मध्य प्रदेश के जबलपुर में यूथ कांग्रेस के खिलाफ पहली FIR दर्ज। जानें क्या है 'एपस्टीन फाइल' विवाद और क्यों AI जनरेटेड तस्वीरों पर मचा है बवाल

जबलपुर। स्टार समाचार वेब
अमेरिका के बहुचर्चित 'जेफ्री एपस्टीन केस' की आंच अब मध्य प्रदेश की राजनीति तक पहुँच गई है। जबलपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक और भ्रामक सामग्री पोस्ट करने के मामले में पहली एफआईआर (FIR) दर्ज की गई है। यह मामला इंडियन यूथ कांग्रेस के सोशल मीडिया हैंडल से साझा की गई 'AI जनरेटेड' तस्वीरों से जुड़ा है।
नगर निगम इंजीनियर की शिकायत पर मामला दर्ज
जबलपुर नगर निगम के एक्जीक्यूटिव इंजीनियर शैलेंद्र सिंह कौरव ने 9 फरवरी को ओमती थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। उनकी शिकायत पर पुलिस ने 12 फरवरी को अज्ञात व्यक्ति (जो यूथ कांग्रेस का एक्स हैंडल चला रहा है) के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 197-ए के तहत मामला दर्ज किया है।
एआई से बनी थी तस्वीर
शिकायत में कहा गया है कि यूथ कांग्रेस ने 'X' (पूर्व में ट्विटर) पर ऐसी तस्वीरें पोस्ट कीं, जिनमें जबलपुर शहर के विभिन्न यूनिपोल (विज्ञापनों के खंभे) पर प्रधानमंत्री मोदी को लेकर आपत्तिजनक पोस्टर लगे हुए दिखाए गए हैं। जांच में पता चला कि वास्तविकता में शहर में ऐसे कोई पोस्टर नहीं लगाए गए थे; ये तस्वीरें पूरी तरह AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) द्वारा निर्मित थीं।
भ्रामक कंटेंट का इस्तेमाल
सीएसपी रितेश कुमार शिव के अनुसार, जांच में दो प्रमुख पोस्ट सामने आई हैं। एक पोस्ट में विवादास्पद कार्टून चित्र है। दूसरी पोस्ट में भारत और अमेरिका के प्रधानमंत्रियों की तस्वीरों को भ्रामक तरीके से दिखाया गया है। पुलिस ने जब उन स्थानों की भौतिक जांच की जहाँ ये पोस्टर होने का दावा किया गया था, तो वहां अन्य वैध विज्ञापन पाए गए। पुलिस का मानना है कि इस प्रकार के कंटेंट से जनता के बीच भ्रामक जानकारी फैलाने और शांति भंग करने की कोशिश की गई है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भोपाल में मॉडल और एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में कोर्ट ने पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है. जानिए कोर्ट में दोनों पक्षों के वकीलों ने क्या दलीलें दीं.
मध्यप्रदेश में सरकारी भर्ती परीक्षाओं के लिए वन टाइम फीस (OTF) लागू करने की मांग को लेकर युवा कांग्रेस 17 जून से ग्वालियर से 'रन फॉर ओटीएफ' आंदोलन शुरू करने जा रही है। जानिए क्या है राजस्थान मॉडल और क्यों उठ रही है यह मांग।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में स्वास्थ्य विभाग और सेवांकुर भारत के बीच 5 वर्षीय MOU हुआ। इसका उद्देश्य प्रदेश को सेवा-प्रधान स्वास्थ्य नेतृत्व का मॉडल राज्य बनाना और समाज के प्रति समर्पित डॉक्टरों की नई पीढ़ी तैयार करना है।
मध्यप्रदेश सरकार ने प्रदेश के 20 जिलों की 5254 ग्राम पंचायतों में कार्यरत करीब 5000 पेसा मोबिलाइजर्स की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी हैं। जानिए क्या है इसकी वजह।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज यानी सोमवार को निगम-मंडलों के नवनियुक्त पदाधिकारियों के उन्मुखीकरण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का अटल बिहारी वाजपेई सुशासन संस्थान में दीप-प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। इस विशेष प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य पदाधिकारियों को उनके प्रशासनिक दायित्वों, वित्तीय प्रबंधन और शासन की नीतियों के प्रति मार्गदर्शन प्रदान करना था।
उत्तर भारत में इन दिनों गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। देश के कई राज्य भीषण गर्मी से तप रहे हैं। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा से लेकर राजस्थान और महाराष्ट्र के कई जिलों में लोगों का गर्मी से बुरा हाल रहा। यूपी का बांदा 46.7 के साथ और एमपी का राजगढ़ जिला 45 डिग्री के साथ सबसे गर्म शहर रहा।
भोजशाला मामले में MP के पूर्व CM दिग्विजय सिंह ने हाईकोर्ट के फैसले को अस्पष्ट बताते हुए कहा कि ASI को मंदिर के सबूत नहीं मिले। वहीं भोज उत्सव समिति ने दिग्विजय सरकार पर पूजा प्रतिबंधित करने का आरोप लगाया है। पढ़ें पूरी खबर।
भोपाल में रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की बहू ट्विशा शर्मा सुसाइड केस में नया मोड़। मायके वालों ने शव लेने से किया इनकार, दिल्ली AIIMS में दोबारा पोस्टमार्टम की मांग को लेकर सीएम हाउस के सामने किया प्रदर्शन।
मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा के जंगीपुरा रोड स्थित मदरसा रोड पर देर रात एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान और मकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में रखे इलेक्ट्रॉनिक सामान और एसी रिपेयरिंग के सिलेंडरों में धमाके होने लगे। धमाकों से पूरे इलाके में दहशत फैल गई।
मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने प्रदेश के अफसर और कर्मचारियों के अवकाश नियमों में बड़ा बदलाव किया है। दरअसल, वित्त विभाग द्वारा मप्र सिविल सेवा अवकाश नियम 2025 के तहत अवकाश मंजूरी के अधिकारों को विभाजित कर दिया है।