नगर निगम की बजट काउंसिल बैठक हंगामे की भेंट चढ़ी। स्लॉटर हाउस और आदमपुर लैंडफिल टेंडर को लेकर सत्ता पक्ष-विपक्ष में तीखा टकराव। जानें पूरी रिपोर्ट।

भोपाल नगर निगम परिषद की बैठक हुईर्।
भोपाल। स्टार समाचार वेब
नगर सरकार का बजट महापौर मालती राय ने पेश किया। शहर में विकास के लिए हर वार्ड को 50 लाख रुपए वार्ड नियोजन निधि में देने और पुराने अधूरे वादों को पूरा करने का भरोसा दिलाया। करीब 3500 करोड रुपये का बजट रखा गया है। पिछली बार कुल 3611 करोड़ रुपए का बजट पेश किया गया था।
तालाब सौंदर्यीकरण
विसर्जन घाट और छठ घाट
कुलियों के लिए आवास
सड़क और ट्रैफिक सुधार
नव बहार सब्जी मंडी
नगर निगम की बजट काउंसिल बैठक की शुरुआत ही हंगामेदार रही। वंदे मातरम के गान के साथ शुरू हुई इस बैठक में शहर के विकास और बजट पर चर्चा होने के बजाय 'स्लॉटर हाउस' (बूचड़खाना) और 'गोमांस' का मुद्दा छाया रहा। प्रश्नकाल के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच हुई तीखी नोकझोंक के कारण सदन की कार्यवाही कई बार बाधित हुई।
बैठक की शुरुआत में नेता प्रतिपक्ष शबिस्ता जकी ने स्लॉटर हाउस का मुद्दा उठाते हुए प्रशासन को घेरा। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली बैठक में दिए गए निर्देशों के बावजूद कथित गोहत्या मामले में असलम चमड़ा और अन्य दोषी अधिकारियों पर कठोर कार्रवाई नहीं की गई। विपक्ष ने मांग की कि इस मामले की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ FIR दर्ज हो।
जवाब में एमआईसी सदस्य आरके सिंह बघेल और चेयरपर्सन ने बताया कि आरोपी असलम चमड़ा के खिलाफ NSA (राष्ट्रीय सुरक्षा कानून) के तहत पहले ही कार्रवाई की जा चुकी है। हालांकि, बीजेपी पार्षदों ने भी अपनी ही सरकार के अधिकारियों पर कार्रवाई न होने को लेकर नाराजगी जताई।
महापौर मालती राय ने बचाव करते हुए कहा कि स्लॉटर हाउस का टेंडर पिछली सरकार के कार्यकाल में हुआ था और वर्तमान में सभी प्रक्रियाएं नियमों के अधीन हैं। गोमांस के मुद्दे पर चर्चा के दौरान महापौर और नेता प्रतिपक्ष के बीच व्यक्तिगत छींटाकशी भी देखने को मिली। वरिष्ठ भाजपा पार्षदों ने भी सुर में सुर मिलाते हुए लापरवाह अफसरों को तत्काल हटाने की मांग की।
हंगामे के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि बात निजी खान-पान तक पहुंच गई। नेता प्रतिपक्ष ने सदन में कहा, "मैं निगम की चाय तक नहीं पीती।" इस पर एमआईसी सदस्य सुषमा बाविसा ने पलटवार करते हुए उन्हें 'झूठा' बताया और दावा किया कि उन्होंने यहां भोजन किया है। इस छोटी सी बात पर दोनों पक्षों में लंबी बहस छिड़ गई।
विवादों के बीच कांग्रेस पार्षदों ने एक नया रुख अपनाते हुए मांग की कि नगर निगम परिषद की ओर से राज्य सरकार को एक आधिकारिक प्रस्ताव भेजा जाए, जिसमें गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की अपील की जाए।
प्रश्नकाल के बाद जब आदमपुर लैंडफिल टेंडर का एजेंडा सामने आया, तो सदन ने एकमत से इसका विरोध किया। एमआईसी सदस्य रवींद्र यति ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पिछली बैठक में इस टेंडर को टालने का फैसला हुआ था, लेकिन निगम अधिकारियों ने हेरफेर कर इसे 'सिफारिश' में बदल दिया। चेयरमैन ने इस धांधली पर सख्त रुख अपनाते हुए नगर निगम कमिश्नर को टेंडर पर अंतिम निर्णय लेने के लिए अधिकृत किया है। साथ ही, फाइल में छेड़छाड़ करने वाले अधिकारियों के खिलाफ जांच के आदेश दिए गए हैं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

