मध्य प्रदेश सरकार ने अंतर्राष्ट्रीय तनाव के बीच ईंधन आपूर्ति की समीक्षा की। कालाबाजारी पर सख्ती, कमर्शियल गैस की उपलब्धता और पीएनजी कनेक्शन विस्तार पर बड़े फैसले। पूरी सूची और हेल्पलाइन नंबर यहाँ देखें।

भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्य पूर्व (Middle East) के देशों में जारी अस्थिरता और अंतर्राष्ट्रीय घटनाक्रमों के मद्देनजर मध्य प्रदेश सरकार ने प्रदेश में पेट्रोलियम पदार्थों की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कमर कस ली है। मुख्यमंत्री द्वारा गठित विशेष मंत्रिमण्डल समिति की बैठक मंगलवार को मंत्रालय में संपन्न हुई। बैठक में प्रदेश में पेट्रोल, डीजल और गैस (LPG/PNG) की उपलब्धता की समीक्षा की गई और कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपनाने के निर्देश दिए गए।
बैठक में उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और खाद्य मंत्री गोविंद सिंह ने कहा कि प्रदेश में पेट्रोलियम पदार्थों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर क्रूड ऑयल की उपलब्धता बनी हुई है, जिससे सप्लाई चेन पर कोई असर नहीं पड़ा है। सरकार ने जिला और तहसील स्तर पर कमर्शियल एलपीजी (LPG) की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। वर्तमान में भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत 70% की सीमा में कमर्शियल सिलेंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री के निर्देशों पर प्रशासन ने गैस सिलेंडर की अवैध बिक्री और कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है। अब तक प्रदेश में 3,226 स्थानों पर छापेमारी कर 3,872 सिलेंडर जब्त किए गए हैं। इस मामले में 11 गंभीर प्रकरणों में एफआईआर (FIR) भी दर्ज की जा चुकी है। समिति ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि किसी भी स्तर पर अनियमितता पाए जाने पर तत्काल और कठोरतम कार्यवाही की जाए।
सरकार अब घरेलू गैस के पारंपरिक सिलेंडरों के बजाय पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) के विस्तार पर तेजी से काम कर रही है।
नया लक्ष्य: अगले 3 महीनों में प्रदेश में 2 लाख नए पीएनजी कनेक्शन देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
कनेक्शन प्रक्रिया: जिन क्षेत्रों में पाइपलाइन बिछ चुकी है, वहां आवेदन के महज 5 दिन के भीतर कनेक्शन देने के निर्देश दिए गए हैं।
अनिवार्यता: पाइपलाइन वाले क्षेत्रों में उपभोक्ताओं को पीएनजी के लिए आवेदन करना होगा। आवेदन न करने की स्थिति में अगले 3 माह में उनका एलपीजी कनेक्शन बंद किया जा सकता है।
बैठक में जानकारी दी गई कि वर्तमान में घरेलू गैस सिलेंडर की बुकिंग शहरों में 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन के अंतराल पर की जा रही है। पिछले 24 घंटों में ही प्रदेश में 225 नए पीएनजी कनेक्शन दिए गए हैं। सभी सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (CGD) संस्थाओं को निर्देश दिए गए हैं कि वे स्थानीय स्तर पर कैंप लगाकर लोगों को पीएनजी के लाभ बताएं।
उपभोक्ता अपने क्षेत्र की संबंधित गैस एजेंसी के कंट्रोल रूम नंबर पर संपर्क कर सकते हैं:
भोपाल, राजगढ़, शिवपुरी (थिंक गैस): 1800-5727-107
इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर (अवंतिका गैस): 9424098887
देवास, रायसेन, सीहोर (गैल गैस): 7880001788
रतलाम (गुजरात गैस): 7412230292
धार (नवेरिया गैस): 07292-223311

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित विशेष कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विक्रमादित्य वैदिक घड़ी-2.0 के वॉल वर्जन का लोकार्पण किया।
भोपाल के निशातपुरा थाने ने डेयरी की आड़ में गोकशी करने वाले 48 दिन से फरार 3000 के इनामी आरोपी लम्बू उर्फ नफीस को गिरफ्तार कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर।
बीना-आगासौद स्टेशन के बीच यार्ड रीमाडलिंग और तीसरी लाइन के काम के चलते 15 अक्टूबर तक भोपाल-दिल्ली और कटनी रूट की ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। श्रीधाम और इंटरसिटी एक्सप्रेस रद, शताब्दी का रूट बदला।
मध्य प्रदेश के बालाघाट के बैहर-बिरसा क्षेत्र में बच्चों की मौत के दावे पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने अखबारों के आधार पर PIL दाखिल करने पर नाराजगी जताई।
मध्य प्रदेश के रीवा जिले के कोठी गांव में जमीन विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बेटी की मूसल से कुचलकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने जानापाव को प्रमुख तीर्थस्थल के रूप में विकसित करने और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की बात कही।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुजरात के द्वारकाधीश मंदिर में सपरिवार दर्शन किए। उन्होंने कहा कि उज्जैन महाकाल लोक के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में 20 गुना वृद्धि हुई है।
मध्य प्रदेश में मानसून का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव है। सीधी में लैंडस्लाइड से यूपी रूट बंद, छतरपुर में मकान गिरा और कई जिलों में भारी बारिश का रेड-ऑरेंज अलर्ट जारी। जानिए मौसम का ताजा हाल।
बालाघाट में PWD के PIU एग्जीक्यूटिव इंजीनियर कमल किशोर सिंगारे के ठिकानों पर EOW की छापेमारी। 30 लाख के बिल पर 10 लाख कमीशन लेने और आय से अधिक संपत्ति के मामले में कार्रवाई।
बदवार में बस और बल्कर की जोरदार टक्कर से पांच यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 20 घायल हुए। तीन की हालत गंभीर है। बस की बॉडी चेंचिस से अलग होकर पानी भरे गड्ढे में जा गिरी।