सुप्रीम कोर्ट ने NEET-UG पेपर लीक प्रदर्शन मामले में छात्रों पर दर्ज FIR रद्द करने का आदेश दिया है। जानिए इस से जुड़ी पूरी खबर, कोर्ट की टिप्पणी और अन्य मुख्य बातें।

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
NEET-UG पेपर लीक के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने वाले छात्रों पर दर्ज FIR को रद्द करने की मांग वाली याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में महत्वपूर्ण सुनवाई हुई। सुप्रीम कोर्ट ने अनुच्छेद 142 के तहत प्रदत्त विशेष शक्तियों का उपयोग करते हुए प्रदर्शनकारी छात्रों के खिलाफ दर्ज FIR को रद्द करने का आदेश दिया है। इस फैसले से दिल्ली, असम, पश्चिम बंगाल और बिहार के छात्रों को बड़ी राहत मिली है। हालांकि, दिल्ली पुलिस उन 2873 लोगों के खिलाफ दर्ज FIR जारी रखेगी जिन पर प्रदर्शन के दौरान तोड़फोड़ और हिंसा में शामिल होने के गंभीर आरोप हैं। साथ ही, अदालत ने स्पष्ट किया है कि पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन करने वाले छात्रों पर अब कोई नई FIR दर्ज नहीं की जाएगी।
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के सह-संयोजक सौरव दास ने मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत की पीठ के समक्ष घोषणा की कि 5 सितंबर को प्रस्तावित इंडिया गेट मार्च अब आयोजित नहीं किया जाएगा। CJP का पक्ष रखते हुए उन्होंने कहा कि सरकार के सकारात्मक आश्वासन और न्यायालय के आदेश के बाद यह निर्णय लिया गया है। इस कदम की CJI सूर्यकांत और सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता दोनों ने सराहना की। CJI ने टिप्पणी की कि आपसी भरोसे और खुले दिमाग से बातचीत के जरिए हर समस्या का समाधान निकाला जा सकता है।
सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कोर्ट को अवगत कराया कि केंद्र सरकार और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई बातचीत में छात्रों की FIR वापस लेने, नई FIR दर्ज न करने और प्रदर्शन के दौरान जान गंवाने वाले छात्रों के परिवारों को मुआवजा देने पर सहमति बनी है। इससे पहले कोर्ट ने लुटियंस दिल्ली में प्रस्तावित मार्च को रोकने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा था कि स्थिति बिगड़ने या किसी अप्रिय घटना की आशंका का कोई ठोस आधार नहीं है। अदालत ने इस बात पर भी जोर दिया कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन हर नागरिक का अधिकार है, बशर्ते इसके लिए तय कानूनी प्रक्रियाओं का पूरी तरह पालन किया जाए।
यह भी पढ़ें...
शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन के बाद पाकिस्तान पीएमओ द्वारा पीएम मोदी को ग्रुप फोटो से हटाने का मामला सामने आया। सोशल मीडिया पर आलोचना के बाद पाकिस्तान को अपनी पोस्ट डिलीट करनी पड़ी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 7.8% जीडीपी ग्रोथ पर बधाई दी और सोना न खरीदने की अपील की। जानें सोने के आयात, रुपए की मजबूती और गोल्ड ईटीएफ निवेश से जुड़ी खास बातें।
सुप्रीम कोर्ट ने कल्याण के शास्त्रीनगर अस्पताल में डॉक्टरों पर हमले के मामले में शिवसेना पार्षद रमेश सुक्रिया म्हात्रे की याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि अस्पतालों में मेडिकल प्रोफेशनल्स पर हमले बर्दाश्त नहीं किए जा सकते।
सुप्रीम कोर्ट ने NEET-UG पेपर लीक प्रदर्शन मामले में छात्रों पर दर्ज FIR रद्द करने का आदेश दिया है। जानिए इस से जुड़ी पूरी खबर, कोर्ट की टिप्पणी और अन्य मुख्य बातें।
उत्तरप्रदेश के सहारनपुर जिले में संचालित पंजाब नेशनल बैंक की घंटाघर स्थित सोफिया मार्केट करेंसी चेस्ट में अगस्त महीने में आॅडिट के दौरान 7.40 करोड़ रुपए की जाली करेंसी पाई गई। इससे पहले 10-11 अगस्त के आसपास बैंक से आरबीआई भेजी गई रकम में 4.36 लाख रुपए की कैश कमी सामने आई थी।
उत्तर प्रदेश के कौशांबी स्थित पिपरी थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर मनौरी में सोमवार दोपहर एक अवैध पटाखा फैक्टरी में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया। इस हादसे में आठ बच्चों समेत 11 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि पांच लोग जिंदगी और मौत से अस्पताल में जूझ रहे हैं।
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यकाल में उनके निज सचिव रहे केके चंद्रवंशी के आवास पर आज सुबह ईडी की टीम पहुंची। दो वाहनों में पहुंचे अधिकारियों ने आवास पर जांच शुरू की। छापे की भनक लगते ही इलाके में अफरा-तफरी का माहौल देखा गया।
अंकित बालियान की हत्या के दो आरोपी पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में ढेर हो गए। दो आरोपियों की पुलिस तलााश कर रही है।
प्रयागराज और कौशांबी सीमा पर स्थित मोहम्मदपुर गांव की एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हुआ है। हादसे में 5 लोगों की मौत और 25 के घायल होने की खबर है।
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में 5 सितंबर को प्रस्तावित CJP मार्च पर रोक लगाने से मना कर दिया है। कोर्ट ने कहा कि मार्च रोकने के लिए फिलहाल कोई ठोस वजह नहीं है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह