मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल ने कलेक्टरों की बैठक में सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों और सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने के कड़े निर्देश दिए हैं।

भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल ने प्रशासनिक कसावट लाते हुए सभी जिला कलेक्टरों को सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों और भू-अर्जन प्रकरणों के त्वरित निराकरण के कड़े निर्देश दिए हैं। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई इस उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव ने अतिक्रमण के मामलों में किसी भी प्रकार की कोताही न बरतने की चेतावनी दी है।
मुख्य सचिव ने स्पष्ट किया है कि सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से यदि शासकीय भूमि पर अवैध कब्जे या अतिक्रमण की कोई भी शिकायत प्राप्त होती है, तो जिला प्रशासन उसे बिल्कुल नजरअंदाज न करे। इस प्रकार की शिकायतों पर तत्काल संज्ञान लेते हुए सरकारी जमीनों को अतिक्रमण मुक्त कराने की पुख्ता कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
बैठक के दौरान 100 दिन से अधिक समय से लंबित पड़ी सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों पर मुख्य सचिव ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने मैदानी स्तर पर कार्य कर रहे अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे लंबित मामलों के समाधान के प्रति गंभीर रुख अपनाएं।
एल-1 स्तर के अधिकारी शिकायतों का गहराई से परीक्षण कर संतोषजनक समाधान दें।
बिना उचित जवाब दिए सीधे एल-2 स्तर पर शिकायतें अग्रेषित करने वाले लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए।
अधिकारी स्वयं नियमित रूप से शिकायतों की समीक्षा करें और शिकायतकर्ताओं से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का वास्तविक समाधान निकालें।
कलेक्टर्स को यह निर्देश दिए गए हैं कि वे आगामी एक महीने के भीतर सीएम हेल्पलाइन की तमाम शिकायतों का विस्तृत विश्लेषण करें। इसके तहत यह चिह्नित किया जाए कि किन क्षेत्रों और विषयों से सबसे अधिक शिकायतें आ रही हैं, ताकि उन पर विशेष ध्यान देकर त्वरित समाधान किया जा सके। साथ ही, आम जनता को कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर कटवाने की प्रवृत्ति पर रोक लगाने और शिकायतों को गैर-कार्यक्षेत्र बताकर टालने की आदत से बचने की हिदायत दी गई है।
मुख्य सचिव द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, वर्तमान में सीएम हेल्पलाइन पर सबसे अधिक शिकायतें इन विभागों से जुड़ी लंबित हैं:
महिला एवं बाल विकास विभाग
स्वास्थ्य विभाग
पुलिस विभाग
राजस्व विभाग
जनजातीय कार्य विभाग
इन सभी संबंधित विभागों के प्रमुखों और अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर इन लंबित शिकायतों का निपटारा करने को कहा गया है।
बैठक में विकास कार्यों से जुड़े भू-अर्जन प्रकरणों की भी समीक्षा की गई। मुख्य सचिव ने सभी अधिकारियों को तय समय-सीमा का सख्ती से पालन करने और बड़ी परियोजनाओं के भू-अर्जन मामलों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। इसके अलावा, मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत नल-जल परियोजनाओं के समयबद्ध हस्तांतरण (हैंडओवर) और अन्य आवश्यक कार्यों को भी गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल ने कलेक्टरों की बैठक में सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों और सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने के कड़े निर्देश दिए हैं।
रीवा एसडीएम कार्यालय में पट्टा फाइल के आदेश में पांच साल की देरी से नाराज अधिवक्ता संतोष पांडेय ने कपड़े उतारकर धरना दिया। साथियों की समझाइश के बाद मामला शांत हुआ।
रीवा के मनगवां थाना क्षेत्र में पुलिस ने गांजा तस्करी के आरोप में दंपत्ति को गिरफ्तार किया। कुईयां खुर्द में कार्रवाई के दौरान करीब 8 किलो गांजा और 20.80 लाख रुपये नकद बरामद हुए।
सीधी के मड़वास क्षेत्र में महिला से मिलने पहुंचे युवक को ससुराल पक्ष द्वारा रस्सी से बांधने और मारपीट का वीडियो वायरल है। पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान लेकर जांच शुरू की।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने एमपी की बीजेपी सरकार पर आदिवासी क्षेत्रों की बदहाली, बढ़ते कर्ज और नौकरशाही के हावी होने का आरोप लगाया। बालाघाट में राहुल गांधी के दौरे और प्रशासनिक लापरवाही पर क्या कहा, पढ़ें पूरी खबर।
भरहुत नगर में आवासीय मकानों के व्यावसायिक उपयोग पर हाउसिंग बोर्ड की कार्रवाई के बीच रहवासियों ने फ्री होल्ड प्रक्रिया में कथित असमानता पर सवाल उठाते हुए कलेक्टर से निष्पक्ष जांच की मांग की।
बीना, कसारा और कोटा में चल रहे रीमॉडलिंग व निर्माण कार्यों के कारण अक्टूबर में भोपाल से गुजरने वाली कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। जानें पूरी कैंसिलेल ट्रेन लिस्ट, बदले हुए रूट और जरूरी अपडेट।
सतना नगर निगम ने अमृत परियोजना के करीब 30 करोड़ रुपये के ठेके को समय-सीमा और तीन माह की अतिरिक्त मोहलत के बाद भी काम अधूरा रहने पर समाप्त कर दिया।
स्थानीय इतिहास के अनुसार गांधीजी 28 जनवरी 1931 को सतना आए थे। रेलवे क्षेत्र में पीपल के नीचे सभा का उल्लेख मिलता है, लेकिन आज उस ऐतिहासिक स्मृति की प्रमाणिक पहचान सुरक्षित नहीं है।
अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर सतना में वरिष्ठजनों के सम्मान और स्वास्थ्य जांच के कार्यक्रम हुए। जिला अस्पताल में 210 वृद्धजनों की जांच कर दवाएं दी गईं, संगठनों ने वरिष्ठ नागरिकों की उपयोगिता रेखांकित की।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह