मध्य प्रदेश भाजपा के प्रशिक्षण वर्ग का दूसरा दिन पचमढ़ी में संपन्न। SC-ST प्रभाव वाली विधानसभा सीटों पर गहन चर्चा और रणनीतियों का निर्माण। जानें नेताओं के मार्गदर्शन और आगामी लक्ष्य।

बीजेपी प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन रविवार को विमर्श सत्र से पहले योग करते माननीय
पचमढ़ी. स्टार समाचार वेब
भारतीय जनता पार्टी के मध्य प्रदेश के सभी सांसद, विधायक और मंत्रियों का पचमढ़ी में चल रहा तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग चल रहा है। दूसरे दिन रविवार को शिविर का मुख्य फोकस अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) प्रभाव वाली विधानसभा सीटों पर गहन चर्चा रहा, जिसके लिए प्रतिनिधियों को अलग-अलग समूहों में बांटा गया।
प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन की शुरुआत प्रातःकालीन योग और ध्यान शिविर से हुई, जिसके बाद दिन भर विभिन्न सत्रों का आयोजन किया गया। विशेष सत्र उन विधानसभा सीटों पर केंद्रित रहा जहाँ SC और ST वर्ग का प्रभाव अधिक है। इन सीटों पर आगामी चुनावी रणनीतियों और जनसंपर्क के तरीकों पर विस्तार से चर्चा की गई। जनप्रतिनिधियों को इन क्षेत्रों में पार्टी की पहुंच मजबूत करने और सरकारी योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाने के तरीकों के बारे में बताया गया।
राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह और हितानंद शर्मा जैसे वरिष्ठ नेताओं ने सत्रों को संबोधित किया।
प्रशिक्षण वर्ग में सांसदों और विधायकों को संसदीय कार्यप्रणाली, संसद में कार्यशैली, जनहित के मुद्दे उठाने और क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने जैसे विषयों पर भी मार्गदर्शन दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी "विकसित मध्यप्रदेश 2047 - अवसर एवं चुनौती" विषय पर अपने विचार साझा करेंगे। यह प्रशिक्षण शिविर 16 जून तक चलेगा, जिसका लक्ष्य पार्टी के जनप्रतिनिधियों को संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने और जनता से बेहतर जुड़ाव स्थापित करने के लिए तैयार करना है।
कल यानी 16 जून को प्रशिक्षण शिविर का आखिरी दिन है. समापन समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्डा शामिल होंगे.

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
रक्षाबंधन पर भोपाल और रीवा के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी। पश्चिम मध्य रेलवे ने 25 से 31 अगस्त तक विशेष ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। साथ ही, रीवा-रानी कमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस में 16 कोच लगाए गए हैं। जानिए ट्रेनों का पूरा शेड्यूल, रूट और समय।
भोपाल के बोट क्लब पर राजा भोज मल्टी क्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप का समापन हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव ने सभी 230 विधानसभाओं में स्टेडियम बनाने और खेल बजट बढ़ाने की बात कही।
स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित एक गरिमामय समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश पुलिस और होमगार्ड्स के 47 अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक, सराहनीय सेवा पदक तथा सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक से अलंकृत कर सम्मानित किया।
मध्यप्रदेश के मुरैना जिले की पोरसा तहसील के नगरा घाट पर आज यानी रविवार की सुबह चीख-पुकार और दहशत के माहौल के साथ शुरू हुई। चंबल नदी के उफान और तेज बहाव के बीच 150 से अधिक यात्रियों और 50 मोटरसाइकिलों को ले जा रहा एक स्टीमर अचानक बीच नदी में बंद हो गया।
मध्यप्रदेश में खाद की बिक्री पर लगाई गई अस्थायी रोक के बाद सरकार ने वितरण शुरू करने की समय-सीमा तय कर दी है। किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के अनुसार भारत सरकार के आईएफएमएस पोर्टल पर दर्ज उर्वरक स्टॉक और प्रदेश के खाद विक्रेताओं के वास्तविक भौतिक स्टॉक का मिलान आज रविवार को शाम तक पूरा कर लिया जाएगा।
माधव नेशनल पार्क में स्वतंत्रता दिवस के दिन एक और खुशखबरी आई है। पन्ना से लाई गई मादा बाघिन एमटी-4 ने शावकों को जन्म दिया है, जिसकी एक शावक के साथ पहली तस्वीर सामने आई है। इस नए मेहमान के आगमन के साथ ही रिजर्व में बाघों का कुनबा बढ़कर अब 9 हो गया है।
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने 34 करोड़ के धान परिवहन घोटाले पर कड़ा रुख अपनाते हुए पूरे राज्य में व्यापक जांच के निर्देश दिए हैं। फर्जी वाहनों से धान ढुलाई के मामले में सभी जिलों के कलेक्टरों और EOW से रिपोर्ट तलब की गई है।
भोपाल के कोलार रोड पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में 'कर्मश्री' संस्था द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रधानमंत्री मोदी के विजन और वर्ष 2027 को 'युवा वर्ष' के रूप में मनाने की घोषणा से जुड़ी पूरी विस्तृत रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के शौर्य स्मारक में 'हर घर तिरंगा' और 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया।
स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के ऐतिहासिक अवसर पर राजधानी दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाला पारंपरिक एट होम समारोह इस बार मध्यप्रदेश की समृद्ध और विविधतापूर्ण जनजातीय संस्कृति के रंगों से सराबोर रहेगा।