मध्य प्रदेश में मानसून ने दस्तक दे दी है। राज्य के 42 जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। जानिए पिछले 10 सालों का रिकॉर्ड, बारिश का घाटा और प्रमुख शहरों के तापमान की ताजा स्थिति।

भोपाल। स्टार समाचार वेब
लंबे इंतजार के बाद आखिरकार दक्षिण-पश्चिम मानसून ने मध्य प्रदेश में आधिकारिक रूप से प्रवेश कर लिया है। सामान्य तिथि (15 जून) के मुकाबले 9 दिन की देरी से आए इस मानसून ने बालाघाट, डिंडौरी, अनूपपुर, सिवनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बैतूल, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन और बड़वानी के रास्ते राज्य में कदम रखा है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अगले 3-4 दिनों में मानसून की गति तेज होगी और यह पूरे प्रदेश को अपने साए में ले लेगा।
पिछले एक दशक के आंकड़ों पर नजर डालें तो मध्य प्रदेश में मानसून का आगमन 9 जून से 25 जून के बीच होता रहा है। सबसे जल्दी मानसून 2021 में (9 जून) और सबसे देरी से 2018 में (25 जून) पहुंचा था। आमतौर पर प्रदेश में मानसून की विदाई अक्टूबर के पहले या दूसरे सप्ताह में होती है। इस वर्ष मानसून की देरी के कारण कृषि और तापमान दोनों पर गहरा असर पड़ा है।
मानसून की देरी के कारण प्रदेश में अब भी बारिश का बड़ा घाटा बरकरार है। 1 जून से अब तक राज्य में सामान्य से 53 प्रतिशत कम वर्षा हुई है। पूर्वी संभागों (जबलपुर, रीवा, सागर, शहडोल) में स्थिति सबसे चुनौतीपूर्ण है, जहाँ 72 प्रतिशत तक बारिश कम हुई है। हालांकि, भोपाल में सामान्य से 63 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई है। कम नमी के कारण सोयाबीन जैसी खरीफ फसलों की बुवाई पिछड़ गई है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार, फसलों के लिए पर्याप्त नमी हेतु कम से कम चार इंच बारिश की आवश्यकता है।
मानसून की सक्रियता और बादलों के डेरा डालने से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में भीषण गर्मी से राहत मिली है। पचमढ़ी 30.2 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा रहा, वहीं भोपाल, इंदौर और जबलपुर में भी पारे में गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, दतिया और सीधी जैसे कुछ जिलों में अभी भी तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के ऊपर बना हुआ है, लेकिन बारिश का दौर आगे बढ़ने के साथ यहाँ भी तापमान में कमी आने की उम्मीद है।
मध्य प्रदेश में मानसून ने दस्तक दे दी है। राज्य के 42 जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। जानिए पिछले 10 सालों का रिकॉर्ड, बारिश का घाटा और प्रमुख शहरों के तापमान की ताजा स्थिति।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 'विकसित मध्यप्रदेश' कॉन्क्लेव में राज्य को 2 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का संकल्प लिया। निवेश, औद्योगिक विकास और 'विकसित भारत @2047' के रोडमैप की विस्तृत जानकारी यहाँ पढ़ें।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को वीरांगना रानी दुर्गावती बलिदान दिवस समारोह में शामिल होने के लिए जबलपुर पहुंचे। जहां उन्होंने बरहा गांव स्थित रानी दुर्गावती समाधि स्थल पर पूजन-अर्चन किया और प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और मंत्री राकेश सिंह भी मौजूद रहे।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा भोपाल की एमपी-एमएलए कोर्ट से जारी समन को चुनौती देने वाली याचिका पर मंगलवार को हाई कोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान अधीनस्थ न्यायालय का रिकार्ड हाई कोर्ट के समक्ष पेश किया गया।
ट्विशा की संदिग्ध मौत मामले में CBI की जांच तेज। दिल्ली से आई टीम ने AIIMS भोपाल पहुंचकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मेडिकल पहलुओं की गहन पड़ताल की।
इंदौर के सुमन नगर में बोरिंग के दौरान अवंतिका गैस पाइपलाइन फटने से बड़ा हादसा। 5,000 से अधिक गैस कनेक्शन ठप। हादसे में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर राजकुमारी झाला सहित 4 लोग घायल।
भोपाल के प्रमुख LNCT ग्रुप पर ED और EOW की बड़ी कार्रवाई। फीस, स्कॉलरशिप और बैंक लोन में 200 करोड़ रुपए की गड़बड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों की जांच जारी।
जिला अस्पताल परिसर में एम्बुलेंस पार्किंग संबंधी प्रशासनिक निर्देशों का पालन नहीं हो रहा। खोवा मंडी पार्किंग खाली रहने के बावजूद अस्पताल परिसर में कई एम्बुलेंस खड़ी मिलीं, जिससे व्यवस्था पर सवाल उठे।
संभाग की 77 प्रतिशत उचित मूल्य दुकानों ने 90 प्रतिशत से अधिक राशन वितरण किया है, लेकिन 602 दुकानें लक्ष्य से पीछे हैं। सतना और रीवा में कई दुकानों पर वितरण 30 प्रतिशत से भी कम दर्ज हुआ।
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती वर्ष पर भाजपा 23 जून से 6 जुलाई तक स्मरण पखवाड़ा मनाएगी। जिले के 1522 बूथों पर व्याख्यान, वृक्षारोपण, छात्र सम्मेलन और संगठनात्मक कार्यक्रम आयोजित होंगे।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह