मध्य प्रदेश सरकार ने IPS अधिकारियों की तबादला सूची जारी की है। भोपाल पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र को पीएचक्यू भेजा गया है, जबकि संजय कुमार नए कमिश्नर होंगे। उमेश जोगा को परिवहन आयुक्त की जिम्मेदारी मिली है।

भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश शासन के गृह विभाग ने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले एवं नई पदस्थापन आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के अनुसार पुलिस मुख्यालय भोपाल सहित विभिन्न जोन, विशेष इकाइयों और विभागों में पदस्थ अधिकारियों की नई पदस्थापना की गई है।
उज्जैन जोन के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक 1997 बैच के उमेश जोगा को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक/ परिवहन आयुक्त मध्य प्रदेश ग्वालियर (परिवहन विभाग को सेवाएं सौंपते हुए) बनाया गया है। वहीं, भोपाल जिला नगरीय पुलिस आयुक्त भोपाल 2004 बैच के आईपीएस संजय कुमार को बनाया गया है। वे अभी बालाघाट जोन के पुलिस महानिरीक्षक के पद पर पदस्थ थे। वहीं, भोपाल पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र को पुलिस मुख्यालय में पुलिस महानिरीक्षक (एससीआरबी) बनाया गया है।
डी श्रीनिवास राव एडीजी नारकोटिक्स एवं एसटीएफ
इसके अलावा आदेश के अनुसार 1992 बैच के आईपीएस पंकज कुमार श्रीवास्तव को विशेष पुलिस महानिदेशक, सीआईडी एवं विशेष पुलिस महानिदेशक, सतर्कता पुलिस मुख्यालय भोपाल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। 1994 बैच के आईपीएस अंनत कुमार सिंह को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के बाद राज्य में कार्यभार ग्रहरण करने पर विशेष पुलिस महानिदेशक/ प्रबंधक संचालक मध्य प्रदेश पुलिस हाउसिंग कार्पाेरेशन बनाया गया है। 1995 बैच के आईपीएस केपी वेंकटेश्वर राव को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, तकनीकी सेवाएं तथा एंटी नक्सल ऑपरेशन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। 1997 बैच के आईपीएस डी श्रीनिवास वर्मा को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक नारकोटिक्स एवं एसटीएफ पुलिस मुख्यालय भोपाल की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
अंशुमन यादव संचालक, खेल एवं युवक कल्याण
1998 बैच के आईपीएस और परिवहन आयुक्त विवेक शर्मा की परिवहन विभाग से सेवाएं वापस लेकर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक पीटीआरआई पुलिस मुख्यालय में पदस्थ किया है। इस बैच के आईपीएस और पुलिस मुख्यालय में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अंशुमन यादव की सेवाएं खेल एवं युवक कल्याण विभाग को सौंपते हुए संचालक खेल एवं युवक कल्याण बनाया गया है। वहीं, 1999 बैच के आईपीएस एवं संचालक खेल एवं युवक कल्याण राकेश गुप्ता को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक उज्जैन जोन बनाया गया है। 2002 बैच के आईपीएस अभय सिंह को पुलिस महानिरीक्षक (योजना) पुलिस मुख्यालय भोपाल पदस्थ किया गया है।
संजय तिवारी भोपाल देहात जोन के महानिरीक्षक
वहीं, 2004 बैच के आईपीएस एवं पुलिस महानिरीकक्षक (योजना) पुलिस मुख्यालय संजय तिवारी को पुलिस महानिरीक्षक भोपाल (देहात) जोन, 2006 की आईपीएस चैत्रा एन को पुलिस महानिरीक्षक शहडोल जोन, 2008 बैच के आईपीएस ललित शाक्यवार को पुलिस महानिरीक्षक बालाघाट जोन बनाया गया है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।