MPPSC राज्य सेवा परीक्षा 2023 का अंतिम परिणाम जारी। अजीत मिश्रा 966 अंकों के साथ टॉपर बने। कानूनी विवादों के बाद 229 पदों पर चयन हुआ। टॉप 10 में 3 महिलाएँ शामिल।

हाइलाइट्स
भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने राज्य सेवा परीक्षा 2023 का बहुप्रतीक्षित अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। यह परिणाम लंबे कानूनी विवादों के बाद आया है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से राज्य में कुल 229 पदों को भरा जाएगा, जिससे मध्य प्रदेश को नए प्रशासनिक अधिकारी मिलेंगे।
इस प्रतिष्ठित परीक्षा में अजीत मिश्रा ने प्रदेश में शीर्ष स्थान हासिल किया है। उन्होंने कुल 1575 अंकों में से 966 अंक प्राप्त किए हैं। दूसरे स्थान पर भुवनेश चौहान (941.75 अंक) रहे, जबकि यशपाल स्वर्णकार (909.25 अंक) ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
इस बार भी महिलाओं ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। कुल 19 डिप्टी कलेक्टर (संभावित) पदों में से, केवल 6 पद महिलाओं के लिए आरक्षित थे, लेकिन उन्होंने अपनी योग्यता के आधार पर 13 पदों पर चयन सुनिश्चित किया। हालांकि टॉप 5 में सभी पुरुष उम्मीदवार रहे, लेकिन टॉप 10 की सूची में 3 महिलाएँ (प्रिया अग्रवाल, अर्पिता राय, अदिति जैन) शामिल रहीं, जो उनकी मजबूत उपस्थिति को दर्शाता है।
यह परीक्षा परिणाम एक लंबी प्रक्रिया और कानूनी चुनौतियों से गुजरने के बाद जारी हुआ है।
परीक्षा चरण: प्रारंभिक परीक्षा दिसंबर 2023 में आयोजित की गई थी, जिसके बाद मुख्य परीक्षा 11 से 16 मार्च 2024 के बीच हुई।
इंटरव्यू: इंटरव्यू की प्रक्रिया 7 जुलाई से 7 अगस्त 2025 के बीच पूरी की गई थी।
कानूनी बाधा: परिणाम में देरी का मुख्य कारण प्रारंभिक परीक्षा के दो प्रश्नों पर विवाद था। उम्मीदवारों के पक्ष में निर्णय आने के बाद भी, आयोग ने मई 2024 में रिट अपील दायर कर परिणाम पर स्टे ले लिया था।
अंततः, जबलपुर हाई कोर्ट ने जुलाई 2025 में अंतिम सुनवाई पूरी की और 7 नवंबर को अपना निर्णय सुनाया। हाई कोर्ट के निर्देश के बाद, आयोग ने तत्परता दिखाते हुए 8 नवंबर की रात 7:30 बजे अंतिम परिणाम घोषित कर दिया।
| रैंक | नाम | कैटेगरी | कुल अंक |
| 1 | अजीत मिश्रा | EWS | 966 |
| 2 | भुवनेश चौहान | - | 941.75 |
| 3 | यशपाल स्वर्णकार | - | 909.25 |
| 4 | अभिषेक जैन | - | 889.25 |
| 5 | अनुराग गुर्जर | - | 888.25 |
| 6 | प्रिया अग्रवाल | - | 885 |
| 7 | अर्पिता राय | - | 869.50 |
| 8 | सूरज सिंह | - | 862.50 |
| 9 | कल्पेश सिंह | - | 862 |
| 10 | अदिति जैन | - | 861.75 |

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भोजशाला मामले में MP के पूर्व CM दिग्विजय सिंह ने हाईकोर्ट के फैसले को अस्पष्ट बताते हुए कहा कि ASI को मंदिर के सबूत नहीं मिले। वहीं भोज उत्सव समिति ने दिग्विजय सरकार पर पूजा प्रतिबंधित करने का आरोप लगाया है। पढ़ें पूरी खबर।
भोपाल में रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की बहू ट्विशा शर्मा सुसाइड केस में नया मोड़। मायके वालों ने शव लेने से किया इनकार, दिल्ली AIIMS में दोबारा पोस्टमार्टम की मांग को लेकर सीएम हाउस के सामने किया प्रदर्शन।
मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा के जंगीपुरा रोड स्थित मदरसा रोड पर देर रात एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान और मकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में रखे इलेक्ट्रॉनिक सामान और एसी रिपेयरिंग के सिलेंडरों में धमाके होने लगे। धमाकों से पूरे इलाके में दहशत फैल गई।
मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने प्रदेश के अफसर और कर्मचारियों के अवकाश नियमों में बड़ा बदलाव किया है। दरअसल, वित्त विभाग द्वारा मप्र सिविल सेवा अवकाश नियम 2025 के तहत अवकाश मंजूरी के अधिकारों को विभाजित कर दिया है।
मध्यप्रदेश के देवास जिले के पीपलरावा थाना क्षेत्र में बैराखेड़ी गांव के समीप प्याज से भरा एक मिनी ट्रक मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक के ऊपर सो रहे तीन मजदूरों की मौत हो गई। दो अन्य लोग घायल हो गए।
सुबह से ही श्रद्धालुओं का उत्साह देखते बन रहा था। ढोल-नगाड़ों, बैंड-बाजों और जयघोष के साथ श्रद्धालुओं ने भोजशाला परिसर में प्रवेश किया। महिलाएं, युवा, बुजुर्ग और बच्चे हाथों में मां सरस्वती के चित्र और धार्मिक ध्वज लिए पहुंचे।
मध्यप्रदेश के रतलाम में आज भीषण टेन हादसा हो गया। राहत की बात यह है कि सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया। दरअसल, दिल्ली निजामुद्दीन की ओर जा रही राजधानी एक्सप्रेस (12431) के दो कोच में रविवार सुबह आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।
दमोह (तेंदूखेड़ा) के आईईएस पब्लिक स्कूल में शिक्षिका की कथित मारपीट के शिकार 9 वर्षीय छात्र काव्य नामदेव की भोपाल एम्स में मौत। परिजनों ने शव के साथ एसपी ऑफिस घेरा, SIT करेगी जांच।
भोपाल के DPI परिसर में शिक्षक भर्ती परीक्षा-2025 के अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन। पदवृद्धि और जॉइनिंग की मांग पर अड़े वर्ग 2-3 के परीक्षार्थी। तेज धूप में महिला अभ्यर्थी की तबीयत बिगड़ी।
भोपाल के कोलार रोड पर शनिवार दोपहर एक SUV में भीषण आग लग गई। ट्रायल के दौरान हुई इस घटना में शोरूम की लापरवाही सामने आई है। अपनी ही जलती कार देख मालिक ने शोरूम में जमकर हंगामा किया। पढ़ें पूरी खबर।