मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने PWD में आरोपी अधिकारी को चीफ इंजीनियर का प्रभार देने पर रोक लगाई। जस्टिस विवेक कुमार सिंह ने प्रमुख सचिव को निष्कलंक अधिकारी की नियुक्ति करने के सख्त निर्देश दिए।

जबलपुर। स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग (PWD) में नियमों की अनदेखी कर एक आरोपी अधिकारी को 'चीफ इंजीनियर' का प्रभार दिए जाने को पूरी तरह गलत करार दिया है। जस्टिस विवेक कुमार सिंह की एकलपीठ ने मामले की सुनवाई करते हुए कहा कि जिस अधिकारी पर 2.41 करोड़ रुपये के वित्तीय गबन और पुल ढहने जैसे गंभीर आरोप हों, उसे उसी जांच प्रक्रिया की निगरानी करने का अधिकार देना न्याय के सिद्धांतों के खिलाफ है। अदालत ने इस स्थिति को 'सरासर गलत' बताया है।
हाईकोर्ट ने पीडब्ल्यूडी के प्रमुख सचिव को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे भोपाल ब्रिज जोन के मुख्य अभियंता (चीफ इंजीनियर) का अतिरिक्त प्रभार तत्काल प्रभाव से किसी ऐसे योग्य अधिकारी को सौंपें, जिसका सेवा रिकॉर्ड पूरी तरह 'निष्कलंक' (बेदाग) हो और जो पदोन्नति की पात्रता रखता हो। अदालत ने स्पष्ट किया कि अस्थायी प्रशासनिक व्यवस्था का अर्थ नियमों की धज्जियां उड़ाना नहीं है।
याचिकाकर्ता पीसी वर्मा ने अपनी याचिका में बताया कि नियमों को ताक पर रखकर एक ऐसे व्यक्ति को प्रभार सौंपा गया, जिस पर पहले से ही पुल गिरने और 1,000 बिस्तरों वाले अस्पताल के निर्माण में करोड़ों रुपये के गबन के गंभीर आरोप हैं। याचिका में यह भी उजागर किया गया कि डिजिटल नोटिस जारी होने के मात्र 3 घंटे के भीतर प्रभार बदल दिया गया। अदालत ने प्रमुख सचिव द्वारा इस मामले में लापरवाही से जवाब पेश करने पर भी गहरी नाराजगी जाहिर की है।
हाईकोर्ट ने अपने आदेश में प्रशासनिक औचित्य के सिद्धांतों को स्पष्ट करते हुए कहा कि राज्य सरकार जनहित में अस्थायी व्यवस्था कर सकती है, लेकिन इसका उपयोग कानूनी शर्तों से बचने के लिए नहीं किया जा सकता। अदालत ने कहा कि सुपरिटेंडिंग इंजीनियर जैसे वरिष्ठ पदों को दरकिनार कर जूनियर अधिकारियों को ऊंचे और संवेदनशील पद का चार्ज देने से विभाग का अनुशासन बिगड़ता है और योग्य वरिष्ठ अधिकारियों में निराशा पैदा होती है। अंत में, कोर्ट ने प्रमुख सचिव को चेतावनी दी कि वे इन निर्देशों को गंभीरता से लें और भविष्य में केवल बेदाग अधिकारियों को ही उच्च पद का प्रभार सौंपा जाए।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।