मध्यप्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पिछले एक सप्ताह में राज्य के विभिन्न जिलों से एमडी ड्रग्स, डोडाचूरा, गांजा, स्मैक और चरस समेत ₹5.41 करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्त की गई है।

भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश पुलिस ने राज्यभर में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार और तस्करी के नेटवर्क के खिलाफ शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पिछले एक सप्ताह के भीतर प्रदेश के विभिन्न जिलों में पुलिस ने विशेष अभियान चलाते हुए कई बड़े अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने एमडी ड्रग्स, डोडाचूरा, गांजा, स्मैक और चरस जैसी खतरनाक नशीली सामग्रियों के साथ-साथ परिवहन में प्रयुक्त किए जा रहे वाहनों को भी जब्त किया है। इन सभी कार्रवाइयों में कुल 5 करोड़ 41 लाख रुपए से अधिक मूल्य की संपत्ति जब्त की गई है।
रतलाम जिले में पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करों पर सबसे कड़ा प्रहार किया है।
थाना कालूखेड़ा: मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 2.495 किलोग्राम एमडी ड्रग्स और तस्करी में इस्तेमाल होने वाली हुंडई क्रेटा कार सहित कुल 2 करोड़ 70 लाख रुपए की संपत्ति जब्त की।
थाना बिलपांक: पुलिस ने 106.47 किलोग्राम डोडाचूरा से भरा एक कंटेनर जब्त किया, जिसकी अनुमानित कीमत 30 लाख रुपए है।
थाना जावरा शहर: पांच युवकों को गिरफ्तार कर 28.46 ग्राम एमडी ड्रग्स और मोटरसाइकिल सहित 2 लाख 80 हजार रुपए की संपत्ति बरामद की गई।
थाना पिपलौदा: तीन आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए 20 ग्राम एमडी ड्रग्स और एक मोटरसाइकिल समेत 2 लाख 40 हजार रुपए की संपत्ति जब्त की गई।
अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत छिंदवाड़ा पुलिस ने ग्राम तेंदनीमाल मेन हाईवे रोड पर नाकाबंदी की। पुलिस ने एक कंटेनर और टाटा सफारी कार से 320.8 किलोग्राम अवैध गांजा, 01 लोडेड पिस्टल, 05 जिंदा कारतूस, 08 मोबाइल फोन और 24,090 रुपये नकद सहित कुल 1 करोड़ 10 लाख रुपए की संपत्ति जब्त की। इस मामले में दोनों वाहनों में सवार 07 शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।
नीमच जिले के विभिन्न थानों की पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार दबिश दी:
थाना सिंगोली: 325 किलो 140 ग्राम डोडाचूरा (कीमत 32 लाख 51 हजार रुपए)।
थाना मनासा (दो प्रकरण): 117.54 किलोग्राम डोडाचूरा (कीमत 17 लाख 63 हजार रुपए)।
थाना नीमच सिटी: 40 किलोग्राम डोडाचूरा (कीमत 6 लाख रुपए)।
थाना जावद: 20 ग्राम एमडी ड्रग्स और 12 किलोग्राम डोडाचूरा (कीमत 2 लाख 36 हजार रुपए)। इन सभी मामलों में एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
उज्जैन: थाना चिमनगंज मंडी पुलिस ने 53.372 किलोग्राम अवैध गांजा, एक बिना नंबर की कार और 5,300 रुपए नकद सहित कुल 20 लाख रुपए की संपत्ति जब्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।
जबलपुर: क्राइम ब्रांच, खमरिया और ग्वारीघाट पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 23 किलो 845 ग्राम गांजा जब्त किया गया, जिसकी कीमत 11 लाख 92 हजार रुपए है।
बालाघाट: चांगोटोला थाना पुलिस ने ओडिशा के दो अंतरराज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 22.290 किलोग्राम गांजा (कीमत 11 लाख 14 हजार रुपए) बरामद किया।
नरसिंहपुर: कोतवाली और करेली क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 65.20 ग्राम स्मैक (कीमत लगभग 7 लाख रुपए) के साथ तीन आरोपियों को दबोचा।
ग्वालियर: बेलगढ़ा पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान बोलेरो सवार दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर 57.600 किलोग्राम अवैध गांजा और बोलेरो वाहन जब्त किया।
