78वें अंतरराष्ट्रीय निरंकारी संत समागम के लिए रेल प्रशासन ने नांदेड़ से पानीपत के बीच दो ट्रिप स्पेशल ट्रेनें (07635/07636) चलाने का निर्णय लिया है। इटारसी, रानी कमलापति, बीना समेत इन स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन। पूरा टाइम-टेबल और ठहराव देखें।

भोपाल. स्टार समाचार वेब
दिल्ली में आयोजित होने वाले 78वें अंतरराष्ट्रीय निरंकारी संत समागम में भाग लेने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए, रेल प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। महाराष्ट्र के नांदेड़ से हरियाणा के पानीपत के बीच दो ट्रिप स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा।
यह विशेष ट्रेनें भोपाल मंडल के प्रमुख स्टेशनों जैसे इटारसी, रानी कमलापति (Rani Kamalapati) और बीना से होकर गुजरेंगी, जिससे इन क्षेत्रों के यात्रियों को भी सुविधा मिलेगी।
सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया ने जानकारी देते हुए बताया कि यात्री भार को देखते हुए विभिन्न रूट्स पर विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। यात्रियों से आग्रह है कि वे इन पूजा स्पेशल ट्रेनों के ठहराव और समय से जुड़ी नवीनतम जानकारी के लिए रेल मदद 139, एनटीईएस ऐप, या रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से अपडेट देखते रहें।
नांदेड़-पानीपत स्पेशल ट्रेन का समय (ट्रेन संख्या 07635)
गाड़ी संख्या 07635 नांदेड़-पानीपत स्पेशल का परिचालन बुधवार और शनिवार को होगा। यह ट्रेन नांदेड़ से सुबह 7:40 बजे रवाना होगी और यात्रा के दौरान इसका समय इस प्रकार रहेगा:
इटारसी: रात 11:40 बजे
रानी कमलापति: देर रात 1:40 बजे
बीना: सुबह 4:10 बजे
नई दिल्ली: दोपहर 3:00 बजे
पानीपत: शाम 5:30 बजे
पानीपत-नांदेड़ स्पेशल की वापसी यात्रा (ट्रेन संख्या 07636)
वापसी में, गाड़ी संख्या 07636 पानीपत-नांदेड़ स्पेशल गुरुवार और मंगलवार को चलाई जाएगी। यह पानीपत से शाम 7 बजे प्रस्थान करेगी।
नई दिल्ली: रात 8:40 बजे
बीना (अगले दिन): सुबह 7:30 बजे
रानी कमलापति: सुबह 9:50 बजे
इटारसी: दिन में 11:40 बजे
नांदेड़ (तीसरे दिन): सुबह 6:00 बजे
इन स्टेशनों पर रहेगा ठहराव
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए, दोनों दिशाओं में इन विशेष ट्रेनों का ठहराव निम्नलिखित स्टेशनों पर सुनिश्चित किया गया है:
पूर्णा, परभणी, जालना, औरंगाबाद, मनमाड़, जलगांव, भुसावल, खंडवा, इटारसी, रानी कमलापति, बीना, झांसी, आगरा, मथुरा, कोसीकलां और नई दिल्ली।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
राजधानी भोपाल में लोक आस्था के महापर्व छठ पर उमड़ी श्रद्धा की भीड़। मंत्री विश्वास सारंग ने विभिन्न छठ घाटों पर पहुंचकर की पूजा-अर्चना। जानिए शीतलदास की बगिया सहित प्रमुख घाटों के विशेष आयोजन और पारण की पूरी जानकारी।
रीवा मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष और पूर्व डीन डॉ. मनोज इंदुलकर पर एक महिला द्वारा मानसिक उत्पीड़न और छेड़छाड़ के गंभीर आरोप लगे हैं। जूनियर डॉक्टरों के प्रदर्शन और प्रशासनिक कार्रवाई की पूरी रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।
ग्वालियर के बहोड़ापुर इलाके में आठवीं कक्षा की 13 वर्षीय छात्रा के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोपियों ने कोचिंग से लौटते वक्त उसे जबरन स्कूटी पर बैठाकर दरगाह के पास स्थित एक खाली तलघर में इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और अन्य धाराओं में केस दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना पुलिस ने ट्रांसपोर्ट नगर में चल रहे ऑनलाइन गेमिंग रैकेट का खुलासा किया है। 'LOTUS-247' के जरिए हो रही ठगी में लंदन और मुंबई कनेक्शन सामने आया है।
भोपाल के जहांगीराबाद में रविवार तड़के गोवंश काटे जाने की सूचना से तनाव फैल गया। बजरंग दल व विहिप के प्रदर्शन के बाद प्रशासन ने आरोपी के अवैध अतिक्रमण को तोड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
भोपाल के भदभदा चौराहे पर रैपिडो बाइक से ऑफिस जा रही ट्रेनी पत्रकार सपना कुमारी की डंपर से कुचलकर मौत। कट मारने के बाद असंतुलित होकर गिरी थीं सड़क पर।
मध्य प्रदेश सरकार ने सरकारी विभागों में नियमित पदों पर काम कर रहे आउटसोर्स कर्मचारियों की सेवाएं मार्च 2027 तक समाप्त करने के निर्देश दिए हैं। इस फैसले से चतुर्थ श्रेणी को छोड़कर प्रदेश के करीब 2 से 2.5 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों की नौकरी पर संकट गहरा गया है। पढ़ें पूरी खबर और नए भर्ती नियम।
वन विकास निगम लामता परियोजना मंडल बालाघाट के परियोजना परिक्षेत्र वारासिवनी अंतर्गत कटंगी-तुमसर नागपुर रेलवे ट्रैक पर पौनिया गांव के पास मालगाड़ी की चपेट में आने से तीन वर्षीय बाघ शावक की मौत हो गई। घटना दरमियानी रात करीब तीन बजे की बताई जा रही है।
लोकायुक्त पुलिस ने सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के SDO संजीव शर्मा के पचमढ़ी और छिंदवाड़ा स्थित आवासों पर छापा मारा। तलाशी में 2.5 किलो सोना, 26 लाख नकद, दो होटल-रिसॉर्ट और जमीन के 28 दस्तावेजों समेत 7.60 करोड़ की संपत्ति का खुलासा हुआ है।
इंदौर नगर निगम ने 10 साल की सेवा पूरी कर चुके दैनिक वेतनभोगी और सफाई कर्मचारियों को विनियमित (नियमित) करने का संकल्प पारित किया है। जानें मेयर पुष्यमित्र भार्गव की इस घोषणा और 2016 के सर्कुलर से जुड़ी पूरी जानकारी।