मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की कैबिनेट ने मध्य प्रदेश के विकास के लिए ₹29,540 करोड़ के प्रस्तावों को मंजूरी दी। इसमें पेंशन, सड़क निर्माण और बुदनी मेडिकल कॉलेज जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स शामिल हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक हुई।
भोपाल। स्टार समाचार वेब
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को मंत्रालय में हुई मंत्रि-परिषद की बैठक में मध्य प्रदेश के समग्र विकास और सामाजिक सुरक्षा को लेकर कई ऐतिहासिक निर्णय लिए गए। राज्य सरकार ने बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य सेवाओं, सिंचाई और वृद्धजनों के कल्याण के लिए कुल 29,540 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। सरकार ने 16वें केंद्रीय वित्त आयोग की अवधि (2026-2031) को ध्यान में रखते हुए कई प्रमुख योजनाओं की निरंतरता पर मुहर लगाई है।
प्रदेश में शहरी और नगरीय मार्गों के सुदृढ़ीकरण के लिए कैबिनेट ने 6,900 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। इसमें से 2,100 करोड़ रुपये नए शहरी मार्गों के निर्माण और 4,800 करोड़ रुपये मौजूदा सड़कों के उन्नयन पर खर्च किए जाएंगे। इसके साथ ही, लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत डामरीकरण कार्यों को गति देने के लिए ₹10 करोड़ से कम लागत वाले अनुबंधों में भी मूल्य समायोजन (Price Adjustment) का लाभ देने का निर्णय लिया गया है, जिससे छोटे ठेकेदारों को डामर की बढ़ती कीमतों से राहत मिलेगी।
प्रदेश के गरीब वृद्धजनों को आर्थिक संबल देने के लिए मंत्रि-परिषद ने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के अगले पांच वर्षों तक निरंतर संचालन के लिए 6,115.99 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। इस योजना के तहत गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले 60 वर्ष से अधिक आयु के वृद्धों को 600 रुपये प्रतिमाह पेंशन दी जाती है। इसके साथ ही, राज्य मंत्रियों के स्वेच्छानुदान की राशि को भी 16 हजार से बढ़ाकर 25 हजार रुपये प्रति प्रकरण कर दिया गया है।
चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार की दिशा में कदम बढ़ाते हुए सरकार ने सीहोर जिले के बुदनी में एमबीबीएस, नर्सिंग और पैरामेडिकल कॉलेज की स्थापना के लिए 763.40 करोड़ रुपये की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति दी है। यहाँ 100 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज, 500 बिस्तरों का संबद्ध अस्पताल और नर्सिंग व पैरामेडिकल के लिए 60-60 सीटों वाले कॉलेज स्थापित किए जाएंगे।
नीमच जिले के किसानों के लिए कैबिनेट ने खुमानसिंह शिवाजी जलाशय (ठिकरिया तालाब) सूक्ष्म सिंचाई परियोजना के लिए 163.95 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं, जिससे क्षेत्र के 22 गांवों की 5,200 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी। इसके अलावा, वित्त विभाग के लोक वित्त पोषित कार्यक्रमों के लिए 15,598 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है। जबलपुर उच्च न्यायालय के सामने बन रही मल्टीलेवल पार्किंग के निर्माण को भी विभागीय सूचकांक की गणना से मुक्त रखते हुए विशेष राहत प्रदान की गई है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।