रीवा जिले के नदना गांव में कच्चे मकान की दीवार गिरने से दो लोगों की मौत और एक घायल हो गया। प्रशासन ने मृतकों के परिवार को 4 लाख रुपये की आर्थिक मदद और अंत्येष्टि सहायता देने की घोषणा की है।

हाइलाइट्स
रीवा, स्टार समाचार वेब
बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के नदना गांव में शनिवार शाम करीब चार बजे कच्चे मकान की दीवार गिरने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना उस वक्त हुई जब पुराने घर की दीवार को मकान मालिक समेत दो श्रमिक गिरा रहे थे। मौके पर मौजूद लोगों ने मलबे में दबे तीनों लोगों को बाहर निकाला। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है और जांच शुरू कर दिया है।
जिला मुख्यालय से 35 किलोमीटर दूर नदना गांव में रहने वाले रावेंद्र सिंह उर्फ पप्पू द्वारा अपने जर्जर पुराने कच्चे मकान को ढहाकर नए मकान का निर्माण करना चाहते थे। जिसके लिए कच्चे मकान की दीवार को गिराने का काम किया जा रहा था। इस काम में दो श्रमिक लगे हुये थे। शनिवार शाम करीब चार बजे दीवार अचानक से भरभरा कर गिर गई। जिसके मलवे के नीचे मकान मालिक रावेन्द्र सिंह समेत श्रमिक गणेश कोल एवं रिंकू कोल दब गये। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गयी और तीनों को बाहर निकाल कर उपचार के लिये संजय गांधी अस्पताल पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने रावेन्द्र सिंह एवं गणेश कोल को मृत घोषित कर दिया है। वहीं रिंकू कोल की हालत चिंताजनक बतायी गई है।
पीड़ितों को 4 लाख रुपये की मिलेगी आर्थिक सहायता
घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम संजय जैन तथा थाना प्रभारी बैकुण्ठपुर ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को तत्काल संजय गांधी अस्पताल रीवा में भर्ती कराया गया। कलेक्टर प्रतिभा पाल ने कहा है कि दुर्घटना में मृतकों की आत्मा को ईश्वर शांति प्रदान करें तथा परिजनों को यह आपार दुख सहने की शक्ति दे। मृतकों के परिजनों को संबल योजना के तहत 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता एवं पांच-पांच हजार रुपए अंत्येष्टि सहायता के रूप में दिये जा रहे हैं। दुर्घटना में घायल रिंकू कोल की स्थिति में सुधार हो रहा है उन्हें भी आर्थिक सहायता मंजूर की जा रही है।
ग्रामीणों ने किया राहत बचाव कार्य
दीवार गिरने के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। जिसके बाद ग्रामीण एकत्रित हुये और कड़ी मशक्कत के बाद तीनों व्यक्तियों को मलवे से बाहर निकाला। इसके बाद एम्बुलेंस की मदद से घायलों को संजय गांधी अस्पताल पहुंचाया। इस बीच पुलिस भी घटना स्थल पहुंच गई थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना को जांच में लिया है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।