मध्य प्रदेश में 25 सितंबर 2026 से ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’ की शुरुआत होगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल से 351 बसों को हरी झंडी दिखाएंगे। जानिए रूट, सुविधाएं और योजना की पूरी जानकारी।

भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश के नागरिकों को सुरक्षित, सुलभ, आधुनिक और पर्यावरण के अनुकूल सार्वजनिक परिवहन सुविधा प्रदान करने के लिए प्रदेश सरकार एक बड़ा कदम उठाने जा रही है। परिवहन विभाग की महत्वाकांक्षी योजना ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’ का शुभारंभ 25 सितंबर 2026 को होने जा रहा है। भोपाल के दशहरा मैदान में आयोजित होने वाले भव्य राज्यस्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुरुआती चरण में 351 आधुनिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के विभिन्न शहरों के बीच कनेक्टिविटी को मजबूत करना, दैनिक यात्रियों को राहत देना और पर्यावरण-अनुकूल परिवहन को बढ़ावा देना है।
इस राज्यस्तरीय कार्यक्रम के दौरान एक साथ 351 बसों को रवाना किया जाएगा, जिन्हें मुख्य रूप से दो श्रेणियों में विभाजित किया गया है:
इंटरसिटी बसें (120): ये बसें दो या दो से अधिक शहरों के बीच आवागमन को बेहद सुगम, सुरक्षित और तीव्र बनाएंगी।
इंट्रासिटी बसें (231): ये बसें शहरों के भीतर नागरिकों को सस्ती और सुलभ यात्रा की सुविधा प्रदान करेंगी।
प्रथम चरण में प्रदेश के 7 प्रमुख शहरों की बसों का संचालन शुरू किया जा रहा है, जिसमें इंदौर, भोपाल, जबलपुर, रीवा, देवास, कटनी और भिंड शामिल हैं:
इंदौर: कुल 145 बसें (50 इंटरसिटी और 95 इंट्रासिटी)
भोपाल: कुल 106 बसें (23 इंटरसिटी और 83 इंट्रासिटी)
जबलपुर: कुल 67 बसें (14 इंटरसिटी और 53 इंट्रासिटी)
अन्य जिले: रीवा (18 इंटरसिटी), देवास (10 इंटरसिटी), कटनी (3 इंटरसिटी) और भिंड (2 इंटरसिटी)।
राज्य सरकार की इस दीर्घकालिक योजना के तहत वर्ष 2031 तक प्रदेश की 75 प्रतिशत ग्राम पंचायतों को बस सेवा से जोड़कर ग्रामीण कनेक्टिविटी को मजबूत किया जाएगा। पूरे प्रदेश में लगभग 15,000 से अधिक आधुनिक सार्वजनिक बसें संचालित की जाएंगी, जिससे प्रतिदिन 30 लाख से अधिक यात्रियों को सुरक्षित आवागमन का लाभ मिलेगा। इसके अलावा, यात्रियों की सुविधा के लिए राज्यभर में 180 से अधिक आधुनिक बस स्टैंड्स, टर्मिनल्स और डिपो का कायाकल्प किया जाएगा। पर्यावरण संरक्षण और कार्बन उत्सर्जन को कम करने के लिए स्वच्छ ईंधन तथा इलेक्ट्रिक बसों के विस्तार पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के अंतर्गत संचालित सभी बसों की मॉनिटरिंग इंटेलिजेंट ट्रांसपोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम (ITMS) के माध्यम से की जाएगी। इसके लिए मध्य प्रदेश यात्री परिवहन एण्ड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (MPYPIL) और उसकी सहायक कंपनियों द्वारा अत्याधुनिक कमांड-कंट्रोल सेंटर स्थापित किए गए हैं।
यात्रियों, विशेषकर महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। प्रत्येक बस में 07 सीसीटीवी कैमरे, पैनिक बटन और रियल-टाइम व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग (VLTD) सिस्टम लगाए गए हैं। साथ ही, पैसेंजर इंफॉर्मेशन सिस्टम (PIS), ड्राइवरों की तकनीकी ट्रेनिंग और त्वरित शिकायत निवारण तंत्र के माध्यम से पूरी यात्रा को सुरक्षित और समयबद्ध बनाया गया है।
