मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में 'कृषि कर्मयोगी कार्यशाला' का शुभारंभ किया। किसान कॉल सेंटर की कार्यप्रणाली परखी और किसानों की आय बढ़ाने के लिए 16 विभागों को एक साझा प्लेटफॉर्म पर लाने की पहल की।

भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश में कृषि क्षेत्र को आधुनिक बनाने और किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए गुरुवार को राजधानी के रविन्द्र भवन स्थित हंसध्वनि सभागार में “कृषि कर्मयोगी उन्मुखीकरण प्रशिक्षण एवं कार्यशाला” का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के किसानों को सशक्त बनाने के लिए कई डिजिटल सेवाओं की सौगात दी।
कार्यशाला के दौरान मुख्यमंत्री ने तीन महत्वपूर्ण सेवाओं का अनावरण किया...
मुख्यमंत्री किसान कल्याण डैशबोर्ड: योजनाओं की निगरानी के लिए।
सीएम किसान हेल्पलाइन: समस्याओं के समाधान हेतु समर्पित मंच।
पैक्स सदस्यता वृद्धि अभियान: सहकारिता के दायरे को बढ़ाने के लिए।
इस कार्यक्रम में प्रदेशभर के जिला, ब्लॉक और ग्राम पंचायत स्तर के 1027 से अधिक कर्मचारी और कृषि वैज्ञानिक शामिल हुए।
कार्यक्रम का सबसे दिलचस्प पल वह था जब मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वयं किसान कॉल सेंटर पर फोन लगाकर इसकी कार्यप्रणाली का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने एक साधारण किसान की तरह सवाल पूछे। कॉल सेंटर कर्मचारी ने न केवल संतोषजनक जवाब दिया, बल्कि उच्च अधिकारियों द्वारा संपर्क किए जाने का आश्वासन भी दिया, जिससे इसकी सक्रियता प्रमाणित हुई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान कल्याण से जुड़े 16 विभागों को एक ही प्लेटफॉर्म पर लाना सरकार की बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सिंचाई, पीडब्ल्यूडी, शिक्षा और कृषि को अलग-अलग नहीं देखा जा सकता क्योंकि गाँव का समग्र विकास ही किसान का विकास है। उन्होंने कहा कि सीएम ने उद्यानिकी और कृषि को भाई-बहन की तरह और सहकारिता को एक सुरक्षा छतरी (अम्ब्रेला) है, जिसके नीचे पशुपालन, मत्स्य पालन और अन्य गतिविधियां समाहित हैं। उन्होंने बताया कि दूध उत्पादन से किसानों की आय में क्रांतिकारी वृद्धि हो रही है।
इजरायल का उदाहरण देते हुए मुख्यमंत्री ने कम बारिश में बेहतर खेती की तकनीक अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अब तकनीक और बिजली के विस्तार से किसान गर्मी के मौसम में भी तीसरी फसल ले रहे हैं। नदी जोड़ो परियोजनाओं के माध्यम से सिंचाई के नए अवसर पैदा किए जा रहे हैं।
कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंसाना ने बताया कि पूरा वर्ष किसानों को समर्पित है और हर जिले में कृषि मेलों के जरिए कमियों को दूर किया जा रहा है। कृषि विभाग के प्रमुख सचिव निशांत बरबड़े ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के विजन के अनुरूप लोक सेवकों को 'कर्मयोगी' भावना से काम करना होगा। सरकार का लक्ष्य एक ऐसा साझा प्लेटफॉर्म देना है जहाँ किसानों को सभी लाभ एक ही जगह से मिल सकें।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।