मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया। कटनी, दतिया के एसपी और चंबल रेंज के IG-DIG को 'खेदजनक व्यवहार' के कारण हटाया गया। जानें पूरी खबर और कौन-कौन से अधिकारी बदले गए।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया। कटनी और दतिया के पुलिस अधीक्षकों के साथ-साथ चंबल रेंज के पुलिस महानिरीक्षक और उप पुलिस महानिरीक्षक हटा दिया गया है। मुख्यमंत्री ने X पर अधिकारियों के व्यवहार को "लोकसेवा में खेदजनक" बताया गया है.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने X पोस्ट में लिखा, "कटनी के पुलिस अधीक्षक और दतिया के पुलिस अधीक्षक तथा आईजी, डीआईजी चंबल रेंज द्वारा ऐसा व्यवहार किया गया जो लोकसेवा में खेदजनक है. इस कारण इन्हें तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश दिये हैं।
मुख्यमंत्री तेवरों को देखते हुए गृह विभाग ने तबादला आदेश जारी किए। विभाग ने चंबल जोन, मुरैना के आईजी सुशान्त कुमार सक्सेना को पुलिस मुख्यालय, भोपाल में पुलिस महानिरीक्षक भेजा है। वहीं, उप पुलिस महानिरीक्षक / पुलिस महानिरीक्षक, चंबल रेंज, मुरैना रहे कुमार सौरभ को पुलिस मुख्यालय, भोपाल में पुलिस महानिरीक्षक (अजाक) के पद पर भेजा है। दतिया के पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र कुमार मिश्रा का भी तबादला किया गया है। उन्हें पुलिस मुख्यालय, भोपाल में सहायक पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है. कटनी के पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन को भी पुलिस मुख्यालय, भोपाल में सहायक पुलिस महानिरीक्षक के पद पर भेजा गया है. इनके स्थान पर उप पुलिस महानिरीक्षक / पुलिस महानिरीक्षक, छिंदवाड़ा एवं अतिरिक्त प्रभार जबलपुर जोन, जबलपुर रहे सचिन कुमार अतुलकर को पुलिस महानिरीक्षक, चंबल जोन, मुरैना नियुक्त किया गया है. सेनानी, प्रथम वाहिनी, विसबल, इंदौर रहे सूरज वर्मा को दतिया का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है और पुलिस उपायुक्त (जोन-2), नगरीय पुलिस जिला, इंदौर रहे अभिनव विश्वकर्मा को कटनी का पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी दी है।
सागर जोन, सागर के पुलिस महानिरीक्षक प्रमोद वर्मा को जबलपुर जोन, जबलपुर का पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है. विसबल इंदौर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक चंद्रशेखर सोलंकी को सागर जोन, सागर का पुलिस महानिरीक्षक एवं अतिरिक्त प्रभार निदेशक जे.एन.पी.ए सागर दिया गया है. उप पुलिस महानिरीक्षक, सागर रेंज, सागर रहे सुनील कुमार जैन को उप पुलिस महानिरीक्षक, चंबल रेंज, मुरैना बनाया गया है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में संभावित अल्प वर्षा की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जारी की विस्तृत कार्ययोजना। जानें फसल चयन, जल संरक्षण और किसानों के लिए सरकार की नई तैयारियों के बारे में।
मध्य प्रदेश में मानसून ने दी दस्तक, पूरे राज्य में तेज बारिश का दौर जारी। मौसम विभाग ने कई जिलों में ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया। जानें बारिश से जुड़ी ताजा अपडेट और सुरक्षा निर्देश।
दतिया विधानसभा उपचुनाव 2026 का कार्यक्रम घोषित! जानें कब होगा मतदान, क्या है राजेंद्र भारती की सदस्यता रद्द होने का कारण और कैसे लागू हुई आचार संहिता।
मध्य प्रदेश सरकार ने BLO और बीएलओ सुपरवाइजरों का मानदेय दोगुना किया। जानें नई मानदेय राशि, प्रभावी तिथि और त्रैमासिक भुगतान की पूरी जानकारी।
राजा रघुवंशी मर्डर केस में नया मोड़। मेघालय सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द करने की मांग की। जानिए क्या है पूरा मामला।
केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच विंध्य क्षेत्र को प्रतिनिधित्व मिलने की चर्चाएं तेज हैं। सतना सांसद गणेश सिंह और शहडोल सांसद हिमांद्री सिंह के नाम संभावित दावेदारों में प्रमुख बताए जा रहे हैं।
सतना जिले में हल्की बारिश के बाद भी घंटों बिजली गुल रहने से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल, पढ़ाई और कारोबार प्रभावित हैं, जबकि लोगों ने स्थायी समाधान की मांग उठाई है।
सतना में मानसून की पहली तेज बारिश ने स्मार्ट सिटी की तैयारियों की पोल खोल दी। कई कॉलोनियों, सड़कों और अंडरब्रिज में जलभराव हुआ, जबकि जिला अस्पताल और बस स्टैंड भी पानी से प्रभावित रहे।
सतना जिला अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों के कई पद रिक्त हैं, जिससे 1500 दैनिक मरीजों की चिकित्सा सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। दूसरी ओर संत मोतीराम स्वास्थ्य केंद्र नि:शुल्क उपचार देकर राहत पहुंचा रहा है।
मध्य प्रदेश में कैलाश विजयवर्गीय की कथित चिट्ठी ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। जानिए क्या है मामला, मुख्यमंत्री के खिलाफ नाराजगी की सच्चाई और इसके पीछे के राजनीतिक मायने।