इस योजना को गति देने के लिए जन-निजी भागीदारी (PPP) मॉडल के तहत पारदर्शी अनुबंध और प्रोत्साहन योजनाएं लागू की गई हैं। इससे निजी बस ऑपरेटरों को राजस्व बढ़ाने, विज्ञापन व कार्गो जैसी नॉन-फेयर सेवाओं का लाभ लेने और आधुनिक डिपो का उपयोग करने की सुविधा मिलेगी। इस संपूर्ण परिवहन क्रांति से वाहन निर्माण, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर और तकनीकी सेवाओं के क्षेत्र में निवेश बढ़ेगा, जिससे प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए द्वार खुलेंगे।
मध्य प्रदेश में 25 सितंबर 2026 से ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’ की शुरुआत होगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल से 351 बसों को हरी झंडी दिखाएंगे। जानिए रूट, सुविधाएं और योजना की पूरी जानकारी।
अमरपाटन के निजी स्कूल में फीस बकाया होने पर कक्षा 10वीं के छात्र को परीक्षा से रोकने का आरोप है। विवाद के बाद छात्र और भाई से मारपीट मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की।
मैहर के बिगौड़ी गांव में भैयालाल कोल की हत्या के बाद तनाव और भय की चर्चा है। कुछ घरों पर ‘घर बिकाऊ है’ लिखे मिले। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा।
मैहर कलेक्टर कार्यालय में कर्मचारियों की कमी दूर करने सतना से तीन लिपिक भेजे गए। मूल पदस्थापना सतना में रखते हुए अंतर-जिला कार्य व्यवस्था के अधिकार और नियमों को लेकर प्रशासनिक सवाल उठ रहे हैं।
पीएमश्री और सांदीपनि विद्यालयों में सत्र 2026-27 से डिजिटल हॉलिस्टिक प्रोग्रेस कार्ड लागू होगा। विद्यार्थियों के अंक, सीखने की क्षमता, व्यवहार, सामाजिक-भावनात्मक और शारीरिक विकास का समग्र आकलन किया जाएगा।
सतना के भैंसाखाना चौक में मसाला लदा पिकअप 200 केवीए ट्रांसफार्मर से टकरा गया। ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होने से बिजली आपूर्ति बाधित हुई। बिजली कंपनी ने ढाई लाख रुपये नुकसान बताया और एफआईआर दर्ज कराई।
मध्य प्रदेश में नए यूपीआई चार्ज (MDR) के विरोध में व्यापारियों का 'नो-UPI डे' प्रदर्शन। भोपाल, इंदौर और जबलपुर में 2000 रुपए से अधिक के यूपीआई भुगतान बंद। जानिए क्या हैं नए नियम और विरोध की वजह।
मध्यप्रदेश के सागर जिले के जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी और 30 हजार के इनामी बदमाश मनीष लोधी उर्फ यशवंत ठाकुर की बुधवार को पुलिस से मुठभेड़ हो गई। मालथौन थाना क्षेत्र के नोनिया-सेसई रोड घाटी पर हुई मुठभेड़ में मनीष के पैर में गोली लगी।
अदालत ने सीलिंग की प्रक्रिया में बरती जा रही लापरवाही पर कड़ी नाराजगी जताई। सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि रहवासी क्षेत्रों में किसी भी प्रकार की व्यावसायिक गतिविधियां नहीं होनी चाहिए और सीलिंग या डिमोलिशन की कार्रवाई बिना किसी रुकावट के जारी रहेगी।
दतिया विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक घनश्याम सिंह के निर्वाचन को जबलपुर हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। भाजपा नेता ने चुनावी शपथपत्र में 1991 के आपराधिक मामले की जानकारी छिपाने का आरोप लगाया है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह