नीट परीक्षा 2026 के लिए भोपाल में कड़ी सुरक्षा और परीक्षार्थियों के लिए स्पेशल ट्रेनों की व्यवस्था। केंद्र प्रभारियों को दिए गए विशेष निर्देश।

भोपाल। स्टार समाचार वेब
21 जून 2026 को आयोजित होने वाली नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG) के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। मध्य प्रदेश में परीक्षा की शुचिता और छात्रों की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए हाई अलर्ट जारी किया गया है। भोपाल में परीक्षा का आयोजन 13,774 छात्र देंगे, जबकि राज्य के अन्य प्रमुख शहरों जैसे छिंदवाड़ा, गुना, विदिशा, नर्मदापुरम और अशोकनगर में भी हजारों परीक्षार्थी शामिल होंगे। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को रोकने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे और जैमर की निगरानी रहेगी। परीक्षार्थियों के समय प्रबंधन के लिए केंद्रों के बाहर बड़ी घड़ियां लगाई जाएंगी, और स्वास्थ्य आपात स्थिति से निपटने के लिए केंद्रों पर डॉक्टरों की टीम तैनात रहेगी।
कलेक्टर ने प्रभारियों के साथ समीक्षा की
परीक्षा की तैयारियों को लेकर भोपाल कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने सभी 32 केंद्र प्रभारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए गए कि एक जैसे नाम वाले सेंटरों के कारण छात्रों को होने वाली उलझन को दूर करने के लिए नाम और स्थान की जानकारी पूरी तरह स्पष्ट रखी जाए। प्रशासन ने विशेष रूप से हमीदिया रोड और पुराने शहर में मेट्रो निर्माण के कारण बाधित हो रहे रास्तों को लेकर पुलिस को सतर्क किया है, ताकि ट्रैफिक जाम न हो और छात्र समय पर केंद्र पहुंच सकें। सेंटरों तक पहुंचने के लिए बेहतर दिशा-निर्देश बोर्ड लगाने के भी निर्देश दिए गए हैं।
परीक्षा के लिए विशेष ट्रेन चलेगी
छात्रों की सुगम यात्रा के लिए रेलवे ने भी बड़ा कदम उठाया है। 20 जून को इंदौर, भोपाल और रतलाम के बीच एक विशेष ट्रेन का संचालन किया जाएगा। गाड़ी संख्या 09354 इंदौर-भोपाल स्पेशल ट्रेन सुबह 11.25 बजे इंदौर से रवाना होगी और शाम 5 बजे भोपाल पहुंचेगी। वहीं, वापसी के लिए गाड़ी संख्या 09353 भोपाल–रतलाम स्पेशल ट्रेन उसी दिन शाम 7.40 बजे भोपाल से प्रस्थान करेगी। यह सुविधा उन छात्रों के लिए बेहद मददगार साबित होगी जो दूरस्थ शहरों से भोपाल परीक्षा देने आ रहे हैं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में सेवारत शिक्षकों के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा 20 दिसंबर को होगी। 40 हजार शिक्षकों की पदोन्नति इस पर निर्भर है। जानिए परीक्षा पैटर्न, छूट और पूरी खबर।
आयुर्वेद पीजी में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के लिए बड़ी राहत। भारतीय चिकित्सा पद्धति राष्ट्रीय आयोग (NCISM) द्वारा दिसंबर में दूसरी एनटीईटी-2026 परीक्षा आयोजित करने की संभावना है।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 6 से 8 तक कौशल शिक्षा को अनिवार्य रूप से लागू करने के लिए शिक्षकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम की घोषणा की है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को एनसीईआरटी द्वारा तैयार की गई कौशल बोध पुस्तकों के जरिए बच्चों को पढ़ाने का सही तरीका सिखाना है।
शिक्षक पात्रता परीक्षा-2026 में शामिल होने वाले शिक्षकों को अब अपनी योग्यता साबित करने के लिए परीक्षा में निर्धारित न्यूनतम अंक हासिल करना अनिवार्य होगा। परीक्षा का आयोजन 20 दिसंबर को सुबह 11 बजे से किया जाएगा।अभ्यर्थियों को एक हजार रुपए परीक्षा शुल्क जमा करना होगा। हालांकि आवेदन की रफ्तार धीमी बनी हुई है।
मध्य प्रदेश सरकार ने 70 हजार शिक्षकों के छठे वेतनमान के एरियर्स पर जबलपुर हाईकोर्ट के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती। साथ ही शिक्षक पात्रता परीक्षा की तारीखों पर आया नया अपडेट।
सीआईएससीई (CISCE) ने वर्ष 2027 की ICSE (कक्षा 10) और ISC (कक्षा 12) बोर्ड परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। 10वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से और 12वीं की 9 फरवरी से शुरू होंगी।
मध्य प्रदेश में शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को लेकर शिक्षक संगठनों का विरोध और असमंजस बरकरार है। तमाम विरोध प्रदर्शनों और परीक्षा को टालने की मांग के बावजूद शासन स्तर पर परीक्षा नहीं टली है। तय कार्यक्रम के अनुसार, अब यह परीक्षा आगामी 20 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने आगामी शैक्षणिक सत्र के लिए 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट आधिकारिक रूप से जारी कर दी है। इस घोषणा के बाद से छात्रों और अभिभावकों में परीक्षा की तैयारियों को लेकर हलचल तेज हो गई है।
सीबीएसई 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर! इस साल सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट अभी तक नहीं आई है। पिछले साल जहां सितंबर में ही शेड्यूल जारी हो गया था। वहीं इस बार अक्टूबर आखिरी तक भी कोई आधिकारिक अपडेट न होने से छात्रों में असमंजस की स्थिति है।
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2026 की परीक्षा 19 नवंबर से 13 शहरों में आयोजित होगी। यहाँ जानें परीक्षा की पालियों का समय, सिलेबस, और 100प्रश्नों का पैटर्न।