मध्य प्रदेश में शुक्रवार रात 11 IAS और 4 SAS अफसरों के तबादले। मनीष सिंह को जनसंपर्क और परिवहन की कमान, अशोक वर्णवाल बने स्वास्थ्य सचिव। देखें पूरी ट्रांसफर लिस्ट।

भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश सरकार ने शुक्रवार की देर रात प्रशासनिक सर्जरी करते हुए 11 भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और 4 राज्य प्रशासनिक सेवा (SAS) अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा रात 2 बजे के बाद जारी की गई इस सूची में कई महत्वपूर्ण विभागों के मुखिया बदल दिए गए हैं।
सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश में अपर मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल को स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। उनकी जगह स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव संदीप यादव को पदस्थ किया गया है।
मनीष सिंह को एक बार फिर जनसंपर्क विभाग की कमान सौंपी गई है। इनके पास इस अहम जिम्मेदारी के साथ-साथ परिवहन सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा।
जनसंपर्क आयुक्त रहे दीपक सक्सेना को आबकारी आयुक्त बनाया गया है। सक्सेना चार महीने इस पद पर रहे। आबकारी आयुक्त रहे अभिजीत अग्रवाल को प्रबंध संचालक राज्य सहकारी विपणन संघ बनाया गया है। अग्रवाल आबकारी आयुक्त के पद पर दो साल रहे। उन्हें नई आबकारी नीति लागू होने से ठीक पहले हटाया गया है।
भिंड जिला पंचायत में सीईओ सुनील दुबे को राज्यपाल का उप सचिव बनाया गया है। उच्च शिक्षा विभाग में उप सचिव संघमित्रा गौतम को आलीराजपुर जिला पंचायत का सीईओ पदस्थ किया गया है।
इसी तरह आगर मालवा जिला पंचायत सीईओ नंदा भलावे कुशरे को राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान में अपर परियोजना संचालक बनाया है। इसके अलावा स्कूल शिक्षा विभाग में उप सचिव कमल सोलंकी को राससेन जिला पंचायत का सीईओ बनायाा गया है।
तीन अपर कलेक्टर बने जिला पंचायत सीईओ
देर रात जारी हुई लिस्ट में चार राज्य प्रशानिक अधिकारियों के ट्रांसफर भी किए गए हैं। भुरला सिंह सोलंकी को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत आगर मालवा, मिलिंद कुमार नागदेवे को जिला पंचायत खरगोन वीर सिंह चौहान को जिला पंचायत भिंड और राकेश शर्मा को मुख्य महाप्रबंधक मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी में पदस्थ किया है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर (IPEC) के प्रथम चरण का भूमि-पूजन किया। 2360 करोड़ की लागत वाले इस प्रोजेक्ट से पीथमपुर और इंदौर के बीच कनेक्टिविटी और उद्योगों को मिलेगी नई गति।
मध्य प्रदेश सरकार ने 6 साल बाद राज्य महिला आयोग में नई नियुक्तियां की हैं। रेखा यादव को अध्यक्ष और साधना स्थापक को सदस्य बनाया गया है। जानिए क्या था विवाद और क्यों है यह नियुक्ति अहम।
रीवा में विंध्य विकास प्राधिकरण स्वागत पोस्टरों में सांसद की तस्वीर नदारद, अटल कुंज में बधाई की मिठास के बीच सड़कों पर सियासी खटास, कार्यकर्ताओं और जनता में चर्चा तेज, संगठनात्मक समीकरणों पर सवाल
रीवा में अवैध घोषित कॉलोनी में नदी किनारे ग्रीन बेल्ट पर पार्टी लॉन निर्माण, प्रशासनिक कार्रवाई के बावजूद अतिक्रमण जारी, बीहर नदी किनारे निर्माण से पर्यावरण और लोगों की सुरक्षा पर गंभीर खतरा
रीवा में कैंसर मरीजों की बढ़ती संख्या के बीच डॉक्टरों की भारी कमी, केवल एक विशेषज्ञ पर इलाज निर्भर, 31 करोड़ की मशीनें आने के बावजूद सुविधाएं अधूरी, मरीजों को बाहर इलाज के लिए भटकना पड़ रहा
रीवा के चाकघाट थाने में पूछताछ के दौरान युवक ने जहर निगला, आईसीयू में भर्ती, मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा, परिजनों ने पुलिस पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया, पुलिस ने आरोपों को बताया निराधार
सीधी जिले में बिना अनुमति वन और कृषि भूमि पर अवैध ईंट भट्ठों का संचालन, विभागों की निष्क्रियता से पर्यावरण नुकसान, पीएम आवास के नाम पर दुरुपयोग, पेड़ों की कटाई और भूमि क्षरण गंभीर चिंता
पन्ना के ऊड़की गांव में दहेज विवाद में दामाद ने सास की बैट से हत्या, गर्भवती पत्नी को भी धक्का, वारदात के बाद आरोपी फरार, पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश तेज की
सतना के रनेही गांव में युवक की चाकू मारकर हत्या मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, एक फरार, साइबर सेल की मदद से कार्रवाई, नाबालिग भी पकड़ा गया, पुलिस ने हथियार बरामद कर जांच तेज की
सतना में भाजपा के जिला प्रशिक्षण शिविरों में मोबाइल बैन रहेगा, सत्रों के बाद टेस्ट अनिवार्य, 36 घंटे का आवासीय प्रशिक्षण, अनुपस्थित रहने पर पद पर संकट, एकाग्रता और अनुशासन बढ़ाने की नई पहल