को बड़ी राहत दी है। जिन राज्यों में एसआईआर का काम पूरा हो चुका है, वहां आनलाइन फॉर्म-6 से अतिरिक्त घोषणा-पत्र को हटा दिया गया है। देर रात आयोग के ईसीआईएनईटी पोर्टल पर यह बदलाव लागू कर दिया गया।
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूसमर्ग के कोराग इलाके में मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर हाशिम मूसा को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ को ऑपरेशन कोराग नाम दिया है।