इंदौर: तेजाजीनगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 502 ग्राम अवैध चरस, एक मोटरसाइकिल और अन्य सामग्री सहित 6 लाख रुपए की संपत्ति जब्त की।
पन्ना: अमानगंज थाना क्षेत्र में 4 किलो 135 ग्राम गांजा, मोटरसाइकिल और मोबाइल सहित 2 लाख 50 हजार रुपए की संपत्ति जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
कटनी: मुड़वारा रेलवे स्टेशन के पास से हरियाणा के एक तस्कर को 18.748 किलोग्राम गांजा के साथ पकड़ा गया। इसके अलावा बड़वारा और पिपरिया कला क्षेत्र में भी गांजा और वाहन जब्त किए गए।
मंदसौर: थाना वायडी नगर पुलिस ने पांच अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार कर 67.38 किलोग्राम डोडाचूरा जब्त किया। वहीं, नारायणगढ़ पुलिस ने स्विफ्ट कार से 100 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा बरामद किया।
मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी है। पुलिस महानिदेशक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, मादक पदार्थों की तस्करी के पूरे नेटवर्क, परिवहन के साधनों और इस धंधे में संलिप्त हर एक आरोपी के खिलाफ निरंतर कठोर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है ताकि प्रदेश को नशा मुक्त बनाया जा सके।
मध्यप्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पिछले एक सप्ताह में राज्य के विभिन्न जिलों से एमडी ड्रग्स, डोडाचूरा, गांजा, स्मैक और चरस समेत ₹5.41 करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्त की गई है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मालनपुर में गोदरेज की चौथी नई एकीकृत विनिर्माण इकाई का किया शुभारंभ। 450 करोड़ के निवेश से चंबल में रोजगार और औद्योगिक विकास को मिलेगी नई गति।
इंदौर के राऊ इलाके में श्रमिक कॉलोनी के सामने बुधवार दोपहर एक तेज रफ्तार इनोवा कार ने चार दोपहिया वाहनों और ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। हादसे में 5 लोग घायल हुए हैं।
भोपाल के गौतम नगर में रहवासी क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित OYO होटल पर नगर निगम ने की पहली बड़ी सीलिंग कार्रवाई। वहीं व्यापारियों ने मिंटो हॉल स्थित गांधी प्रतिमा के सामने रामधुन गाकर किया विरोध।
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने उज्जैन के खाचरोद स्थित भगवान श्री राम मंदिर विवाद पर 72 साल बाद ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। अदालत ने स्पष्ट किया कि मंदिर की संपत्ति के असली मालिक सिर्फ भगवान श्री राम हैं और इसका उपयोग केवल धार्मिक कार्यों के लिए होगा।
मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इंदौर में दिव्यांग बच्चों संग राखी बांधी। शक्कर के दामों, सड़कों की स्थिति और अमेरिकी वीजा विवाद पर उनके बेबाक और हास्यप्रद बयानों की पूरी खबर यहाँ पढ़ें।
मॉडल-एक्टर त्विषा शर्मा की मौत के मामले में सीबीआई की चार्जशीट पर विवाद गहरा गया है। सीबीआई ने इसे आत्महत्या माना है, लेकिन पिता नवनिधि शर्मा ने हत्या का आरोप लगाते हुए अदालत में चुनौती देने का फैसला किया है।
रीवा में 20 अगस्त की बाढ़ के पांच दिन बाद भी कई मोहल्ले जलमग्न हैं। लोग घरों में कैद हैं और नाव से आवाजाही कर रहे हैं। महापौर ने जलभराव के कारणों की जांच और स्थायी समाधान की रिपोर्ट मांगी।
रीवा में सामाजिक कार्यकर्ता से कथित अभद्रता और नशीली सिरप कार्रवाई पर व्यापारियों ने विरोध जताया। सैकड़ों व्यापारियों ने आईजी कार्यालय तक मार्च कर ज्ञापन सौंपा। आईजी ने दोनों मामलों की जांच के निर्देश दिए।
मऊगंज के अलहौवा गांव में ईद मिलाद्दुन्नबी की तैयारी कर रहे चार युवकों पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप है। एक युवक गंभीर रूप से झुलसा, पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे और प्रधान आरक्षक निलंबित हुआ।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह