मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल। मोहन सरकार ने 3 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए। मनोहर सिंह मंडलोई पीएचक्यू भेजे गए, सुधीर अग्रवाल टीकमगढ़ और मोती उर रहमान बने श्योपुर के नए एसपी।

रविवार को जगदीशपुर में आयोजित विशेष कैबिनेट बैठक के दौरान मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने राज्य में प्रशासनिक कसावट लाते हुए तीन महत्वपूर्ण आईपीएस (IPS) अधिकारियों के तबादले किए हैं। गृह विभाग द्वारा जारी आधिकारिक आदेशों के अनुसार, यह फेरबदल पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से किया गया है।
राज्य सरकार ने टीकमगढ़ और श्योपुर जिले के पुलिस अधीक्षकों (SP) में बदलाव किया है। टीकमगढ़ के निवर्तमान पुलिस अधीक्षक, 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी मनोहर सिंह मंडलोई को उनके वर्तमान पद से हटाते हुए अब पुलिस मुख्यालय (PHQ), भोपाल में सहायक पुलिस महानिरीक्षक (AIG) की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सुधीर कुमार अग्रवाल (2016 बैच): वर्तमान में श्योपुर के एसपी के रूप में कार्यरत सुधीर कुमार अग्रवाल को अब टीकमगढ़ का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
मोती उर रहमान (2018 बैच): रीवा स्थित 9वीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल (SAF) में सेनानी (Commandant) के पद पर तैनात मोती उर रहमान को पदोन्नत करते हुए श्योपुर का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।
मध्य प्रदेश में UCC लागू करने की तैयारी: कैबिनेट ने UCC विधेयक-2026 को दी मंजूरी

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने संगठन विस्तार की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए 15 जिलों के जिला अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने अपनी पहली सूची जारी करते हुए कई नए और युवा चेहरों को यह अहम जिम्मेदारी सौंपी है। लंबे समय से इन नियुक्तियों का इंतजार किया जा रहा था, जिस पर अब संगठन ने मुहर लगा दी है।
आज से मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र शुरू हो गया है। सत्र 24 जुलाई 2026 तक चलेगा। इस दौरान यूसीसी समेत कई अन्य महत्वपूर्ण विधेयक सदन में पेश करेगी। वहीं कांग्रेस कानून-व्यवस्था, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, किसानों की समस्याओं, ओबीसी आरक्षण, बिजली संकट और केन-बेतवा परियोजना से प्रभावित लोगों के विस्थापन जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी में है।
दतिया उपचुनाव के बीच जीतू पटवारी और आशुतोष तिवारी की सौहार्दपूर्ण मुलाकात ने राजनीति में नई मिसाल पेश की है। चुनावी मंच पर दिखी हंसी-मजाक और आपसी सम्मान की अनूठी झलक, पढ़ें पूरी खबर।
मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल। मोहन सरकार ने 3 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए। मनोहर सिंह मंडलोई पीएचक्यू भेजे गए, सुधीर अग्रवाल टीकमगढ़ और मोती उर रहमान बने श्योपुर के नए एसपी।
मध्य प्रदेश कैबिनेट ने समान नागरिक संहिता (UCC) विधेयक-2026 को मंजूरी दे दी है। जानिए क्या है UCC का इतिहास, अन्य राज्यों की स्थिति और सीएम मोहन यादव का इस पर क्या कहना है।
इंदौर में पोस्टल असिस्टेंट उर्मिला सैनी की हत्या के आरोपी पति अखिलेश सैनी का शव गंजबासौदा रेलवे ट्रैक पर मिला। जानिए पूरी घटना और हत्याकांड से जुड़े 5 हैरान करने वाले खुलासे
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में जगदीशपुर में कैबिनेट बैठक शुरू हो गई है। इससे पहले मुख्यमंत्री, सभी मंत्री और उनका स्टाफ शासकीय वाहन व सुरक्षा काफिला सीएम हाउस में छोड़कर तीन इलेक्ट्रिक बसों से सामूहिक रूप से बैठक स्थल पहुंचे।
ड्रग्स और आनलाइन सट्टेबाजी के केस में पुलिस की कार्रवाई तेजी से आगे बढ़ रही है। इस मामले में पुलिस ने एक और सटोरिए अमित कौशल को गिरफ्तार किया है। अमित कौशल का संबंध इस केस में पहले ही गिरफ्तार हो चुके आरोपी संजय कौशल से है।
मध्य प्रदेश में कम बारिश और सूखे के संकट को देखते हुए भोपाल में कांग्रेस नेताओं ने अनोखा प्रदर्शन किया। गधों को गुलाब जामुन खिलाकर इंद्र देव को प्रसन्न करने की लोक परंपरा निभाई।
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह 20 अक्टूबर से उज्जैन से अयोध्या तक पदयात्रा शुरू करेंगे। सोशल मीडिया से दूरी बनाते हुए उन्होंने मंदिर चंदे के हिसाब के लिए कानूनी लड़ाई का ऐलान किया है।