मध्य प्रदेश कांग्रेस वोट चोरी और मतदाता सूची में गड़बड़ी को लेकर 25 अक्टूबर से प्रदेशव्यापी जनसंपर्क अभियान शुरू करने जा रही है। एक महीने तक चलने वाले इस अभियान के तहत पार्टी घर-घर जाकर वोटर्स का सत्यापन करेगी।

भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश में वोट चोरी और मतदाता सूचियों में धांधली का मुद्दा गरमाता जा रहा है। हाल ही में किए गए राज्यव्यापी विरोध-प्रदर्शनों के बाद अब प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने एक बड़े जनसंपर्क अभियान की रूपरेखा तैयार की है। 25 अक्टूबर से शुरू होने वाला यह विशेष अभियान पूरे एक महीने तक चलाया जाएगा। इसके माध्यम से पार्टी के कार्यकर्ता सीधे मतदाताओं के द्वार तक पहुंचेंगे और उन्हें मतदाता सूचियों में कथित गड़बड़ियों और वोट चोरी के पूरे मामले की जानकारी देंगे।
अभियान के आगाज के दिन यानी 25 अक्टूबर को मध्य प्रदेश के सभी संभागीय और जिला मुख्यालयों पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पत्रकारवार्ता (प्रेस कॉन्फ्रेंस) आयोजित करेंगे। इससे पहले पार्टी ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दशहरा के अवसर पर पुतला दहन करने का भी निर्णय लिया है। प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने जिला अध्यक्षों के साथ बैठक कर 1 नवंबर और 26 नवंबर को दिल्ली में प्रस्तावित कार्यक्रमों की रूपरेखा भी साझा की है।
इस एक महीने लंबे अभियान के दौरान कांग्रेस के बूथ लेवल एजेंट (BLA) और जमीनी कार्यकर्ता घर-घर जाकर नागरिकों से सीधा संवाद करेंगे। कार्यकर्ताओं को यह जिम्मेदारी दी गई है कि वे स्थानीय निवासियों को वोटर लिस्ट में हुई अनियमितताओं के बारे में जागरूक करें और मौके पर ही मतदाता सूची का घर-घर सत्यापन करें। पार्टी का मुख्य उद्देश्य आगामी स्थानीय निकाय चुनावों से पहले मतदाता सूचियों को पूरी तरह पारदर्शी बनाना और संदिग्ध नामांकनों की पहचान करना है।
अभियान को सुचारू और प्रभावी बनाने के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने विशेष निगरानी तंत्र तैयार किया है। महाराष्ट्र और गुजरात के 10 वरिष्ठ नेताओं को पर्यवेक्षक बनाकर मध्य प्रदेश भेजा जा रहा है, जिनमें बाला साहब थोराट, चंद्रकांत हंडोरे, नसीम खान और अमीन पटेल जैसे बड़े नाम शामिल हैं। ये पर्यवेक्षक 23 और 24 अक्टूबर को प्रदेश में पहुंचकर तैयारियों का जायजा लेंगे।
इसके साथ ही प्रदेश कांग्रेस ने लखन घनघोरिया, तरुण भनोट, प्रतापभानु शर्मा और ओमकार सिंह मरकाम जैसे वरिष्ठ प्रादेशिक नेताओं को संभागवार जिम्मेदारी सौंपी है, ताकि अभियान की पल-पल की रिपोर्टिंग और क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भोपाल में एमडी ड्रग्स तस्करी मामले में क्राइम ब्रांच ने मुख्य आरोपी वकील मुकुल ढोलपुरे और उसके साथियों का पर्दाफाश किया है। जानें दिल्ली और नाइजीरियाई कनेक्शन से जुड़े इस बड़े खुलासे की पूरी विस्तार से जानकारी।
मध्य प्रदेश कांग्रेस वोट चोरी और मतदाता सूची में गड़बड़ी को लेकर 25 अक्टूबर से प्रदेशव्यापी जनसंपर्क अभियान शुरू करने जा रही है। एक महीने तक चलने वाले इस अभियान के तहत पार्टी घर-घर जाकर वोटर्स का सत्यापन करेगी।
भोपाल स्थित बीएचईएल (BHEL) ऑफिसर्स क्लब में दो दिवसीय गरबा महोत्सव का आयोजन हुआ। जानिए विजेताओं के नाम और कार्यक्रम की पूरी झलकियाँ।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में सिंहस्थ-2028 की तैयारियों की समीक्षा की। 20,000 करोड़ के 175 निर्माण कार्यों, घाटों के एप्रोच रोड, टेंट सिटी और प्रभावित व्यापारियों के पुनर्वास के लिए दिए अहम निर्देश।
मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित रिछाई औद्योगिक क्षेत्र की पारले-जी बिस्किट फैक्ट्री में सोमवार को भीषण आग लग गई। आग बुझाने के प्रयास जारी हैं।
मध्यप्रदेश सरकार ने बीती देर रात एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए चार आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इस अचानक हुए बदलाव के तहत भोपाल नगर निगम आयुक्त संस्कृति जैन को उनके पद से हटाकर मंत्रालय भेज दिया गया है।
उत्तर प्रदेश में वाराणसी के रूपापुर स्थित हाईवे के ओवरब्रिज पर आज सुबह ट्रक की टक्कर से स्कॉर्पियो सवार चार लोगों की मौत हो गई। हादसे में चार अन्य घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है।
ग्वालियर के शीतला माता मंदिर के पास हुए भीषण सड़क हादसे में 15 लोगों की मौत के बाद सीएम मोहन यादव ने कड़ा एक्शन लिया है। लापरवाह सीएसपी और 8 पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई के साथ मुआवजे का ऐलान किया गया है।
पांढुर्णा के तिगांव हाईवे पर बीती देर रात 12 बजे फोरलेन सड़क पार करते समय कार की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी की मौत हो गई, जबकि उनकी तीन मासूम बेटियां घायल हो गईं। परिवार देवियों के दर्शन कर अपने गांव चाटवा लौट रहा था।
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास बीती देर रात एक अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। हादसा लगभग 1:30 बजे छिनोर की तरफ से आने वाली सड़क पर हुआ।