तकनीकी शिक्षा विभाग ने MP के 209 कॉलेजों में MBA की विशेष प्रवेश प्रक्रिया रोकी। 57,904 MBA सीटों में से 36,993 प्रवेश हुए, जबकि फार्मेसी में 20,000 से अधिक सीटें खाली हैं। जानें CLC काउंसलिंग और प्रवेश की अंतिम तिथियाँ।

भोपाल। स्टार समाचार वेब. एज्युकेशन डेस्क
मध्य प्रदेश के तकनीकी शिक्षा विभाग ने राज्य के 209 कॉलेजों में चल रही 20 से अधिक विशेष पाठ्यक्रम वाले MBA (मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन) कार्यक्रमों की प्रवेश प्रक्रिया को अस्थाई रूप से रोक दिया है।
राज्य में MBA की कुल 57,904 सीटों में से अब तक 36,993 छात्रों ने प्रवेश लिया है, जिसके बाद 20,911 सीटें खाली रह गई हैं। 'प्लेन' MBA में सर्वाधिक 33,362 प्रवेश हुए हैं, जबकि इस कोर्स के लिए 49,408 सीटें उपलब्ध हैं।
इस वर्ष विभाग ने पहली बार 24 विशेष विषयों के साथ MBA प्रवेश के लिए काउंसलिंग आयोजित की थी। इनमें से 'बिजनेस इकोनॉमिक्स' जैसे कुछ विशेष पाठ्यक्रमों (जिनमें केवल 60 सीटें थीं) में एक भी छात्र ने प्रवेश नहीं लिया है। इसके अलावा, MBA बिजनेस मैनेजमेंट, MBA मार्केट मैनेजमेंट, MBA हॉस्पिटल मैनेजमेंट और MBA बिजनेस एनालिस्टिक जैसे विशेष विषयों में भी अपेक्षा से कम प्रवेश दर्ज किए गए हैं।
फार्मेसी पाठ्यक्रमों में 20 हजार से अधिक सीटें रिक्त
फार्मेसी कॉलेजों के बी-फार्मा, डी-फार्मा और एम-फार्मा पाठ्यक्रमों की कुल 32,679 सीटों में से अब तक 12,102 प्रवेश हुए हैं, जिसके चलते 20,577 सीटें अभी भी रिक्त हैं।
फार्मेसी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए दूसरे चरण की काउंसलिंग के तहत 11 अक्टूबर को आवंटन जारी होगा। आवंटित छात्र 16 अक्टूबर तक अपने कॉलेज पहुंचकर प्रवेश ले सकेंगे।
दोनों चरणों के बाद भी रिक्त रहने वाली सीटों को भरने के लिए तीन कॉलेज लेवल काउंसलिंग (CLC) का आयोजन किया जाएगा। इन CLC राउंड्स के लिए छात्रों को 17 से 22 अक्टूबर, 24 से 26 अक्टूबर और 28 से 30 अक्टूबर के दौरान ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने प्रदेश के 52 जिलों में शिक्षक पात्रता परीक्षा की तैयारियां शुरू कर दी हैं। 33,834 शिक्षकों के लिए 20 नवंबर 2026 तक परीक्षा केंद्रों की सूची मांगी गई है।
मध्य प्रदेश में सेवारत शिक्षकों के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा 20 दिसंबर को होगी। 40 हजार शिक्षकों की पदोन्नति इस पर निर्भर है। जानिए परीक्षा पैटर्न, छूट और पूरी खबर।
आयुर्वेद पीजी में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के लिए बड़ी राहत। भारतीय चिकित्सा पद्धति राष्ट्रीय आयोग (NCISM) द्वारा दिसंबर में दूसरी एनटीईटी-2026 परीक्षा आयोजित करने की संभावना है।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 6 से 8 तक कौशल शिक्षा को अनिवार्य रूप से लागू करने के लिए शिक्षकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम की घोषणा की है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को एनसीईआरटी द्वारा तैयार की गई कौशल बोध पुस्तकों के जरिए बच्चों को पढ़ाने का सही तरीका सिखाना है।
शिक्षक पात्रता परीक्षा-2026 में शामिल होने वाले शिक्षकों को अब अपनी योग्यता साबित करने के लिए परीक्षा में निर्धारित न्यूनतम अंक हासिल करना अनिवार्य होगा। परीक्षा का आयोजन 20 दिसंबर को सुबह 11 बजे से किया जाएगा।अभ्यर्थियों को एक हजार रुपए परीक्षा शुल्क जमा करना होगा। हालांकि आवेदन की रफ्तार धीमी बनी हुई है।
मध्य प्रदेश सरकार ने 70 हजार शिक्षकों के छठे वेतनमान के एरियर्स पर जबलपुर हाईकोर्ट के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती। साथ ही शिक्षक पात्रता परीक्षा की तारीखों पर आया नया अपडेट।
सीआईएससीई (CISCE) ने वर्ष 2027 की ICSE (कक्षा 10) और ISC (कक्षा 12) बोर्ड परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। 10वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से और 12वीं की 9 फरवरी से शुरू होंगी।
मध्य प्रदेश में शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को लेकर शिक्षक संगठनों का विरोध और असमंजस बरकरार है। तमाम विरोध प्रदर्शनों और परीक्षा को टालने की मांग के बावजूद शासन स्तर पर परीक्षा नहीं टली है। तय कार्यक्रम के अनुसार, अब यह परीक्षा आगामी 20 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने आगामी शैक्षणिक सत्र के लिए 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट आधिकारिक रूप से जारी कर दी है। इस घोषणा के बाद से छात्रों और अभिभावकों में परीक्षा की तैयारियों को लेकर हलचल तेज हो गई है।
सीबीएसई 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर! इस साल सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट अभी तक नहीं आई है। पिछले साल जहां सितंबर में ही शेड्यूल जारी हो गया था। वहीं इस बार अक्टूबर आखिरी तक भी कोई आधिकारिक अपडेट न होने से छात्रों में असमंजस की स्थिति है।