मध्यप्रदेश के स्कूलों में करीब 10 हजार अतिथि शिक्षकों की भर्ती के लिए पोर्टल 3.0 पर प्रक्रिया शुरू। नए और पुराने आवेदकों के लिए प्रोफाइल अपडेट और दस्तावेज सत्यापन अनिवार्य

अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति का रास्ता साफ
"अतिथि शिक्षक पोर्टल 3.0" के जरिये होगा चयन
अनुमान है 10 हजार पदों पर होगी भर्ती
भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश के सरकारी स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है। लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) के निर्देशानुसार, भर्ती प्रक्रिया 2 मई 2026 से आधिकारिक तौर पर शुरू होने जा रही है। इस बार विभाग ने पूरी चयन प्रक्रिया को "अतिथि शिक्षक पोर्टल 3.0" के माध्यम से ऑनलाइन संचालित करने का निर्णय लिया है।
स्कूल शिक्षा विभाग ने अभी कुल पदों की आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन माना जा रहा है कि प्रदेशभर के स्कूलों में विषयवार रिक्त करीब 10 हजार पदों को भरने के लिए यह कवायद की जा रही है। इसमें प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्तर के शिक्षकों की आवश्यकतानुसार चयन किया जाएगा। गौर करने वाली बात यह है कि अपनी मांगों को लेकर अतिथि शिक्षकों ने 29 अप्रैल को राजधानी भोपाल में बड़ा प्रदर्शन भी किया था।
भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए आवेदकों को निम्नलिखित चरणों का पालन करना होगा:
नया पंजीयन: नए उम्मीदवारों को पोर्टल पर फ्रेश रजिस्ट्रेशन करना होगा।
प्रोफाइल अपडेट: पहले से पंजीकृत (पुराने) उम्मीदवारों के लिए अपनी प्रोफाइल अपडेट करना अनिवार्य है।
दस्तावेज अपलोड: उम्मीदवारों को अपनी शैक्षणिक योग्यता, व्यावसायिक डिग्री और शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) के प्रमाण पत्र पोर्टल पर अपलोड करने होंगे।
विभाग ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि प्रोफाइल लॉक करने के बाद आवेदकों को संकुल प्राचार्य के माध्यम से दस्तावेजों का फिजिकल सत्यापन कराना अनिवार्य है।
संकुल प्राचार्य मूल दस्तावेजों से मिलान कर पोर्टल पर आवेदन को स्वीकार या अस्वीकार करेंगे।
सत्यापन प्रक्रिया पूरी न होने पर स्कोर कार्ड जनरेट नहीं होगा, जिसके बिना आवेदक मेरिट लिस्ट और भर्ती प्रक्रिया से बाहर हो जाएगा।
| गतिविधि | तारीख |
| नया पंजीयन शुरू | 2 मई 2026 |
| पुराने आवेदकों का प्रोफाइल अपडेट | 12 मई 2026 से |
| दस्तावेज सत्यापन | निर्धारित समयसीमा के भीतर |

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।