मध्य प्रदेश में 12 से 14 अक्टूबर तक चलने वाले पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान की शुरुआत हुई। CM डॉ. यादव ने 'दो बूंद जिंदगी की' का महत्व बताया। जानें, कौन से 18 जिले हैं शामिल और टीकाकरण का लक्ष्य क्या है।

भोपाल: स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश को पूर्णतः पोलियो मुक्त बनाए रखने के संकल्प के साथ रविवार (12 अक्टूबर) को राज्य के 18 चयनित जिलों में तीन दिवसीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान का शुभारंभ हो गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री निवास पर छोटे बच्चों को पोलियो रोधी दवा की दो बूंदें पिलाकर इस महत्वपूर्ण अभियान की शुरुआत की।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अवसर पर कहा कि "पोलियो की दो बूंदें" केवल एक बच्चे को जीवन भर के लिए सुरक्षित नहीं करतीं, बल्कि यह एक स्वस्थ, सशक्त और आत्मनिर्भर राष्ट्र के निर्माण की नींव भी हैं। उन्होंने सभी अभिभावकों से विनम्र अपील की कि वे सुनिश्चित करें कि लक्षित आयु वर्ग का कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक पीने से वंचित न रह जाए।
39 लाख से अधिक बच्चों का लक्ष्य
मुख्यमंत्री ने पोलियो जैसी बीमारी के पूर्ण उन्मूलन को हर नागरिक का कर्तव्य बताते हुए कहा कि यह अभियान प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के 'स्वस्थ और सशक्त भारत' के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक दृढ़ कदम है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, 12 से 14 अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान में 18 चयनित जिलों में 39 लाख 19 हजार से अधिक बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए 64 हजार से अधिक वैक्सीनेटर्स को लगाया गया है, जो 24 हजार से अधिक पल्स पोलियो बूथों के माध्यम से बच्चों को दवा पिलाएंगे। साथ ही, यह भी सुनिश्चित किया गया है कि बूथ दिवस के बाद अनिवार्य रूप से घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को भी दवा पिलाई जाए।
इन 18 जिलों में चलाया जाएगा अभियान
पल्स पोलियो अभियान के तहत जिन 18 जिलों पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया है, वे हैं: अनूपपुर, बैतूल, भिंड, भोपाल, छिंदवाड़ा, दतिया, देवास, ग्वालियर, नर्मदापुरम, जबलपुर, कटनी, खण्डवा, खरगौन, मंडला, मंदसौर, मुरैना, नरसिंहपुर और नीमच।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने जनभागीदारी को इस अभियान की सबसे बड़ी शक्ति बताया और विश्वास जताया कि हर घर के सहयोग से प्रदेश शीघ्र ही 'पूर्णतः पोलियो मुक्त मध्यप्रदेश' बनेगा। इस दौरान नगर निगम अध्यक्ष श्री किशन सूर्यवंशी और स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।