भोपाल में महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव के समरसता सम्मेलन में CM डॉ. मोहन यादव ने 2016 कुंभ का किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि कैसे तय हुआ उमेशनाथ महाराज को राज्यसभा भेजने का फैसला।

भोपाल: स्टार समाचार वेब
महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव के उपलक्ष्य में रविवार को भोपाल के मानस भवन में 'समरसता सम्मेलन' का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने समाज को जोड़ने और सामाजिक समरसता पर ज़ोर दिया।
अपने संबोधन के दौरान, मुख्यमंत्री ने बालयोगी उमेशनाथ महाराज को राज्यसभा भेजे जाने के पीछे की कहानी का खुलासा किया। उन्होंने 2016 के उज्जैन सिंहस्थ कुंभ को याद करते हुए कहा, "मैं 2016 के कुंभ और उसके पहले-बाद के कुंभ को याद करता हूँ। 2016 में उज्जैन के वाल्मीकि घाट पर सभी महामंडलेश्वर, संत, महंतों के साथ मैं भी मौजूद था। हमारे गृह मंत्री जी (तत्कालीन बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह) भी वहाँ थे।"
सीएम ने बताया कि जब क्षिप्रा नदी का आंचल उस वाल्मीकि धाम पर पहली बार धूमधाम से जगमगाया, तभी उन्होंने यह तय कर लिया था। उन्होंने कहा, "सच मानो तो उसी दिन मैंने दिमाग लगा लिया था कि उमेशनाथ महाराज इस सभा के साथ राज्यसभा के लायक हैं। इन्हें उस सभा में जाना चाहिए।"

डॉ. यादव ने ज़ोर देकर कहा कि यह सामाजिक समरसता का सच्चा उदाहरण है, जहाँ कोई ऊँचा-नीचा नहीं है। उन्होंने कहा कि महाकाल की नगरी अवंतिका (उज्जैन) का आशीर्वाद जिसे मिल जाए, वह विक्रमादित्य, कालिदास या भर्तृहरि बनता है, और महाराज जी को भी नियति ने राज्यसभा पहुँचाया है।
कुंभ में स्वच्छता मित्रों की भूमिका सबसे बड़ी
सीएम ने कुंभ मेले के सफल आयोजन में स्वच्छता मित्रों की अहम भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा कि हमारी और भगवान की भूमिका सच में बराबर है। जहाँ भगवान मनुष्य मात्र की गलतियों को क्षमा करने और समाज को जोड़ने का आशीर्वाद देते हैं, वहीं कुंभ मेले में सबसे बड़ी स्वच्छता की भूमिका स्वच्छता मित्रों की होती है।
वाल्मीकि जी ने दिया मानवता को अनुपम उपहार
मुख्यमंत्री ने महर्षि वाल्मीकि के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने भगवान श्रीराम के चरित्र को 'रामायण' के रूप में पिरोकर मानवता को एक अनुपम उपहार दिया है। उन्होंने कहा, "महर्षि वाल्मीकि की वाणी से जो रामायण निकली, वह केवल एक ग्रंथ नहीं, बल्कि भारत की आत्मा है।"
डॉ. यादव ने बताया कि महर्षि वाल्मीकि की रामायण में समरसता केवल विचार नहीं, बल्कि एक जीता-जागता संदेश है। भगवान श्रीराम ने निषादराज को मित्र बनाया, शबरी माता के झूठे बेर प्रेम से खाए और धर्म युद्ध में श्री हनुमान तथा वानर सेना को साथ लेकर चले। मुख्यमंत्री ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के चरित्र को शब्दों में पिरोने वाले आदि कवि महर्षि वाल्मीकि अजर-अमर रहेंगे।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश वित्त विभाग ने सरकारी कर्मचारियों की पेंशन प्रक्रिया को ऑनलाइन और तेज बनाते हुए हर स्तर पर सख्त समय-सीमा तय कर दी है। अब नए और पुनरीक्षित पेंशन प्रकरण तय दिनों में होंगे निपटारा।
राजधानी में किन्नर समाज द्वारा निकाले गए भव्य भुजियारे जुलूस की पूरी खबर पढ़ें। कलेक्टर कार्यालय से गुफा मंदिर तक निकले इस जुलूस में दिखी संस्कृति और एकजुटता।
भोपाल के आवासीय क्षेत्रों में अवैध रूप से चल रही कमर्शियल दुकानों और होटलों पर सोमवार से सख्त कार्रवाई शुरू होगी। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम ने नोटिस चस्पा किए हैं।
मध्यप्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश और बाढ़ के हालात। चित्रकूट में मंदाकिनी नदी 30 फीट उफान पर, बाणसागर डैम के गेट खुले। सीएम मोहन यादव ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लिया। जानें ताजा अपडेट।
मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने इंदौर में बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने भागीरथपुरा दूषित पानी कांड, भू-माफिया, बेरोजगारी और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी।
मध्य प्रदेश में वर्ग-3 के 7000 चयनित शिक्षकों की शाला आवंटन प्रक्रिया सोमवार से शुरू होगी। साथ ही वर्ग-2 की वेटिंग काउंसलिंग और म्यूचुअल ट्रांसफर से जुड़ी पूरी अपडेट यहाँ पढ़ें।
मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के सीमांत धार्मिक व ऐतिहासिक क्षेत्र चित्रकूट और सतना जिले में बीते 24 घंटों के दौरान हुई अतिवृष्टि ने भारी तबाही मचाई है। चित्रकूट में मंदाकिनी नदी अपने 23 साल पुराने जलस्तर का रिकॉर्ड तोड़ते हुए खतरे के निशान से 8.70 मीटर ऊपर बह रही है।
मध्यप्रदेश के दमोह-कटनी स्टेट हाईवे पर कुम्हारी थाना क्षेत्र के चीलघाट पुल से सीमेंट लदा 18 चक्का ट्रक उफनती नदी में जा गिरा। हादसे के 24 घंटे बाद एसडीईआरएफ और पुलिस की संयुक्त टीम ने भारी मशक्कत के बाद रविवार तड़के ट्रक के क्षतिग्रस्त केबिन से चालक और क्लीनर दोनों के शव बरामद कर लिए हैं।
मध्यप्रदेश के सतना, चित्रकूट, टीकमगढ़, छतरपुर और पन्ना में लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात। मंदाकिनी नदी उफान पर, पुल बहा, ट्रेनें प्रभावित और एसडीआरएफ का रेस्क्यू जारी।
इंदौर क्राइम ब्रांच ने 2021 के 70 करोड़ रुपये के 70 किलो एमडी ड्रग्स तस्करी मामले में फरार मुख्य आरोपी अकरम खान को महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर लिया है।