मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ब्लाइंड टी-20 वर्ल्ड कप 2025 जीतने वाली भारतीय टीम की MP की 3 खिलाड़ियों (सुनीता, सुषमा, दुर्गा) को ₹25-25 लाख प्रोत्साहन राशि (नगद + FD) देने की घोषणा की। 3 कोच को भी ₹1-1 लाख दिए जाएंगे।

हाइलाइट्स
भोपाल. स्पोर्ट्स डेस्क, स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ब्लाइंड विमेंस टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 का फाइनल जीतने वाली भारतीय टीम में शामिल प्रदेश की तीन महिला खिलाड़ियों को सम्मानित किया। शनिवार को मुख्यमंत्री निवास पर हुई भेंट के दौरान, मुख्यमंत्री ने इन तीनों खिलाड़ियों सुनीता सराठे (नर्मदापुरम), सुषमा पटेल (दमोह), और दुर्गा येवले (बैतूल)— को 25-25 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की।
यह प्रोत्साहन राशि ₹10-10 लाख नगद और ₹15-15 लाख फिक्स्ड डिपॉजिट के रूप में दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने इन खिलाड़ियों की आगामी पढ़ाई और कोचिंग की व्यवस्था भी राज्य सरकार द्वारा किए जाने का आश्वासन दिया। भारतीय महिला ब्लाइंड क्रिकेट टीम ने फाइनल मैच में नेपाल को हराकर यह ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी, जिसमें मध्य प्रदेश की ये तीनों प्रतिभावान खिलाड़ी शामिल थीं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने तीनों खिलाड़ियों के कोच— सोनु गोलकर, ओमप्रकाश पाल, और दीपक पाहड़े— को भी एक-एक लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की। उन्होंने खिलाड़ियों और कोचों को ट्रॉफी और अंगवस्त्रम भेंट कर सम्मानित किया।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी-20 मैच बारिश के कारण रद्द। अभिषेक शर्मा ने सबसे तेज 100 छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया, जबकि श्रेयस अय्यर बने इंग्लैंड में अर्धशतक लगाने वाले पहले भारतीय कप्तान।
महिला टी20 विश्व कप 2026 से भारत की विदाई पर सुनील गावस्कर ने टीम की फिटनेस और रणनीति पर सवाल उठाए हैं। जानिए उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मिली हार को क्यों मुख्य कारण माना।
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में बड़े उलटफेर! ब्राजील किसी तरह आगे बढ़ा, तो जर्मनी और नीदरलैंड्स जैसी दिग्गज टीमें टूर्नामेंट से बाहर हो गईं। जानिए फुटबॉल में बदलती तस्वीर के मायने।
WWE समरस्लैम 2026 की घोषणा! ब्रॉक लैसनर और ओबा फेमी भिड़ेंगे हेल इन ए सेल मैच में। साथ ही रोमन रेंस और सेथ रॉलिंस के बीच होगा वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप का मुकाबला।
टी20 वर्ल्ड कप की हार के बाद एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम की घोषणा। क्या हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में टीम अपनी गलतियां सुधार पाएगी? यहाँ जानें पूरा स्क्वाड और मैच का समय।
केप वर्डे फुटबॉल टीम के कप्तान रेयान मेंडेस पर एक महिला ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। यह मामला न्यूजीलैंड में FIFA सीरीज के दौरान का है। जानिए पूरी खबर और नॉकआउट मैच पर इसका क्या असर होगा।
आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में टीम इंडिया की क्लीन स्वीप हार के बाद कोच गौतम गंभीर की आलोचना हो रही है। जानिए क्यों युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन से बाहर रखने का फैसला फैंस को रास नहीं आया।
फुटबॉल वर्ल्ड कप के ताजा परिणाम: लियोनल मेसी ने बनाया खास रिकॉर्ड, पुर्तगाल और कोलंबिया नॉकआउट में। जानें इंग्लैंड, क्रोएशिया और कांगो डीआर का प्रदर्शन।
बेलफास्ट में भारत और आयरलैंड के बीच दूसरा T20 मुकाबला। जानिए टीम इंडिया के संभावित बदलाव, रिकॉर्ड और मैच से जुड़ी हर जानकारी।
FIFA वर्ल्ड कप 2026 की ताजा पॉइंट्स टेबल और ग्रुप स्टैंडिंग देखें। जानें किन टीमों ने राउंड ऑफ 32 के लिए क्वालिफाई किया और कौन सी टीमें अभी भी रेस में हैं।