NEET UG 2026 Refund Process: एनटीए आज 21 मई से नीट यूजी फीस रिफंड के लिए विंडो खोलने जा रहा है। साइबर कैफे से फॉर्म भरने वाले छात्र अपनी बैंक डिटेल तुरंत अपडेट करें। जानें 21 जून को होने वाले री-एग्जाम की पूरी डिटेल।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नीट यूजी 2026 परीक्षा रद्द होने के बाद छात्रों के हित में बड़ा फैसला लिया है। NTA ने एलान किया है कि सभी रजिस्टर्ड अभ्यर्थियों की आवेदन फीस पूरी तरह रिफंड की जाएगी और री-एग्जाम का आयोजन पूरी तरह NTA के खर्चे पर होगा। फीस वापसी के लिए आज यानी 21 मई को रिफंड विंडो ओपन की जा रही है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने बैंक खाते की जानकारी अपडेट कर सकते हैं।
यदि आपने नीट परीक्षा का फॉर्म किसी साइबर कैफे से भरवाया था या किसी अन्य व्यक्ति के अकाउंट से फीस का भुगतान किया था, तो आपके लिए यह बेहद जरूरी खबर है। तय समय-सीमा के भीतर अपने खुद के बैंक अकाउंट की डिटेल को अनिवार्य रूप से अपडेट कर लें। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो रिफंड की राशि उसी पुराने अकाउंट में वापस चली जाएगी जिससे पेमेंट कटा था।
NTA उम्मीदवारों द्वारा जमा की गई पूरी राशि उनके खातों में ट्रांसफर करेगा। किस कैटेगरी के छात्र को कितने पैसे वापस मिलेंगे, इसकी सूची नीचे दी गई है:
ऐसे छात्र जो अपने वर्तमान पते (Present Address) या परीक्षा शहर (Exam City) में बदलाव करना चाहते हैं, उनके लिए करेक्शन विंडो पहले से ही ओपन है। ध्यान रहे कि इस बदलाव के लिए आज रात 11 बजकर 50 मिनट तक का ही समय है। इसके लिए छात्रों को कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा।
NTA द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, नीट यूजी 2026 की री-एग्जाम परीक्षा 21 जून 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा का समय दोपहर 2:00 बजे से लेकर शाम 5:15 बजे तक निर्धारित किया गया है। छात्र अपनी तैयारी तेज कर दें और समय रहते अपनी बैंक डिटेल्स अपडेट कर लें।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
CBSE कक्षा 12 सप्लीमेंट्री परीक्षा 2026 की डेटशीट जारी हो गई है। परीक्षा 28 जुलाई 2026 को होगी। विषयवार समय, डाउनलोड प्रक्रिया और महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश
GATE 2027 का नोटिफिकेशन जारी हो गया है। परीक्षा फरवरी 2027 में होगी और रजिस्ट्रेशन 14 अगस्त 2026 से शुरू होंगे। जानें आवेदन प्रक्रिया, महत्वपूर्ण तारीखें, नए बदलाव और परीक्षा पैटर्न से जुड़ी पूरी जानकारी।
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने सबेदार (स्टेनोग्राफर) और ASI भर्ती 2026 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। उम्मीदवार esb.mp.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
NEET UG 2026: NTA ने फर्जी और AI से बनी OMR शीट जमा करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है। परीक्षा प्रक्रिया में बड़े बदलाव और ताजा अपडेट्स यहाँ जानें।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से री-नीट यूजी-2026 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। साथ ही और कटआफ लिस्ट भी जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।
सुप्रीम कोर्ट की जज जस्टिस बीवी नागरत्ना ने सीबीएसई के तहत 9वीं क्लास में तीसरी भाषा शुरू करने पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि इससे बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स पर बेवजह का दबाव पड़ता है।
देश के स्कूलों में सेक्स एजुकेशन (यौन शिक्षा) को लेकर सालों से चली आ रही झिझक अब जल्द ही खत्म होने वाली है। केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में जानकारी दी है कि देशभर के स्कूलों में सेक्स एजुकेशन को पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाने की तैयारी कर ली गई है।
तन्वी ने देश की लड़कियों को संदेश दिया है कि वे अपनी राह खुद चुनें और किसी भी मुश्किल के आगे घुटने न टेकें। उन्होंने कहा-अक्सर लड़कियों को आगे बढ़ने से रोका जाता है, लेकिन अगर इरादा मजबूत हो तो हर मंजिल हासिल की जा सकती है।
नीट पेपर लीक घोटाले में दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने दो आरोपियों की न्यायिक हिरासत 11 जुलाई तक बढ़ा दी है। सीबीआई जांच और अब तक हुई गिरफ्तारियों का पूरा अपडेट यहां पढ़ें।
मध्य प्रदेश बोर्ड कक्षा 5 और 8 री-एग्जाम रिजल्ट 2026 जारी! 7 जुलाई को घोषित परिणामों को छात्र आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in पर अपना रोल नंबर डालकर देख सकते हैं। पूरी जानकारी यहाँ देखें।