मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शिवपुरी में बलराम कृषि महोत्सव को संबोधित करते हुए किसानों के लिए कई बड़े ऐलान किए। अब किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज पर अग्रिम खाद, ऋण चुकाने की नई सुविधा और दिन में बिजली मिलेगी।

भोपाल/ नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हाल ही में नई दिल्ली से वर्चुअली जुड़कर शिवपुरी जिले की कृषि उपज मंडी (पिपरसमा) में आयोजित 'बलराम कृषि महोत्सव' को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने किसानों के हित में कई ऐतिहासिक और क्रांतिकारी घोषणाएं कीं, जो राज्य के कृषि क्षेत्र को नया आयाम देंगी।
मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि प्रदेश में किसानों के लिए फार्मर आईडी बनवाने का विशेष अभियान 20 अगस्त से शुरू कर दिया गया है। इस अभियान के तहत अब किसानों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने या लंबी कतारों में खड़े होने की आवश्यकता नहीं होगी। शासकीय दल खुद किसानों के द्वार पहुंचकर उनकी फार्मर आईडी बनाएंगे। मुख्यमंत्री ने सभी किसानों से इस अभियान का लाभ उठाने की अपील की है।
किसानों को खेती के लिए पैसों की कमी न हो, इसके लिए राज्य सरकार ने शून्य प्रतिशत ब्याज पर अग्रिम खाद उपलब्ध कराने का बड़ा निर्णय लिया है। इसके साथ ही, किसानों को ऋण चुकाने के नियमों में भी बड़ी राहत दी गई है। अब तक किसानों को 31 मार्च तक ऋण की राशि जमा करनी होती थी, लेकिन सरकार ने इस 31 मार्च की बाध्यता को पूरी तरह समाप्त कर दिया है। अब किसान एक साल के भीतर अपनी सुविधा के अनुसार कभी भी ऋण चुका सकेंगे।
उर्वरक वितरण प्रणाली को और अधिक पारदर्शी और सहज बनाते हुए 'ई-विकास 2.0' को प्रभावी किया गया है। इसके जरिए किसान अपनी जरूरत और इच्छा के अनुसार बिना किसी अनिवार्य संयोजन के कोई भी उर्वरक आसानी से खरीद सकेंगे। इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि अगले साल से चना और गन्ना उगाने वाले किसानों को सिंचाई के लिए पूरे समय दिन में बिजली दी जाएगी, जिससे किसानों को रातभर जागने की समस्या से निजात मिलेगी।
मुख्यमंत्री ने किसानों से केवल पारंपरिक फसलों तक ही सीमित न रहने की सलाह दी। उन्होंने बागवानी, डेयरी फार्मिंग, मत्स्य पालन और पशुपालन जैसे आय बढ़ाने वाले क्षेत्रों को अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि शिवपुरी के माधव टाइगर रिजर्व और होम-स्टे की बढ़ती अवधारणा से पर्यटन को बढ़ावा मिल रहा है, जिससे स्थानीय किसानों को अतिरिक्त आमदनी का जरिया मिल रहा है।
कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री ने शिवपुरी के किसानों और विशेषकर लाड़ली बहनों को आगामी रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बताया कि लाड़ली बहना योजना की राशि त्योहार से पहले ही खातों में भेज दी गई है। साथ ही, केंद्र और राज्य सरकार मिलकर किसान सम्मान निधि के तहत किसानों को प्रतिवर्ष 12,000 रुपये दे रही हैं, ताकि खाद-बीज जैसी जरूरतें समय पर पूरी हो सकें।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शिवपुरी में बलराम कृषि महोत्सव को संबोधित करते हुए किसानों के लिए कई बड़े ऐलान किए। अब किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज पर अग्रिम खाद, ऋण चुकाने की नई सुविधा और दिन में बिजली मिलेगी।
इंदौर में स्वाइन फ्लू (H1N1) का दूसरा मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। उज्जैन की महिला की मौत के बाद अब नए मरीज का निजी अस्पताल में इलाज जारी है। जानें इसके लक्षण और बचाव।
मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की युगलपीठ ने शिक्षक भर्ती से जुड़े एक मामले में बड़ा आदेश दिया है। कोर्ट ने कहा कि प्रशासनिक कारणों या कम मेरिट वालों को प्राथमिकता देकर अधिक अंक पाने वाले योग्य उम्मीदवारों के हितों का हनन नहीं होना चाहिए।
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के बागसेवनिया थाना क्षेत्र अंतर्गत विद्यानगर स्थित दीपशिखा अस्पताल में दरमियानी रात एक बड़ा हादसा होने से टल गया। अस्पताल के ग्राउंड फ्लोर पर स्थित इमरजेंसी वार्ड में अचानक आग लग गई, जिससे देखते ही देखते धुआं चारों मंजिलों में फैल गया और अफरा-तफरी मच गई।
मध्य प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में सुरक्षा इंतजामों की पोल खोलती एक और गंभीर घटना सामने आई है। छिंदवाड़ा जिला अस्पताल के नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई (एनआईसीयू) में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात 2 बजे उस समय हड़कंप मच गया।
मध्यप्रदेश के बैतूल-मुलताई फोरलेन पर आज यानी शनिवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जीतू ढाबे के पास तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में पीछे से जा घुसी। भीषण टक्कर में कार में सवार 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने टीकमगढ़ में कुंडेश्वर लोक के निर्माण और पीतल शिल्प कलाकारों को प्रोत्साहित करने की घोषणा की। जानें राज्य में उद्योग, रोजगार और सुशासन से जुड़ी बड़ी खबरें।
शिवपुरी जिले के पिछोर से बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी का वीडियो वायरल हो रहा है। उन्होंने विरोधियों पर डाक बंगले पर महिलाओं को भेजकर फर्जी केस में फंसाने की साजिश रचने का गंभीर आरोप लगाया है।
प्राथमिक शिक्षक चयन परीक्षा के अभ्यर्थियों के लोक शिक्षण आयुक्त कक्ष में हंगामे और शिक्षा विभाग के कर्मचारियों के दो घंटे के पेन डाउन हड़ताल की पूरी खबर पढ़ें।
भोपाल के बंसल वन स्थित रेस्टोरेंट और बार में म्युनिसिपल अदालत की बड़ी कार्रवाई। रसोई में एक्सपायर कोल्डड्रिंक और वेज-नॉनवेज एकसाथ मिलने पर ऑन-स्पॉट जुर्माना।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह