MPPSC ने साक्षात्कारों के बीच अभ्यर्थियों को धोखाधड़ी से बचाने के लिए आवश्यक सूचना जारी की है। भर्ती में पास कराने के नाम पर पैसे मांगने वालों की शिकायत secretary-mp@nic.in पर की जा सकती है, जिसे गोपनीय रखा जाएगा। NEYU ने पारदर्शिता की इस पहल का स्वागत किया है।

इंदौर. स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने अभ्यर्थियों को धोखाधड़ी से बचाने के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक महत्वपूर्ण आवश्यक सूचना जारी की है। आयोग ने यह कदम वर्तमान में चल रहे विभिन्न साक्षात्कारों (इंटरव्यू) के बीच, भर्ती प्रक्रिया की निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखने के उद्देश्य से उठाया है।

आयोग द्वारा जारी नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि MPPSC में साक्षात्कार और परीक्षा मूल्यांकन की प्रक्रिया पूरी तरह से निष्पक्ष और योग्यता के आधार पर होती है। सूचना में आगे कहा गया है:
"यदि आयोग कार्यालय या बाहर का कोई व्यक्ति परीक्षा या साक्षात्कार में उत्तीर्ण कराने का आश्वासन देता है अथवा किसी कार्य के बदले किसी प्रकार की राशि की मांग करता है, तो अभ्यर्थी तुरंत इसकी शिकायत सचिव, लोक सेवा आयोग के ईमेल secretary-mp@nic.in पर कर सकते हैं। प्राप्त शिकायत को पूर्णतया गोपनीय रखा जाएगा।"
MPPSC इंदौर के ओएसडी डॉ. आर. पंचभाई ने इस सूचना को 'सतर्कता' कदम बताया। उन्होंने जानकारी दी कि आयोग में सहायक प्राध्यापक, क्रीड़ा अधिकारी, ग्रंथपाल (उच्च शिक्षा) के साथ-साथ विशेषज्ञ मेडिकल ऑफिसर के इंटरव्यू लगातार चल रहे हैं और परिणाम भी जारी हो रहे हैं। इसी संवेदनशील समय को देखते हुए यह आवश्यक सूचना इस वर्ष सतर्कता के तौर पर जारी की गई है।
नेशनल एजुकेटेड यूथ यूनियन (NEYU) ने आयोग के इस कदम का स्वागत किया है। NEYU ने 'एक्स' पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अब अभ्यर्थी 'व्हिसलब्लोअर' बन सकते हैं। NEYU ने कहा, लंबे समय से आयोग की भर्तियों में पारदर्शिता बढ़ाने की मांग की जाा रही थी। आयोग इस पहल को केवल औपचारिकता मात्र न रखे, बल्कि इसे कड़ाई से लागू करे, ताकि मध्य प्रदेश के लाखों युवाओं का भविष्य सुरक्षित रह सके।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने प्रदेश के 52 जिलों में शिक्षक पात्रता परीक्षा की तैयारियां शुरू कर दी हैं। 33,834 शिक्षकों के लिए 20 नवंबर 2026 तक परीक्षा केंद्रों की सूची मांगी गई है।
मध्य प्रदेश में सेवारत शिक्षकों के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा 20 दिसंबर को होगी। 40 हजार शिक्षकों की पदोन्नति इस पर निर्भर है। जानिए परीक्षा पैटर्न, छूट और पूरी खबर।
आयुर्वेद पीजी में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के लिए बड़ी राहत। भारतीय चिकित्सा पद्धति राष्ट्रीय आयोग (NCISM) द्वारा दिसंबर में दूसरी एनटीईटी-2026 परीक्षा आयोजित करने की संभावना है।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 6 से 8 तक कौशल शिक्षा को अनिवार्य रूप से लागू करने के लिए शिक्षकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम की घोषणा की है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को एनसीईआरटी द्वारा तैयार की गई कौशल बोध पुस्तकों के जरिए बच्चों को पढ़ाने का सही तरीका सिखाना है।
शिक्षक पात्रता परीक्षा-2026 में शामिल होने वाले शिक्षकों को अब अपनी योग्यता साबित करने के लिए परीक्षा में निर्धारित न्यूनतम अंक हासिल करना अनिवार्य होगा। परीक्षा का आयोजन 20 दिसंबर को सुबह 11 बजे से किया जाएगा।अभ्यर्थियों को एक हजार रुपए परीक्षा शुल्क जमा करना होगा। हालांकि आवेदन की रफ्तार धीमी बनी हुई है।
मध्य प्रदेश सरकार ने 70 हजार शिक्षकों के छठे वेतनमान के एरियर्स पर जबलपुर हाईकोर्ट के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती। साथ ही शिक्षक पात्रता परीक्षा की तारीखों पर आया नया अपडेट।
सीआईएससीई (CISCE) ने वर्ष 2027 की ICSE (कक्षा 10) और ISC (कक्षा 12) बोर्ड परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। 10वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से और 12वीं की 9 फरवरी से शुरू होंगी।
मध्य प्रदेश में शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को लेकर शिक्षक संगठनों का विरोध और असमंजस बरकरार है। तमाम विरोध प्रदर्शनों और परीक्षा को टालने की मांग के बावजूद शासन स्तर पर परीक्षा नहीं टली है। तय कार्यक्रम के अनुसार, अब यह परीक्षा आगामी 20 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने आगामी शैक्षणिक सत्र के लिए 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट आधिकारिक रूप से जारी कर दी है। इस घोषणा के बाद से छात्रों और अभिभावकों में परीक्षा की तैयारियों को लेकर हलचल तेज हो गई है।
सीबीएसई 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर! इस साल सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट अभी तक नहीं आई है। पिछले साल जहां सितंबर में ही शेड्यूल जारी हो गया था। वहीं इस बार अक्टूबर आखिरी तक भी कोई आधिकारिक अपडेट न होने से छात्रों में असमंजस की स्थिति है।