मध्यप्रदेश के इंदौर में 6 जून 2026 को भारत-लैटिन अमेरिका एवं कैरिबियन व्यापार एवं निवेश फोरम का आयोजन होगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इसका शुभारंभ करेंगे। जानिए मप्र के बढ़ते वैश्विक व्यापार की पूरी रिपोर्ट।

भोपाल/इंदौर।
मध्यप्रदेश में वैश्विक निवेशकों और अंतर्राष्ट्रीय व्यापारिक समुदाय जुटेगा। आगामी 6 जून, 2026 को इंदौर के होटल रेडिसन ब्लू में 'भारत-लैटिन अमेरिका एवं कैरिबियन (LAC) व्यापार एवं निवेश फोरम-2026' का आयोजन होने जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अंतरराष्ट्रीय फोरम का शुभारंभ करेंगे।
इस फोरम में लैटिन अमेरिका और कैरिबियन (LAC) क्षेत्र के 15 देशों के वरिष्ठ राजनयिक और प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। इसमें विभिन्न देशों के राजदूत, उच्चायुक्त और महावाणिज्यदूत शामिल हैं। निवेशकों, निर्यातकों, उद्योगपतियों, व्यापार आयुक्तों, MSME प्रतिनिधियों और वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों सहित 350 से अधिक डेलीगेट्स इस कार्यक्रम के गवाह बनेंगे। यह आयोजन मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास निगम (MPIDC) के सहयोग से ग्लोबल इंडिया बिज़नेस फोरम (GIBF) द्वारा किया जा रहा है, जिसमें चार प्रमुख वाणिज्य एवं उद्योग मंडल भी सहभागिता कर रहे हैं।
वित्तीय वर्ष 2025-26 में मध्यप्रदेश से लैटिन अमेरिका और कैरिबियन क्षेत्र को लगभग 4,186 करोड़ रुपये का निर्यात किया गया।
यह आंकड़ा पिछले वर्ष की तुलना में 12.6 प्रतिशत अधिक है।
इस निर्यात में राज्य के फार्मा (दवा) क्षेत्र का सबसे बड़ा योगदान रहा है, जबकि ब्राजील, मैक्सिको और चिली मध्यप्रदेश के प्रमुख निर्यात बाजार बनकर उभरे हैं।
फोरम के दौरान कई महत्वपूर्ण सत्र और पैनल डिस्कशन होंगे, जिनमें व्यापार, विनिर्माण और सेवा क्षेत्र में निवेश की संभावनाओं पर मंथन किया जाएगा:
मैन्युफैक्चरिंग (विनिर्माण) क्षेत्र: औषधि (फार्मा), ऑटोमोबाइल, टेक्सटाइल (कपड़ा) और खाद्य प्रसंस्करण (फूड प्रोसेसिंग)।
सर्विस (सेवा) क्षेत्र: सूचना-प्रौद्योगिकी (IT), पर्यटन, फिनटेक और शिक्षा क्षेत्र।
B2B और B2G बैठकें बदलेंगी तस्वीर उद्योग जगत और सरकार के बीच सीधे तालमेल के लिए फोरम में बिजनेस-टू-बिजनेस (B2B) और बिजनेस-टू-गवर्नमेंट (B2G) बैठकों का विशेष आयोजन किया गया है। इससे नए निवेश और व्यापारिक समझौतों को तुरंत गति मिलेगी।
सीएम डॉ. मोहन यादव मध्यप्रदेश की औद्योगिक प्रगति, निवेश नीतियों और वैश्विक साझेदारियों पर राज्य का विज़न रखेंगे।
कार्यक्रम में 'भारत-एलएसी विशेष संस्करण' (India-LAC Special Edition) पत्रिका का विमोचन किया जाएगा।
मध्यप्रदेश की निवेश क्षमताओं और औद्योगिक अवसरों पर एक विशेष प्रेजेंटेशन दी जाएगी।
यह फोरम न केवल भारत और एलएसी देशों के बीच व्यापारिक संबंधों को मजबूत करेगा, बल्कि मध्यप्रदेश की बढ़ती वैश्विक आर्थिक उपस्थिति को भी नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित विशेष कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विक्रमादित्य वैदिक घड़ी-2.0 के वॉल वर्जन का लोकार्पण किया।
भोपाल के निशातपुरा थाने ने डेयरी की आड़ में गोकशी करने वाले 48 दिन से फरार 3000 के इनामी आरोपी लम्बू उर्फ नफीस को गिरफ्तार कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर।
बीना-आगासौद स्टेशन के बीच यार्ड रीमाडलिंग और तीसरी लाइन के काम के चलते 15 अक्टूबर तक भोपाल-दिल्ली और कटनी रूट की ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। श्रीधाम और इंटरसिटी एक्सप्रेस रद, शताब्दी का रूट बदला।
मध्य प्रदेश के बालाघाट के बैहर-बिरसा क्षेत्र में बच्चों की मौत के दावे पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने अखबारों के आधार पर PIL दाखिल करने पर नाराजगी जताई।
मध्य प्रदेश के रीवा जिले के कोठी गांव में जमीन विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बेटी की मूसल से कुचलकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने जानापाव को प्रमुख तीर्थस्थल के रूप में विकसित करने और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की बात कही।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुजरात के द्वारकाधीश मंदिर में सपरिवार दर्शन किए। उन्होंने कहा कि उज्जैन महाकाल लोक के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में 20 गुना वृद्धि हुई है।
मध्य प्रदेश में मानसून का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव है। सीधी में लैंडस्लाइड से यूपी रूट बंद, छतरपुर में मकान गिरा और कई जिलों में भारी बारिश का रेड-ऑरेंज अलर्ट जारी। जानिए मौसम का ताजा हाल।
बालाघाट में PWD के PIU एग्जीक्यूटिव इंजीनियर कमल किशोर सिंगारे के ठिकानों पर EOW की छापेमारी। 30 लाख के बिल पर 10 लाख कमीशन लेने और आय से अधिक संपत्ति के मामले में कार्रवाई।
बदवार में बस और बल्कर की जोरदार टक्कर से पांच यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 20 घायल हुए। तीन की हालत गंभीर है। बस की बॉडी चेंचिस से अलग होकर पानी भरे गड्ढे में जा गिरी।