कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी को ड्रग्स मामले में पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। नाना ने इसे राजनीतिक प्रतिशोध बताया, जबकि उन पर पहले भी कई गंभीर मामले दर्ज हैं।

इंदौर। स्टार समाचार वेब
Nana Patwari News: मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी को ड्रग्स तस्करी से जुड़े एक मामले में इंदौर पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस घटनाक्रम को लेकर शुक्रवार को जीतू पटवारी और नाना पटवारी ने एक साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस की और पुलिस की कार्रवाई को सीधे तौर पर 'राजनीतिक प्रतिशोध' करार दिया है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान नाना पटवारी ने स्वीकार किया कि वे तीन साल पहले तक ड्रग्स का सेवन करते थे, लेकिन रिहैब सेंटर में इलाज के बाद उन्होंने पूरी तरह नशा छोड़ दिया है। उन्होंने दावा किया कि ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपियों से उनका कोई लेना-देना नहीं है। नाना के अनुसार, वे अपनी कार की सर्विसिंग कराने गए थे, तभी पुलिस उन्हें अपने साथ ले गई। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेने का कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया और दिन भर शहर में इधर-उधर घुमाती रही। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिस स्कॉर्पियो वाहन में नशीला पदार्थ मिलने की बात कही जा रही है, वह संजय कौशल उर्फ रॉनी की है, न कि उनकी।
पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने अपने भाई का बचाव करते हुए कहा कि राज्य सरकार अपनी सत्ता का दुरुपयोग कर विपक्ष को निशाना बना रही है। उन्होंने जोर देकर कहा कि नाना का ड्रग्स तस्करी से कोई संबंध नहीं है और उन्हें केवल इसलिए परेशान किया जा रहा है क्योंकि वे उनके भाई हैं।
नरेंद्र सिंह रावत, डीसीपी इंदौर
नाना पटवारी का आपराधिक रिकॉर्ड काफी लंबा रहा है। उनके खिलाफ हत्या के प्रयास सहित 10 आपराधिक मामले दर्ज हैं।
पुराने आपराधिक मामले: उन पर 2023 के विधानसभा चुनाव के दौरान हत्या के प्रयास के एक सात साल पुराने मामले में गिरफ्तारी का सामना करना पड़ा था।
जमीन विवाद और FIR: वर्ष 2025 में तेजाजी नगर थाने में उन पर जमीन पर कब्जे का प्रयास करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में FIR दर्ज की गई थी।
महिला से बदसलूकी: नवंबर 2018 में उन पर धारा 354(A) के तहत घर में घुसकर बदसलूकी करने का गंभीर केस दर्ज हुआ था।
खुशी कूलवाल सुसाइड केस: जुलाई 2018 में खुशी कूलवाल आत्महत्या मामले में भी नाना पटवारी का नाम सामने आया था। वर्तमान में पुलिस इस मामले की ड्रग कनेक्शन और हाई प्रोफाइल पार्टियों के एंगल से भी जांच कर रही है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भोपाल स्थित बीएचईएल (BHEL) ऑफिसर्स क्लब में दो दिवसीय गरबा महोत्सव का आयोजन हुआ। जानिए विजेताओं के नाम और कार्यक्रम की पूरी झलकियाँ।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में सिंहस्थ-2028 की तैयारियों की समीक्षा की। 20,000 करोड़ के 175 निर्माण कार्यों, घाटों के एप्रोच रोड, टेंट सिटी और प्रभावित व्यापारियों के पुनर्वास के लिए दिए अहम निर्देश।
मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित रिछाई औद्योगिक क्षेत्र की पारले-जी बिस्किट फैक्ट्री में सोमवार को भीषण आग लग गई। आग बुझाने के प्रयास जारी हैं।
मध्यप्रदेश सरकार ने बीती देर रात एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए चार आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इस अचानक हुए बदलाव के तहत भोपाल नगर निगम आयुक्त संस्कृति जैन को उनके पद से हटाकर मंत्रालय भेज दिया गया है।
उत्तर प्रदेश में वाराणसी के रूपापुर स्थित हाईवे के ओवरब्रिज पर आज सुबह ट्रक की टक्कर से स्कॉर्पियो सवार चार लोगों की मौत हो गई। हादसे में चार अन्य घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है।
ग्वालियर के शीतला माता मंदिर के पास हुए भीषण सड़क हादसे में 15 लोगों की मौत के बाद सीएम मोहन यादव ने कड़ा एक्शन लिया है। लापरवाह सीएसपी और 8 पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई के साथ मुआवजे का ऐलान किया गया है।
पांढुर्णा के तिगांव हाईवे पर बीती देर रात 12 बजे फोरलेन सड़क पार करते समय कार की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी की मौत हो गई, जबकि उनकी तीन मासूम बेटियां घायल हो गईं। परिवार देवियों के दर्शन कर अपने गांव चाटवा लौट रहा था।
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास बीती देर रात एक अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। हादसा लगभग 1:30 बजे छिनोर की तरफ से आने वाली सड़क पर हुआ।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आंध्र प्रदेश में प्रमुख उद्योगपतियों से मुलाकात कर मध्य प्रदेश में निवेश के अवसरों की जानकारी दी। निवेशकों को भोपाल में होने वाले GIS 2027 का दिया न्योता।
पूर्व CM दिग्विजय सिंह ने इंदौर में प्रेस वार्ता कर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। उन्होंने राम मंदिर ट्रस्ट में ₹18 करोड़ के जमीन सौदे, SIR प्रक्रिया में गड़बड़ी और RSS के खातों पर ED जांच की मांग उठाई।