मध्य प्रदेश भाजपा नेताओं में ईंधन बचत को लेकर विरोधाभास। सौभाग्य सिंह ठाकुर के भारी काफिले पर हेमंत खंडेलवाल ने दी नसीहत। जानें पूरी खबर और कांग्रेस का हमला

हेमंत खंडेलवाल, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मप्र
भोपाल। स्टार समाचार वेब
जिस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ईंधन बचत का आग्रह कर रहे थे, उसी दिन मध्ययप्रदेश में एक नेता के पदभार ग्रहण में 200 गाड़ियों के काफले ने संगठन को बैकफुट पर ला दिया है। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडलेवाल ने कहा, पीएम की अपील महज भाषण नहीं, जिम्मेदारी है। इसे सबको अपने आचरण में उतारना चाहिए।
पीएम ने वैश्विक संकट का हवाला देकर 24 घंटे में दो बार पेट्रोल-डीजल के संयमित उपयोग का आग्रह किया, वहीं प्रदेश के नेताओं के अलग-अलग आचरण ने पार्टी की नीति और कथनी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक तरफ ई-रिक्शा की सवारी कर पर्यावरण और मितव्ययिता का संदेश दिया गया, तो दूसरी तरफ गाड़ियों के भारी-भरकम काफिले के साथ निगम मंडल की कुर्सी संभालने की तस्वीर भी दिखाई दी।
पाठ्यपुस्तक निगम के नवनियुक्त अध्यक्ष सौभाग्य सिंह ठाकुर का भोपाल आगमन किसी शक्ति प्रदर्शन से कम नहीं था। उज्जैन से भोपाल तक वे 200 से अधिक वाहनों के लश्कर के साथ पहुंचे, जिसने प्रधानमंत्री की 'ईंधन बचाओ' अपील की सरेआम धज्जियां उड़ा दीं। इस "शाही" एंट्री के कारण उज्जैन-भोपाल हाईवे से लेकर राजधानी के मुख्य चौराहों, जैसे बोर्ड ऑफिस और अरेरा हिल्स तक घंटों जाम लगा रहा। भीषण गर्मी के बीच आम नागरिक सड़कों पर फंसने को मजबूर हुए, जबकि भाजपा के ये 'भाग्यशाली' नेता अपनी गाड़ियों के धुएं में पीएम के संदेश को उड़ाते रहे।
एक दूसरा चेहरा भी देखने को मिला। मध्य प्रदेश लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष सत्येंद्र भूषण सिंह का रहा। ठाकुर के विपरीत, सिंह ने प्रधानमंत्री की भावना का सम्मान करते हुए बैटरी चालित ई-रिक्शा को चुना। वे अपने निवास से भाजपा कार्यालय तक ई-रिक्शा में सवार होकर पहुंचे, जो सीधे तौर पर ईंधन की बचत और इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने का एक सकारात्मक प्रयास दिखा।
जब यह मामला तूल पकड़ने लगा और भाजपा के भीतर का दोहरा मापदंड जगजाहिर हुआ, तब प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल को मोर्चा संभालना पड़ा। उन्होंने दोटूक शब्दों में प्रधानमंत्री की अपील को दोहराते हुए कहा कि ईंधन की बचत करना समय की मांग और हर कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। खंडेलवाल ने विशेष रूप से नवनियुक्त निगम-मंडल अध्यक्षों को नसीहत दी कि उन्हें इस संदेश को अपने आचरण में उतारना चाहिए।
मोदी का ज्ञान केवल जनता के लिए?: कांग्रेस

इस पूरे घटनाक्रम ने विपक्ष को भाजपा को घेरने का मौका दे दिया है। कांग्रेस ने सौभाग्य सिंह ठाकुर के काफिले का वीडियो साझा करते हुए तीखा तंज कसा है। कांग्रेस का आरोप है कि एक तरफ प्रधानमंत्री देश को त्याग और पेट्रोल-डीजल बचाने का उपदेश देते हैं, वहीं उनके अपने नेता 'भौकाल' जमाने के लिए हजारों लीटर ईंधन फूंक रहे हैं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।