भोपाल में नर्सिंग काउंसिल के सामने NSO के बैनर तले छात्रों का अनिश्चितकालीन धरना जारी है। GNM-बीएससी नर्सिंग रिजल्ट और स्कॉलरशिप समेत कई मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं छात्र

भोपाल। स्टार समाचार वेब
नर्सिंग छात्रों के संगठन NSO के नेतृत्व में विभिन्न मांगों को लेकर नर्सिंग काउंसिल भोपाल के सामने 8 अगस्त से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन जारी है। प्रदर्शन के दौरान बुधवार को स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई जब तीन छात्र पास की एक इमारत पर चढ़ गए। उनकी मुख्य मांग तुरंत रिजल्ट जारी करने की थी। हालांकि, पुलिस की समझाइश के बाद तीनों छात्रों को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में छात्र शामिल होकर अपनी लंबित मांगों के समर्थन में आवाज उठा रहे हैं।
संगठन ने मुख्य रूप से GNM और बीएससी नर्सिंग के रुके हुए रिजल्ट घोषित करने और आगामी परीक्षाएं समय पर कराने की पुरजोर मांग उठाई है। छात्र नेता रवि परमार ने बताया कि प्रदर्शन के दौरान छात्रों में भारी रोष है। छात्रों का कहना है कि रिजल्ट और परीक्षाओं में हो रही देरी का सीधा और नकारात्मक असर उनके उज्ज्वल भविष्य पर पड़ रहा है, जिसके कारण उन्हें मजबूरन अनिश्चितकालीन आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा है।
प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने कई अन्य महत्वपूर्ण मुद्दे भी उठाए हैं। एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के GNM, बीएससी नर्सिंग, पोस्ट बेसिक नर्सिंग, एमएससी नर्सिंग और पैरामेडिकल छात्रों को स्कॉलरशिप देने की मांग की गई है। इसके साथ ही, EWS वर्ग के सामान्य छात्रों के लिए भी स्कॉलरशिप योजना शुरू करने और नर्सिंग व पैरामेडिकल कॉलेजों को क्षेत्रीय विश्वविद्यालयों से हटाकर वापस मेडिकल यूनिवर्सिटी जबलपुर से जोड़े जाने की मांग प्रमुख है।
छात्र संगठन ने इस आंदोलन को भूख हड़ताल से भी जोड़ दिया है। प्रदर्शन के दौरान लगाए गए पोस्टरों में नर्सिंग शिक्षा में भ्रष्टाचार को खत्म करने और फैकल्टी मैनेजमेंट सिस्टम लागू करने की बात कही गई है। इसके अलावा, संगठन ने मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री और रजिस्ट्रार के इस्तीफे की मांग भी उठाई है ताकि शिक्षा व्यवस्था में सुधार किया जा सके।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।