मध्यप्रदेश: बैंक ऑफ बड़ौदा ब्लैक लिस्ट... सरकारी लेनदेन पर प्रतिबंध

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सतना और मैहर सहित जिलेभर में सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित हुए। जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, सामाजिक संगठनों और विद्यार्थियों ने भाग लेकर योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया।
इंदौर में शुरू हुई डीजल की होम डिलीवरी सुविधा। व्हाट्सएप के जरिए ऑर्डर करें 200 लीटर तक डीजल। जानें कैसे काम करती है यह सुविधा और क्या हैं नियम।
सतना जिला अस्पताल में प्रसूता के गर्भस्थ शिशु की मौत पर परिजनों ने उपचार और सिजेरियन में देरी का आरोप लगाया है। घटना के बाद प्रसूति सेवाओं की कार्यप्रणाली पर सवाल उठते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की गई।
रेलवे ने बिना टिकट यात्रा, धूम्रपान और महिला कोच में अनधिकृत प्रवेश सहित कई उल्लंघनों पर जुर्माना बढ़ा दिया है। वहीं पुणे-दानापुर अमृत भारत एक्सप्रेस 27 जून से सतना और मैहर होकर नियमित चलेगी।
सतना में आयोजित नीट यूजी री-एग्जाम कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुआ। फिजिक्स का पेपर कठिन रहा, जबकि एक छात्र केंद्र संबंधी गलत जानकारी के कारण परीक्षा से वंचित रह गया, जिससे प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल उठे।
मध्यप्रदेश में अपने लाजवाब स्वाद के लिए प्रसिद्ध रतलाम जिले की बालम ककड़ी और रतलामी गराडू को अब राष्ट्रीय के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल गई है। इन दोनों उत्पादों को जीआई टैग मिल गया है। गराडू को मालवी गराडू के नाम से यह मान्यता मिली है।
मध्यप्रदेश में अब दुकानों का डिजिटल सत्यापन होगा। सड़क किनारे से लेकर हॉकर्स कॉर्नर और बड़े भवनों में खान-पान की दुकानों की जियो टैगिंग होगी। उसके बाद ही खाद्य लाइसेंस मिलेगा। खाद्य एवं सुरक्षा ने नए नियम लागू किए हैं जिसकी शुरुआत राजधानी भोपाल में होने जा रही है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही दुकानदार को लाइसेंस मिल पाएगा।
मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के बैतूल राष्ट्रीय राजमार्ग पर टेमनी खुर्द के समीप आज भीषण सड़क हादसा हो गया। मजदूरों से भरी एक पिकअप वाहन की ट्रक से आमने-सामने टक्कर हो गई। जहां 5 लोगों की मौत हो गई और कई गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं दावा किया जा रहा है कि मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कूनो नेशनल पार्क पहुँचकर चीता प्रोजेक्ट की प्रगति का जायजा लिया। भारत में अब 52 चीते हैं। राष्ट्रपति ने चीता कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का अवलोकन किया और अधिकारियों के साथ चर्चा की।
जबलपुर के रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के 36वें दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भाग लिया। उन्होंने युवाओं से जनजातीय समाज के विकास और भारतीय संस्कृति के संरक्षण का आह्वान किया।