मध्य प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला! जिन क्षेत्रों में PNG पाइपलाइन उपलब्ध है, वहां 3 महीने में कनेक्शन लेना अनिवार्य है, वरना LPG सिलेंडर मिलना बंद हो जाएगा। जानें पूरी गाइडलाइन।

भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश में रसोई गैस वितरण प्रणाली को लेकर बड़ा बदलाव होने जा रहा है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि जिन क्षेत्रों में पीएनजी (पाइप नेचुरल गैस) की लाइन बिछ चुकी है, वहां अब एलपीजी सिलेंडर की सुविधा स्थायी नहीं रहेगी। अपर मुख्य सचिव रश्मि अरुण शमी ने इस संबंध में जिला अधिकारियों और गैस कंपनियों को कड़े निर्देश जारी किए हैं।
उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए अब गैस कंपनियों को सिलेंडर बुकिंग के तुरंत बाद एक SMS भेजना अनिवार्य होगा। इस मैसेज में सिलेंडर की डिलीवरी की सटीक तारीख अंकित होगी। इस व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य उपभोक्ताओं के समय की बचत करना है, ताकि उन्हें घर पर सिलेंडर का घंटों इंतजार न करना पड़े।
राज्य सरकार ने उन क्षेत्रों के लिए 'अल्टीमेटम' जारी किया है जहाँ पाइप-लाइन बिछ चुकी है। नियम के अनुसार, पीएनजी सुविधा वाले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को अगले 3 महीने के भीतर कनेक्शन लेना होगा। यदि इस अवधि में आवेदन नहीं किया गया, तो उनका वर्तमान एलपीजी कनेक्शन काटा जा सकता है। स्कूल, हॉस्टल और आंगनवाड़ी जैसे सार्वजनिक संस्थानों को आवेदन के महज 5 दिन के भीतर कनेक्शन देने का लक्ष्य रखा गया है।
गैस और पेट्रोल की कालाबाजारी रोकने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। अब तक प्रदेश के 2593 ठिकानों पर छापेमारी की जा चुकी है, जिसमें गड़बड़ी पाए जाने पर 9 एफआईआर दर्ज हुई हैं। साथ ही, 583 पेट्रोल पंपों की सघन जांच की गई है। जिला कलेक्टरों और आपूर्ति अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने क्षेत्रों में पीएनजी विस्तार की प्रगति की निरंतर समीक्षा करें।
पीएनजी नेटवर्क को तेजी से फैलाने के लिए सरकार युवाओं को इस अभियान से जोड़ रही है। ITI और पॉलिटेक्निक पास छात्रों की सूची गैस कंपनियों को मुहैया कराई जाएगी, जिससे उन्हें रोजगार मिलेगा और कंपनियों को तकनीकी मैनपावर। इसके अलावा, पाइप-लाइन बिछाने के लिए PWD और अन्य विभागों को आवेदन मिलने के 24 घंटे के भीतर अनुमति (ROU) देना अनिवार्य कर दिया गया है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित विशेष कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विक्रमादित्य वैदिक घड़ी-2.0 के वॉल वर्जन का लोकार्पण किया।
भोपाल के निशातपुरा थाने ने डेयरी की आड़ में गोकशी करने वाले 48 दिन से फरार 3000 के इनामी आरोपी लम्बू उर्फ नफीस को गिरफ्तार कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर।
बीना-आगासौद स्टेशन के बीच यार्ड रीमाडलिंग और तीसरी लाइन के काम के चलते 15 अक्टूबर तक भोपाल-दिल्ली और कटनी रूट की ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। श्रीधाम और इंटरसिटी एक्सप्रेस रद, शताब्दी का रूट बदला।
मध्य प्रदेश के बालाघाट के बैहर-बिरसा क्षेत्र में बच्चों की मौत के दावे पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने अखबारों के आधार पर PIL दाखिल करने पर नाराजगी जताई।
मध्य प्रदेश के रीवा जिले के कोठी गांव में जमीन विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बेटी की मूसल से कुचलकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने जानापाव को प्रमुख तीर्थस्थल के रूप में विकसित करने और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की बात कही।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुजरात के द्वारकाधीश मंदिर में सपरिवार दर्शन किए। उन्होंने कहा कि उज्जैन महाकाल लोक के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में 20 गुना वृद्धि हुई है।
मध्य प्रदेश में मानसून का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव है। सीधी में लैंडस्लाइड से यूपी रूट बंद, छतरपुर में मकान गिरा और कई जिलों में भारी बारिश का रेड-ऑरेंज अलर्ट जारी। जानिए मौसम का ताजा हाल।
बालाघाट में PWD के PIU एग्जीक्यूटिव इंजीनियर कमल किशोर सिंगारे के ठिकानों पर EOW की छापेमारी। 30 लाख के बिल पर 10 लाख कमीशन लेने और आय से अधिक संपत्ति के मामले में कार्रवाई।
बदवार में बस और बल्कर की जोरदार टक्कर से पांच यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 20 घायल हुए। तीन की हालत गंभीर है। बस की बॉडी चेंचिस से अलग होकर पानी भरे गड्ढे में जा गिरी।